Back
आमरण अनशनकर्ता हटाने के विरोध में छोटीसादड़ी नगर बंद का आह्वान
HUHITESH UPADHYAY
Jan 05, 2026 03:34:54
Pratapgarh, Rajasthan
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
हेडर/हेडलाईन : आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशासन ने जबरन हटाया, आज छोटीसादड़ी बंद का आह्वान, जनआक्रोश तेज
एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय को चौथे दिन प्रशासन ने पुलिस बल के जरिए जबरन अनशन स्थल से हटाए जाने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में आज छोटीसादड़ी नगर बंद का आह्वान किया गया है, जिसे सोशल मीडिया और जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।
स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति सहित मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर मनीष उपाध्याय पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर थे। इससे पहले वे करीब तीन महीनों तक ज्ञापन, पत्राचार और संवाद के माध्यम से प्रशासन व सरकार को अवगत कराते रहे, लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने के चलते उन्होंने अनशन का रास्ता अपनाया।
रविवार शाम करीब पांच बजे डीएसपी गजेन्द्र सिंह और सीआई प्रवीण टांक भारी पुलिस जाब्ते के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने उपाध्याय से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि यदि जिला कलेक्टर या सीएमएचओ की ओर से छोटीसादड़ी चिकित्सालय में डॉक्टरों की नियुक्ति का लिखित आश्वासन दिया जाता है, तो वे तत्काल अनशन तोड़ देंगे।
आरोप है कि इसके बाद स्वास्थ्य जांच का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे हटाया। इससे आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन पर आंदोलन कुचलने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
एम्बुलेंस में ले जाते समय मनीष उपाध्याय ने खिड़की से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक दबाव में हटाया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने अनशन स्थल से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर हटाई और टेंट को उखाड़ दिया। पूरे चिकित्सालय परिसर और धरना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, जिससे लोगों में और अधिक रोष फैल गया।
पूरा मामला सामने आने के बाद आज छोटीसादड़ी नगर बंद का आह्वान किया गया है। व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बंद को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर भी बंद को लेकर व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इसी बीच पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बंद के समर्थन की बात कही है। उनके समर्थन से आंदोलन को राजनीतिक और सामाजिक बल मिलता नजर आ रहा है।
वहीं दूसरी ओर, प्रशासन द्वारा मनीष उपाध्याय को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। हालांकि समर्थकों का कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन जनता की जायज मांगों को नजरअंदाज कर पुलिस बल के जरिए आंदोलन दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:17:460
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 06, 2026 01:17:170
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:00:340
Report
MIMohammad Imran
FollowJan 06, 2026 00:33:440
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 06, 2026 00:33:300
Report
IAImran Ajij
FollowJan 06, 2026 00:33:050
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:32:19Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बोल बिनधास्त अमरावती
0
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:31:270
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 06, 2026 00:31:110
Report
PNPratap Naik1
FollowJan 05, 2026 23:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:47:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 05, 2026 23:47:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 05, 2026 23:47:130
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:46:040
Report