Back
प्रतापगढ़ में बारिश ने सावन-भादो जैसा माहौल बना दिया; फसलें खतरे में
HUHITESH UPADHYAY
Oct 28, 2025 05:02:50
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ में रविवार रात से लगातार हो रही बरसात ने लोगों को सावन भादो का एहसास करा दिया। कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात से आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। वही किसानों को भी इस बरसात से नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर खेतों में रखा अनाज खराब हो गया। बरसात के इस दौर से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम में ठिठुरन भी बढ़ गई है। प्रतापगढ़ शहर और आसपास के इलाकों में रविवार रात से कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर जारी है। लगातार हो रही इस बरसात से जहां तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी ओर कटाई के बाद खेतों में पड़ी किसानों की फसले भी खराब हो गई। इसके साथ ही जिन किसानों ने अफीम की बुवाई की थी उन्हें भी नुकसान की आशंका है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन दिनों तक बरसात के जारी रहने की चेतावनी दी गई है। प्रतापगढ़ में पहले ही औसत से 20% ज्यादा बरसात होने के कारण किसानों की फसले चौपट हो चुकी है। किसानो की बची खुची उम्मीद पर भी अब पानी फिरने लगा है। इस बरसात से एक बार फिर मक्का और सोयाबीन को काफी नुकसान पहुंचा है, चिन किसानों ने अफीम की बुवाई शुरू कर दी थी उनके ऊपर भी संकट के बादल गहरे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 28, 2025 07:45:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
4
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowOct 28, 2025 07:37:490
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowOct 28, 2025 07:37:340
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 28, 2025 07:37:190
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 28, 2025 07:37:060
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 28, 2025 07:36:500
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 28, 2025 07:36:350
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 28, 2025 07:36:230
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 28, 2025 07:35:210
Report
KRKishore Roy
FollowOct 28, 2025 07:34:230
Report
