Back
प्रतापगढ़ की अजवाइन संकट: मौसम ने उत्पादन 71% घटा दिया
HUHITESH UPADHYAY
Jan 09, 2026 09:20:41
Pratapgarh, Rajasthan
मौसम की मार से महक खोती प्रतापगढ़ की अजवाइन, पांच साल में उत्पादन 71 प्रतिशत घटा
एंकर/इंट्रो : देश-विदेश की मंडियों में अपनी विशिष्ट खुशबू और औषधीय गुणों के लिए पहचान बनाने वाली प्रतापगढ़ की अजवाइन आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। बदलते मौसम और जलवायु असंतुलन ने जिले की इस परंपरागत और बेशकीमती फसल की कमर तोड़ दी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बीते पांच वर्षों में प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में अजवाइन की आवक 1446 क्विंटल से घटकर मात्र 410 क्विंटल रह गई है, जो करीब 71 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाती है। इसका सीधा असर जिले के हजारों किसानों की आजीविका पर पड़ रहा है।
देखे यह खबर...
प्रतापगढ़ जिला कभी अजवाइन उत्पादन के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता था। जिले की अजवाइन अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, तेज खुशबू और औषधीय उपयोग के कारण न केवल देश की बड़ी मंडियों में, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और ओमान जैसे खाड़ी देशों तक निर्यात होती रही है। आयुर्वेदिक दवाइयों और मसालों में बड़े पैमाने पर उपयोग के चलते प्रतापगढ़ की अजवाइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान रही है।
व्यापारी जगदीश सोढ़ानी के अनुसार देवगढ़, धरियावद और सुहागपुरा क्षेत्रों के लगभग 75 गांवों में वर्षों से अजवाइन की खेती होती आ रही है। खरीफ सीजन में बोई जाने वाली यह फसल मुख्य रूप से जिले के पठारी और पहाड़ी इलाकों की काली मिट्टी में उगाई जाती थी। ये क्षेत्र कभी अजवाइन उत्पादन के प्रमुख केंद्र माने जाते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में मौसम की अनिश्चितता ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है。
किसानों का कहना है कि कभी समय पर बारिश नहीं होना, कभी अत्यधिक नमी, तो कभी अचानक ठंड और गर्मी का बढ़ जाना फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही कीट प्रकोप और नमी जनित रोगों ने भी उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। मौसम की इसी मार का सीधा असर मंडी में पहुंचने वाली उपज पर दिखाई दे रहा है。
मंडी व्यापारियों के अनुसार जहां पहले आवक के शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 100 से 150 बोरी अजवाइन मंडी में आती थी, वहीं इस वर्ष यह संख्या घटकर केवल 60 से 70 बोरी प्रतिदिन तक सीमित रह गई है। आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के अंतिम सप्ताह तक अजवाइन की आवक चरम पर रहती है, लेकिन इस बार पूरे सीजन में आवक कमजोर बनी हुई है।
उत्पादन में भारी गिरावट के चलते बाजार भाव जरूर बढ़े हैं। वर्तमान में गुणवत्ता के अनुसार अजवाइन के दाम 10 हजार से 18 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इसके बावजूद किसानों का कहना है कि जब पैदावार ही बेहद कम हो, तो ऊंचे भाव भी नुकसान की भरपाई नहीं कर पाते। बढ़ती लागत, महंगे बीज, कीटनाशक और मजदूरी के बीच घटती उपज ने अजवाइन की खेती को घाटे का सौदा बना दिया है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़े इस संकट की गंभीरता को साफ दर्शाते हैं। वर्ष 2021 में मंडी में अजवाइन की आवक 1446 क्विंटल थी, जो 2022 में घटकर 844.46 क्विंटल रह गई। 2023 में यह 807.38 क्विंटल रही, जबकि 2024 में इसमें भारी गिरावट दर्ज करते हुए आवक केवल 410.40 क्विंटल तक सिमट गई। वर्ष 2025 में अब तक सीजन की प्रारंभिक अवस्था में ही मात्र 30.24 क्विंटल अजवाइन मंडी में पहुंच पाई है।
बाइट- किसान
किसानों और व्यापारियों का मानना है कि यदि बदलते मौसम के अनुरूप वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, बेहतर सिंचाई प्रबंधन और विशेष कृषि योजनाएं समय रहते लागू नहीं की गईं, तो आने वाले वर्षों में अजवाइन की खेती और भी सिमट सकती है। इससे न केवल किसानों की आय पर संकट गहराएगा, बल्कि प्रतापगढ़ की वह अंतरराष्ट्रीय पहचान भी खतरे में पड़ जाएगी, जो दशकों की मेहनत से बनी है। अब जरूरत इस बात की है कि मौसम के बदलते मिजाज के बीच अजवाइन जैसी परंपरागत और मूल्यवान फसलों को बचाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जाए, ताकि प्रतापगढ़ की खुशबू देश-विदेश की मंडियों में बनी रह सके।
बाइट- जगदीश सोढ़ानी, व्यापारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report