Back
पेंशनभोगियों की अनदेखी पर नाराजगी, लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें: मीणा
HUHITESH UPADHYAY
Mar 26, 2026 07:31:33
Pratapgarh, Rajasthan
पेंशनभोगियों की अनदेखी पर नाराजगी, लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें: मीणा
केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के संदर्भ में लिए गए निर्णय को लेकर पेंशनभोगियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारी नेता शंकर लाल मीणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन लाभों पर विचार किया गया, लेकिन 65 लाख पेंशनभोगियों की पूरी तरह अनदेखी की गई है, जो निराशाजनक है। छोटीसादड़ी स्थित पेंशन भवन में आयोजित पेंशनभोगियों की साधारण सभा को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग को निर्देश दिए हैं कि पेंशन में बदलाव करते समय पुरानी पेंशन योजना की लागत को ध्यान में रखा जाए, लेकिन वर्तमान पेंशनभोगों के हितों पर कोई स्पष्ट बात नहीं की गई। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने पेंशनभोगियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें और जरूरत पड़ने पर धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन जैसे आंदोलनों में भाग लें। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र औदिच्य ने की। इसमें मुख्य अतिथि बाबूलाल नागदा, विशिष्ट अतिथि डॉ. जगन्नाथ सोलंकी और हीरालाल शर्मा मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र कुमावत ने अधिवेशन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में पेंशनभोगियों ने काली पट्टियां बांधकर वीरेंद्र औदिच्य के नेतृत्व में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। सभी ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRShivam RAj
FollowMar 26, 2026 08:35:450
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 26, 2026 08:35:360
Report
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 26, 2026 08:35:140
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 08:35:000
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 26, 2026 08:34:390
Report
TCTanya chugh
FollowMar 26, 2026 08:34:180
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 26, 2026 08:34:000
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 26, 2026 08:33:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 26, 2026 08:33:230
Report
ARAarti Rai
FollowMar 26, 2026 08:33:16Noida, Uttar Pradesh:BHABANIPUR – भाजपा उम्मीदवार चुनाव प्रचार के बीच राम नवमी उत्सव में भाग ले रहे हैं; राम नवमी जुलूस के दृश्य, Ayan Ghoshal, जय श्रीराम के नारे जुलूस के दौरान।
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 26, 2026 08:33:060
Report
KSKashish Singh
FollowMar 26, 2026 08:32:550
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 26, 2026 08:32:400
Report