Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
दिल्ली की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री ने साइकिल वितरण कर शिक्षा सफर आसान किया
TCTanya chugh
Mar 26, 2026 08:34:18
New Delhi, Delhi
आज दुर्गा अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूल स्टूडेंट्स में बच्चियों में कन्या पूजन किया और साइकिल वितरण किया प्रीतमपुरा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कन्या पूजन में शामिल हुई मुख्यमंत्री बाइट: सीएम रेखा गुप्ता अष्टमी के मौके पर 1100 स्कूली कन्याओं को साइकिल वितरण करने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा: हमारे दिल्ली राज्य की हर बेटी निवाद रूप से अपनी पढ़ाई को पूरा करें स्कूलिंग करें ग्रेजुएशन करें जो बनना चाहती है वह बने उसके लिए उसके रास्ते में आने वाली हर प्रकार की दिक्कत को हटाने का काम सरकार करेगी बहुत सारी बेटियों को यात्रा में स्कूल से लेकर के घर तक का सफर तय करने में और घर से स्कूल आने में कई बार बहुत दिक्कत होगा सामना करना पड़ता था मैं इस विद्या वाहिनी के माध्यम से यह जो साइकिल अपनी हर बच्ची को जो नौवीं क्लास में आ रही है उसको लेकर ताकि वह नाइंथ इलेवंथ ट्वेल्थ अपना पूरा स्कूल का समय साइकिल के माध्यम से आना-जाना कर सके कई बार घर के नजदीक नहीं होता है स्कूल दूर होता है यह सारी परेशानियों को हटाते हुए हमारे हर बच्ची को उड़ान भर सके उसके पंखों को मजबूती देते हुए मैं इस योजना को लेकर के आई हूं सरकार के माध्यम से मैं उन लोगों को भी यह कहना चाहती हूं जो इस साइकिल के माध्यम से हमारी दिल्ली की बेटीों पर राजनीतिक तंज करते हैं यह बेटियां कमजोर नहीं है नहीं आपकी किसी कमेंट की मोहताज है जिस दिन इन बेटियों ने आपको जवाब देना शुरू किया आप कहीं के नहीं रहेंगे इसीलिए यह दुर्गा का रूप है यह सरस्वती का रूप है संबंध के रहिए यह बेटियां आने वाले समय में इस शहर का हमारे देश का नाम रोशन करने वाली है मैं सरकार की ओर से अपनी हर बेटी को बहुत प्रणाम करती हूं खूब आशीर्वाद देता हूं और फिर आगे बढ़ खुद करके करें और जो बनना चाहे वह अपनी सरकार उसे हर सुख सुविधा देगी जिससे उसकी पढ़ाई पूरी होगी पूर्व सीएम आवास कथित शीशमहल के जारी वीडियो पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा: बहुत दिनों से आपको इंतजार था शीश महल का इसलिए आप सबके लिए यह लेकर आए, देखिए क्या-क्या कर गुजरिया माननीय केजरीवाल जी ने जनता के पैसे से की है। अपना यह शीश महल बनवा करके जिस तरीके से भ्रष्टाचार की हर हद को उन्होंने पर किया आज वह दिल्ली की जनता के समक्ष है दिल्ली की जनता देखें कि दिल्ली के गुनहगारों ने क्या-क्या किया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAAkshay Anand
Mar 26, 2026 09:37:33
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 26, 2026 09:36:31
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर सभी प्रतिमाओं को दोबारा स्थापित कर दी गईं। आज नगर निगम की मेयर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त ने 24 घंटे के भीतर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। मेयर ने कहा कि शहीदों की धरती पर शहीदों के सम्मान का आदर हमेशा बरकरार रहेगा। तीन दिन पहले सौंदर्यीकरण के नाम पर बुलडोजर से प्रतिमाओं को गिरा दिया गया था, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। इस मामले में नगरपालिका की दो अभियंताओं को सस्पेंड किया गया और संस्था के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरी घटना को संज्ञान में लेकर 24 घंटे के भीतर प्रतिमाओं को पुनः स्थापित करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और प्रेम किशन खन्ना की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इस दौरान अर्चना वर्मा नगर आयुक्त और पार्षदों ने माल्यार्पण किया। प्रतिमाओं के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
SNSANTOS NAYAK
Mar 26, 2026 09:36:13
Purnia, Bihar:सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में जाँच के आदेश के बाद पूर्णिया में पीएसीएल निवेशकों को राहत की उम्मीद. पूर्णिया, बिहार: पीएसीएल पोंजी स्कैम के निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निवेशकों में एक उम्मीद की किरण जगी है। सेबी बनाम पीएसीएल का मामला चल रहा है जिसमें निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की कोशिश हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लोढ़ा कमिटी को जाँच का जिम्मा सौपने के बाद मामले में निवेशकों के पैसा वापसी के क्रम में कई छोटे निवेशकों को पैसा मिलना शुरू हो गया है, हालांकि अभी भी कई बड़े निवेशक अपने पैसे को लेकर इंतज़ार में हैं. उन्हें भी यह अब उम्मीद जगी है कि कोर्ट के आदेश के बाद उनके निवेश की वापसी संभव हो पायेगी. हालांकि सेबी ने पीएसीएल के 22,000 करोड़ रुपये के संपत्ति फ्रीज कर दिए हैं, जिससे निवेशकों को राहत मिलने की संभावना है। कोर्ट के द्वारा निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखें और सेबी की वेबसाइट पर अपडेट्स का पालन करें। मामले के सभी वर्तमान पहलुओं पर सुनिये क्या कहतें हैं हमारे पूर्णिया संवाददाता संतोष नायक.
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 26, 2026 09:35:52
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के युद्ध के हालातों को लेकर सरकार ने पहले से तैयारी नहीं की थी। राहुल गांधी ने पहले से ही वार्न किया था। लेकिन सरकार हमेशा देरी कर देती है। युद्ध के कारण LPG किल्लत की स्थिति बनी है। अब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि हम प्रयास कर रहे हैं, कि जनता को तकलीफ नहीं हो। लेकिन अंतरराष्ट्रीय युद्ध की जो स्थिति बनी है, यह युद्ध कितना लम्बा जाएगा, कोई नहीं जानता। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर में जयपुर पहुंचे। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी का रिश्ता भी समझ में नहीं आता। ट्रंप कभी कहते हैं कि पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं, कभी कहते हैं, वो मुझे खुश करने में लगे हुए हैं। मैं उनका राजनीतिक करियर खत्म कर सकता हूं। जो व्यक्ति वेनेजुएला के प्रेसिडेंट को किडनैप कर सकता है, दुनिया के किसी मुल्क ने इस घटना पर दुख प्रकट नहीं किया। अब पाकिस्तान पंचायती कर रहा है। जबकि सब जानते हैं कि पाकिस्तान की हैसियत क्या है? गहलोत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के दलाली वाले बयान की निंदा की। वहीं राज्य सरकार के अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर उनके द्वारा सोशल मीडिया पर इंतजार शास्त्र के पोस्ट पर कहा कि इनके जरिए वे राज्य सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 26, 2026 09:35:39
Sikar, Rajasthan:रींगस में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अंकेक्षण टीम पहुंची। टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लाभार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क किया और योजना के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर आकलन किया। इस दौरान टीम ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभ, पेंशन भुगतान व्यवस्था और सामने आ रही समस्याओं की विस्तृत जानकारी जुटाई। टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं। शहर के आमली वाले बालाजी मंदिर परिसर में भी टीम के सदस्यों ने लाभार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। लाभार्थियों ने भुगतान में देरी, तकनीकी दिक्कतों और अन्य स्थानीय समस्याओं से टीम को अवगत कराया। टीम की सदस्य कनिष्ठ लेखाकार सुशीला कुमारी ने बताया कि निष्पादन अंकेक्षण के तहत लाभार्थियों से सीधे संपर्क कर योजना की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। इससे योजना में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव तैयार किए जाएंगे, ताकि पात्र लोगों को समय पर और सुचारू रूप से लाभ मिल सके।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 26, 2026 09:35:26
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 26, 2026 09:34:49
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां धार्मिक आस्था और विकास का अनोखा संगम देखने को मिला। हवाई पट्टी से सीधे सौसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भव्य हनुमान लोक का लोकार्पण किया और जनता को कई सौगातें दीं। छिंदवाड़ा पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हवाई पट्टी से सीधे पांढुर्णा जिले के सौसर रवाना हुए। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ हनुमान लोक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुर्णा जिला बनने के बाद से ही उनका यह दौरा प्रस्तावित था। हनुमान लोक के लोकार्पण के साथ ही जनता को कई कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। सौसर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के सिहोरा मॉल पहुंचेंगे,जहां सहस्त्र कुंडी यज्ञ में भाग लेंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। धार्मिक आस्था के साथ विकास की रफ्तार को जोड़ते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के लिए कई नई उम्मीदें लेकर आया है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 26, 2026 09:34:28
Hansi, Haryana:सुनो सरकार टोल प्लाजा शुरू होने के कारण का सफर महंगा हो गया है। रोडवेज व प्राइवेट बसों में प्रति सवारी पांच रुपये किराया बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब भिवानी से हांसी का किराया 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गया है। हांसी के लोगों ने बताया कि टोल हो या सरकारी बस दोनों ही सरकारी है। किराया बढ़ने से इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। आपको बता दे कि टोल लागू होने के बाद यात्रियों को चाहे टोल पार करना हो या नहीं सभी को अतिरिक्त पांच रुपये किराया देना होगा। एनएचएआई द्वारा भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने के बाद बवानीखेड़ा में टोल टैक्स लगाया गया है। जिसके चलते बस किराए में यह वृद्धि की गई है। भिवानी से हांसी की दूरी 44 किलोमीटर है। अब इस दूरी के लिए यात्रियों को 50 रुपये चुकाने होंगे। यात्रियों का कहना है कि टोल बवानीखेड़ा से पहले भिवानी हांसी मार्ग पर लगाया गया है। ऐसे में भिवानी से बवानीखेड़ा तक किराया बढ़ाना उचित नहीं है। इससे इस मार्ग पर आने वाले विभिन्न गांवों के यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। बवानीखेड़ा टोल के कारण बसों में प्रति स्टेशन भी पांच रुपये की वृद्धि की गई है। यदि कोई यात्री बवानी खेड़ा टोल से पहले सिकंदरपुर, मिलकपुर तक जाता है। तब भी उसे अतिरिक्त पांच रुपये किराया देना होगा। इससे इस रूट पर प्रतिदिन सफर करने वाले करीब दस हजार यात्री प्रभावित होंगे। रोडवेज विभाग के राजबीर सिवाच बस स्टैंड ड्यूटी अधिकारी ने बताया कि बवानीखेड़ा में टोल टैक्स शुरू होने के कारण हांसी से भिवानी रूट पर पांच रुपये किराए की वृद्धि हो गई है। बस में यात्रा करने वालों को टोल प्लाजा की फीस अलग से ली جاتی है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top