Back
रामेश्वर महादेव मंदिर में गुम्बद निर्माण का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में जयकारे
HUHITESH UPADHYAY
Nov 26, 2025 11:36:38
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में नए निर्माणाधीन गुम्बद (गुमच) के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई। गुम्बद निर्माण के शुभारंभ के साथ ही पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। शुभ कार्य से पहले नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर, भाजपा नेता प्रहलाद गुर्जर व कॉलोनी के वरिष्ठजनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रामेश्वर महादेव मंदिर वर्षों से कॉलोनी की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। गुम्बद निर्माण से मंदिर की भव्यता में और अधिक वृद्धि होगी तथा परिसर का स्वरूप और भी आकर्षक बनेगा। शुभारंभ में कॉलोनी की महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। कई श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में एकत्र हुए और गुम्बद निर्माण के पहले चरण को देखने के लिए उत्साहित रहे। मंदिर में ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के साथ शुरू हुए इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। भक्तों ने बताया कि गुम्बद निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर अधिक सुदृढ़ और सौंदर्ययुक्त होगा। आने वाले समय में मंदिर परिसर को और भी विकसित करने की योजनाओं पर चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिला मुख्यालय के मंझनपुर नगर पालिका में एस ए आर को लेकर बीएलओ फार्म भरवा रहे है। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग क्या सोचते है, उनसे ख़ास बात चीत
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 26, 2025 11:37:530
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 26, 2025 11:37:350
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 26, 2025 11:37:230
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 26, 2025 11:37:080
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 26, 2025 11:36:570
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 26, 2025 11:36:180
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 26, 2025 11:35:530
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 26, 2025 11:35:380
Report
STSumit Tharan
FollowNov 26, 2025 11:35:230
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowNov 26, 2025 11:35:080
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 26, 2025 11:34:52Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପାଣିପାଗ ବିଭାଗର ଭିନ୍ନ ଭିନ୍ନ ମତ ମନ୍ତବ୍ୟକୁ ନେଇ ଚାଷୀ ଚିନ୍ତିତ, ଭୟରେ କଞ୍ଚା ଧାନ କାଟିବାକୁ ବାଧ୍ୟ ହେଉଛି ଚାଷୀ ।
0
Report
0
Report