Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

प्रतापगढ़ में बरसात फिर शुरू, खेतों में पानी से किसानों की चिंता बढ़ी

HUHITESH UPADHYAY
Nov 03, 2025 08:13:36
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ के कई इलाकों में दो दिन के खुले मौसम के बाद सोमवार सुबह से ही एक बार फिर रिमझिम बरसात का दौर शुरू हो गया। लगातार हो रही बरसात ने मौसम को ठंडा बना दिया है, किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं, अफीम, मेथी और लहसुन जैसी रबी फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर खेतों में पानी जमा रहने से फसलें उग ही नहीं पा रही हैं। ग्रामीण किसानों ने बताया कि अगर बरसात का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। अब किसान मौसम के साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि समय पर बुवाई और खेतों की देखभाल की जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों तक रुक-रुककर हल्की बरसात जारी रहने की संभावना है। इससे खेतों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है, जो किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Nov 03, 2025 15:17:47
Delhi, Delhi:यमुना पार उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में गली में पटाखे जलने से नाराज पड़ोसी ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया . आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के रोड और चाकू से जानलेवा हमला किया. इस हमले में एक नाबालिक लड़की बुरी तरीके से जख्मी हो गई, लड़की के आंख के पास गहरे जख्म आए हैं, हमलावर यही नहीं रुके. उन्होंने पीड़ित परिवार के मकान पर पथराव भी किया. आरोप है कि इस पूरे घटना की शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की पुलिस कार्रवाई के बजाय पीड़ित परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही है. पीड़ित राजन ने बताया कि शनिवार रात खाटू श्याम बाबा का वे लोग जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे, केक काटने के बाद वे लोग घर के सामने अपनी गली में अनार पटाखे जलाने रहे थे तो पड़ोसी ने गाली गलौज किया और अनार जलाने से मना किया । आरोप है कि अनार जलाने से नाराज पड़ोस में रहने वाले चार भाइयों ने मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया उन्होंने लोहे के रोड से मारपीट की इसके अलावा चाकू से भी वार किया चाकू राजन की बहन के आंख के ऊपर लगा जिससे गहरा जख्म हो गया और वह लहू लुहान हो गई. किसी तरीके से हमलावरों को घर से बाहर निकाल कर जब उन लोगों ने दरवाजा को बंद किया तो हमलावरों ने उनके मकान के ऊपर पथराव किया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भी आने में काफी देर की, आरोपी की शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की है कार्रवाई के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है और उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आरोपी भी उन्हें धमकी दे रहे हैं .. पीड़ित परिवार ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस शिकायत पर हमारे ऊपर घर में घुसकर हमला किया और पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की है बाइट -- पीड़ित की माँ बाइट -- पीड़ित लड़की बाइट -- पीड़ित का भाई
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Nov 03, 2025 15:17:22
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे ठेला पर फल बेच रहे तीन व्यवसायियो को रौंद दिया। इस हादसे में एक फल व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो कारोबारी को मामूली चोटें आई हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा Ancient देवी मंदिर के समीप की है। वही इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार सवार युवक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे ठेला पर फल बेच रहे तीन व्यवसायियों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे 60 वर्षीय व्यवसायी छोटेलाल गुप्ता की कमर टूट गई जबकि अन्य कारोबारी को आंशिक तौर पर घायल है। वही इस हादसे में ठेला टूट गया और फल सड़क पर बिखर गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और मामले की छानबीन करने में जुटी है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Nov 03, 2025 15:16:59
Churu, Rajasthan:झगड़ा करने पर आधा दर्जन लोग गिरफ्तार रतनगढ़। पुलिस ने आपस में झगड़ा करने पर शांति भंग के आरोप में बीदासर निवासी छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसएस आई रामनिवास ने बताया कि रविवार की रात संगम चौराहा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मंडेलिया के मोहल्ले में झगड़ा होने की सूचना मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर करीब 70-80 लोग एकत्रित थे। पूछताछ में पता चला कि बीदासर निवासी छह लोग गाड़ियां लेकर शहर आए हैं तथा वे झगड़ा कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, तो वे लोग गाली-गलौच करते हुए मरने-मारने पर उतारू हो गए, जिससे पुलिस ने इन छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 15:04:11
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Nov 03, 2025 15:01:59
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 03, 2025 15:01:43
Keonjhar, Odisha:Slog - ହାତୀ ମୃତ ଆଙ୍କର - ବାଲେଶ୍ବର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ୱର ବ୍ଲକ ଶ୍ୟାମନଗର ଅଞ୍ଚଳରେ ଏକ ମାଇ ହାତୀ ମୃତ୍ୟୁ ବରଣ କରିଛି ! ଗତ ରାତିରେ ହାତୀ ପଲ ରାଇବଣିଆ theaters ଥାନା ଅଞ୍ଚଳର ଶ୍ୟାମନଗର ଗାଁରେ ପ୍ରବେଶ କରି ଥିଲା ! ରାତି ସାରା ବିଲରେ ଫସଲ ଖାଇ ସକାଳେ ଜଙ୍ଗଲକୁ ଫେରିବା ବେଳେ ଏକ ମାଈ ହାତୀ ଗୋଠରୁ ଅଲଗା ହୋଇ ଶ୍ୟାମନଗର ପଂଚାୟତ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ନିକଟରେ ରହି ଯାଇଥିଲା ! ଗ୍ରାମବାସୀ ହାତୀଟିକୁ ଦେଖି ବନ ବିଭାଗକୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ ! ବନ ବିଭାଗ ପହଞ୍ଚି ହାତୀଟି ଅସୁସ୍ଥ ଥିବା ଜାଣିବା ପରେ ଚିକିତ୍ସାର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରିଥିଲେ !ମାତ୍ର ଆଜି ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ଅସୁସ୍ଥ ହାତୀଟି ମୃତ୍ୟୁ ବରଣ କରିଥିଲା ! ତେବେ ମୃତ୍ୟୁର କାରଣ ବନ ବିଭାଗ ସ୍ପଷ୍ଟ କରି _nଥିବା ବେଳେ ହାତୀଟି ଗର୍ଭବତୀ ଥିଲା ଓ ପ୍ରସବ ଯନ୍ତ୍ରଣାରେ ମରି ଥାଇ _Pାରେ ବୋଲି ଚର୍ଚ୍ଚା ହେଉଛି !ତେବେ ଏନେଇ ବନ ବିଭାଗର ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ମିଳି ପାରି ନାହିଁ !
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 03, 2025 15:00:47
Jaipur, Rajasthan:ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। ऑपरेटर्स ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से मिलकर अपनी समस्या बताई। बगड़ी ने कहा कि ये हमारे ही परिवार के सदस्य हैं कोई अलग नहीं है। उचित स्तर पर इनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। प्रदेश में स्लीपर बस संचालकों ने ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल कर रखी है। हड़ताल परिवहन विभाग की कार्रवाईयों के विरोध में की गई है। इस बीच बस संचालक सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, परिवहन आयुक्त से मिले और उनको अपनी परेशानियां बताई। इसके बाद बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया तो ऑपरेटर्स दोपहर बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुँचे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में करीब सौ के लगभग बस ऑपरेटर्स पहुँचे और उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को अपना ज्ञापन सौंपा। राठौड़ ने बस ऑपरेटर्स की बातें सुनीं तथा सरकार से बातचीत कर मसले को हल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद राठौड़ प्रदेश कार्यालय से रवाना हो गए तो ऑपरेटर्स ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से वार्ता की। बगड़ी ने इस दौरान परिवहन अधिकारियों और परिवहन मंत्री उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मोबाइल पर बातचीत की। बगड़ी ने कहा कि बस ऑपरेटर्स कोई अलग नहीं है, हमारे ही परिवार के सदस्य हैं। सरकार ने सुरक्षित परिवहन के लिए नियम बनाए हैं और ये भी नियमों से चलने के लिए तैयार हैं। जो भी थोड़ी बहुत समस्या है उसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों की बैठक में मंथन चल रहा है, वहीं उप मुख्यमंत्री भी अधिकारियों से बात कर हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी समस्या का कोई न कोई हल निकल आएगा। बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने कहा कि हमने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, परिवहन आयुक्त से मिलकर हमारी समस्या रखी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। हम भी यात्रियों की सेवा के लिए कही काम धंधा कर रहे हैं, कोई भी बस मालिक इस तरह अपना धंधा खराब नहीं करेगा। हम सरकार को क्यों ब्लैकमेल करेंगे। हमें जन हित जन सेवा के लिए परमिट दिया जाता है। कौन बस ऑपरेटर होगा जो जनता के हित के खिलाफ काम करेगा। जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन अधिकारी बस मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रहे हैं। बीकानेर बस ऑपरेटर्स अध्यक्ष समुंदर सिंह ने कहा कि हादसा हुआ तो तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दिया। हमें बताया ही नहीं किया गया कि क्या क्या गलतियां है। हम बसों में कमियों को दूर करवाते लेकिन बॉडी मॉडिफाई करने वाले कारखानों को सीज कर दिया। हमने तीन महीने का समय मांगा है, लेकिन कोई हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। हादसा हुआ इससे पूर्व परिवहन विभाग अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती थी क्या ? हादसे के बाद गधे घोड़े को पकड़ रहे हैं। एक परिवहन अधिकारी परिमिट देता है और दूसरा उसे गलत बताता है फिर गलती किसकी है ? हमारी तो नहीं है। वो गाइड लाइन देते तो उसका उल्लंघन करते तो हमारे पर कार्रवाई करते। हादसा हुआ तो तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दिया। हमें बताया ही नहीं किया गया कि क्या क्या गलतियां है। हम बसों में कमियों को दूर करवाते लेकिन बॉडी मॉडिफाई करने वाले कारखानों को सीज कर दिया। हमने तीन महीने का समय मांगा है, लेकिन कोई हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि स्लीपर बस संचालकों की हड़ताल से राजस्थान में रोजाना करीब साढ़े 3 लाख यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। नियमों के विपरीत बनी बस बॉडी, बसों में इमरजेंसी एग्जिट गेट नहीं होने, लम्बाई-ऊंचाई में अल्टरेशन करने और अनाधिकृत रूप से लगेज स्पेस बनाने आदि गड़बड़ियों को लेकर बसों के चालान किए जा रहे हैं। कुछ बसों पर 1 से डेढ़ लाख रुपए तक के चालान कर दिए गए हैं। परिवहन विभाग यह जांच और कार्रवाई यात्री सुरक्षा के नाम पर कर रहा है। लेकिन लगातार कार्रवाईयों से परेशान होकर स्लीपर बस संचालकों ने हड़ताल कर दी है। जयपुर से रोजाना 1 हजार स्लीपर बसें और पूरे राज्य में करीब 8 हजार स्लीपर बसें संचालित होती हैं। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब साढ़े 3 लाख और जयपुर में 40 हजार से अधिक यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है。
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 14:59:48
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Nov 03, 2025 14:50:57
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति-जनजाति, दलित-महादलित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और समाज के वंचित तबकों के उत्थान के लिये कोई काम नहीं किया। न तो उन्हें उचित मान-सम्मान दिया गया और ना ही शासन में उन्हें किसी तरह की कोई महत्वपूर्ण भागीदारी दी गयी। इन सभी वर्गों के बच्चे-बच्चियों में शिक्षा का घोर अभाव था, लेकिन उस वक्त जिन लोगों की सरकार थी उन्होंने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समाज के इन तबकों के लोगों में गरीबी और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। चुनाव के वक्त जब वोट लेने की बारी आती थी, तो झूठे वादे कर और डरा धमका कर लाठी के बल पर इनका वोट ले लिया जाता था तथा सरकार बनने के बाद सत्ता में बैठे लोग खुद को मालिक समझने लगते थे और राजनीति में सिर्फ अपने परिवार के लोगों को आगे बढ़ाने में लगे रहते थे।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 14:50:34
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top