Back
ग्वालियर: दो जिगरी दोस्त के विवाद में हत्या, शव नाले में नग्न हालत में मिला
KSKartar Singh Rajput
Mar 15, 2026 13:34:31
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में 2 जिगरी दोस्तों के बीच शारीरिक संबंध बनाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद दूसरे दोस्त ने अपने दोस्त की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी और नाले में उसका शव नग्न अवस्था में छत से फेंककर फरार हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के जागृति नगर की है। इस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपने दोस्त की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दअरसल ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस को 13 मार्च की दोपहर सूचना मिली थी कि जागृति नगर स्थित नाले में एक नग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसके शव को नाले से बाहर निकालवाया। जब मृतक की पहचान नहीं हुई तो उसके फोटो सोशल मीडिया और आसपास के लोगों को दिखाकर पहचान करने का प्रयास किया। जब उसकी पहचान नहीं हुई तो मर्ग कायम कर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। 14 मार्च को मृतक के भाई कालू गौड निवासी गोल पहाड़िया तिघरा रोड द्वारा शव की पहचान अपने 34 साल के भाई मोन गौड़ के रूप में की गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर में गहरी चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस ने जब खंगाला तो 11 मार्च की शाम 6:30 बजे दो व्यक्ति घटनास्थल के पास बनी पुरानी सब्जी मंडी दुकान की छत पर जाने वाले रास्ते के दरवाजे को खोलकर अंदर जाते दिखाई दिए थे फिर कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति ही उसमें बाहर जाता हुआ दिखाई दिया और दूसरा साथी बाहर जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। जिससे पुलिस का शक उसे पर गहरा हो गया इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान के लिए लक्ष्मीगंज मंडी में लोगों से पूछताछ कर तलाश शुरू की। जब पुलिस ने मंडी में लोगों को उस व्यक्ति का वीडियो दिखाया तो कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया जिसकी पहचान लल्ला उर्फ कारण पाल निवासी माधव नगर लक्ष्मीगंज के रूप में हुई। उसकी पहचान होते ही पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि मृतक मोनू गौड़ उसका जिगरी दोस्त था। दोनों मिलकर सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। 11 मार्च की शाम 6:30 बजे दोनों अपना काम खत्म कर शराब पार्टी करने के लिए मंडी में बनी दुकान की छत पर पहुंचे थे। जहां पार्टी करने के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ यौन संबंध बनाए संबंध बनाने के दौरान मोनू के चोट लग गई। जिसका उसने विरोध कर विवाद किया। तभी लल्ला ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर दीवार में दे मारा। जिससे मोनू के सिर में से खून निकलने पर वहां जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझ कर उसने छत से नाले में नग्न अवस्था में ही फेंक दिया और फिर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या का खुलासा हो जाने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:520
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 15, 2026 14:48:320
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:170
Report
NMNilesh Mahajan
FollowMar 15, 2026 14:47:570
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 15, 2026 14:47:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 15, 2026 14:46:530
Report
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी ने 697.17 लाख रुपए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किय
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 14:46:390
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 15, 2026 14:46:180
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 15, 2026 14:46:070
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 15, 2026 14:45:570
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 15, 2026 14:45:310
Report
0
Report