312605
प्रतापगढ़ में कर्मोचनी नदी में 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद नगर की कर्मोचनी नदी में 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। नदी के एनीकट पर रोजाना सैकड़ों लोग स्नान करने आते हैं। बीती रात मगरमच्छ को देखकर लोगों ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रामलाल मीणा मौके पर पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में 2 एकड़ जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर कार्रवाई
Balrampur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग-बलरामपुर वाड्रफनगर में बुलडोजर कार्यवाही एकलव्य विद्यालय की की 2 एकड़ जमीन को खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम। ग्रामीणों ने स्कूल की जमीन पर कर रखा है अतिक्रमण बार बार नोटिस के बाद भी जमीन खली नहीं करने पर की जा रही बुलडोजर कार्यवाही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात वाड्रफनगर के कोटराही गांव का मामला0
0
Report
रतलाम-झाबुआ में बारिश फिर उम्मीदों के पारंपरिक उपाय: इंद्र देवता से आह्वान
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले में बारिश की बेरुखी अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। खेत सूखे हैं और आसमान से बरसात का इंतजार जारी है। ऐसे में ग्रामीण इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए पारंपरिक मान्यताओं का सहारा ले रहे हैं। रायपुरिया से सामने आई तस्वीरों में एक ग्रामीण को दूल्हे की तरह सजाकर गधे पर उल्टा बैठाया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस परंपरा से इंद्र देवता प्रसन्न होकर अच्छी वर्षा करते हैं। रतलाम और अन्य जिलों में कई गांवों में उज्जैयनी की परंपरा भी निभाई जा रही है, जिसमें पूरा गांव बाहर जाकर दिनभर वहीं रहता है और भोजन भी वहीं बनाता है। इस बार रतलाम, मंदसौर, नीमच और झाबुआ में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। अब सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हैं कि क्या इन पारंपरिक प्रयासों के बाद इंद्र देवता मेहरबान होंगे और सूखे खेतों को राहत मिलेगी।0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के तक शिक्षा सुधार पर संसद चर्चा जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और जब तक शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और बदलाव पर संसद में चर्चा नहीं होगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। देश की सरकार ने बहुत बर्बरता से युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया है और यह प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
निशीकांत दुबे का दावा: गांधी परिवार देशद्रोहियों से मिला, देश तोड़ने की साजिश
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "... आपातकाल के समय 1 हजार नौजवान मारे गए थे और किसी की खबर अखबार में नहीं छपी थी। गांधी परिवार किस प्रकार की बात कर रहा है? मुझे लगता है कि गांधी परिवार देशद्रोहियों के साथ मिला हुआ है... कांग्रेस इन लोगों के साथ मिलकर देश तोड़ने की साजिश कर रही है..."0
0
Report
17 महीने बाद अधूरी रायपुर अहीरान–सांतोर सड़क; ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री तक पहुंचने की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:บुहाना, झुंझुनूं 17 माह बाद भी अधूरी रायपुर अहीरान–सांतोर सड़क 60 लाख की सड़क पर 4 महीने से डामरीकरण बंद रोड़ी बिछाकर अधूरा छोड़ा निर्माण कार्य ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश, जल्द निर्माण पूरा करने की मांग 1800 मीटर सड़क का काम अब तक अधूरा अधूरी सड़क से राहगीरों को हो रही भारी परेशानी झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड क्षेत्र में रायपुर अहीरान से सांतोर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृति के 17 महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क पर पिछले चार महीने से डामरीकरण का कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। सड़क पर रोड़ी बिछाने के बाद निर्माण कार्य रोक दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।करीब 1800 मीटर लंबी यह सड़क बुहाना उपखंड मुख्यालय और हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के बीच आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क अधूरी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की स्वीकृति के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया गया था। दिव्यांग युवक कुलदीप ने अपनी ट्राई साइकिल से जयपुर पहुंचकर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर रोड़ी बिछाने के बाद पिछले चार महीने से डामरीकरण शुरू नहीं किया गया, जिससे सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके।0
0
Report
नीट मामले पर राहुल गांधी के विरोध के दौरान प्रमोद तिवारी ने सरकार पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नीट मुद्दे और छात्रों की चिंताओं पर लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन पर कहा, "जिस तरह से हिंसा हुई है और नेता प्रतिपक्षम राहुल गांधी को बर्बताप्रक हिरासत में लिया गया। उसके विरोध में हमने काले कपड़े पहने। राहुल गांधी की जो तीन मांगे हैं उन तीन मांगों का हम समर्थन करते हैं...इस सरकार से हमें वैसे ही लड़ाई लड़ना होगा जैसे अंग्रेज़ों से हमारे पूर्वज लड़े थे। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी पर उन्होंने कहा,"... छात्रों पर लाठीचार्ज हो, बर्बता हो, तो नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष चुपचाप बैठा रहें...और आप जिसके समय में पेपर लीक हुआ और आप कह रहे हैं कि हम छात्रों के भावनाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं ये सरकार बेर्शम हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से ही खुलेगा सच
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के नंदपुर गैबुवा क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आ गया है. मृतक की पहचान आशीष पंचौली पुत्र जगदीश पंचौली, निवासी नंदपुर गैबुवा के रूप में हुई है. देर रात युवक को गंभीर हालत में रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक डॉ. तौहीद के अनुसार देर रात अस्पताल लाया गया था, अस्पताल पहुंचते तक उसकी मौत हो चुकी थी. शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले. गले पर निशान पाए गए हैं; प्रथम दृष्टया फांसी का आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम आज 22 जुलाई को कराया जाएगा. पोस्टमार्टम से मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी. रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं; पुलिस बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी हुए निष्कर्ष पर नहीं पहुंच रही. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.0
0
Report
कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप, प्राचार्य ने साजिश बताई
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप, कार्यवाहक प्राचार्य ने कहा- यह मेरे खिलाफ साजिश कानपुर देहात के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बना है सोशल मीडिया पर वायरल एक लंबा पोस्ट, जिसमें मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार, नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पिछले करीब पांच महीनों के दौरान मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। पोस्ट में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह, सेवानिवृत्त सीएमएस वंदना सिंह यादव, फार्मासिस्ट चंद्रकांत और डॉ. विमल कुमार यादव का नाम लेते हुए कई आरोप लगाए गए हैं। पोस्ट में आरोप है कि कार्यवाहक प्राचार्य का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. विमल कुमार यादव को कंसाइनी का दायित्व दिया गया और इसके बाद विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं तथा ठेकों में अनियमितताएं हुईं। नर्सिंग स्टाफ की भर्ती, दवा खरीद, टेंडर प्रक्रिया और अन्य कार्यों में नियमों की अनदेखी कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने तथा कमीशन लेने के आरोप लगाए गए हैं। वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेडिकल कॉलेज में दवा खरीद के सरकारी मानकों का पालन नहीं किया गया और बड़ी मात्रा में निजी कंपनियों से दवाएं खरीदी गईं। साथ ही लॉन्ड्री टेंडर, सरकारी आवास पर कब्जा, मेंटेनेंस कार्यों और प्रशिक्षण कंपनी के नाम पर फर्जी बिल भुगतान जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि उसके पास इन आरोपों से जुड़े दस्तावेज, फोटो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इसी बीच नए प्राचार्य डॉ. अमरीश गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि, इन सभी आरोपों को मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह पूरी तरह उनके खिलाफ रची गई साजिश है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उन्होंने कई प्रभावशाली और कथित माफिया तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके चलते अब उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. हरप्रीत सिंह का कहना है कि वायरल पोस्ट में लगाए गए सभी आरोप निराधार, भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। उनके पास प्रत्येक आरोप का जवाब और उससे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि सक्षम स्तर पर किसी भी प्रकार की जांच होती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे और सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराएंगे। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और संबंधित पक्ष के खंडन तक सीमित है। इन आरोपों की किसी सक्षम सरकारी एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हुई है। यदि शासन या स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कराता है, तभी आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल पोस्ट ने मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
राजोरी की नदियों में भारी बारिश, जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों के लिए निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:Urgent Advisory Due to heavy rainfall since today morning, water level in rivers of Rajouri has once again started to increase. Everyone is requested to immediately vacate river banks and vulnerable areas and stay alert. Rajouri Police0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक पर विपक्ष विरोध, पीएम से माफी और शिक्षा मंत्री इस्तीफा मांग
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy CM) On Opposition Protest Over Neet Paper Leak Issue/ Rahul Gandhi's Demand For PM Apology And Education Minister's Resignation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के बाहर राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन को गैर-जिम्मेदाराना और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और अन्य पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और देश के प्रगति के माहौल को खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। लेखक का तर्क है कि जब संसद का सत्र चल रहा हो, तो ऐसे विरोध प्रदर्शनों की कोई ज़रूरत नहीं है इन्हें संसद भवन परिसर के भीतर ही किया जाना चाहिए। यह लेख विपक्ष में एकता, विज़न और मिशन की कमी की आलोचना करता है और उन पर देश की तेज़ी से हो रही प्रगति और गरीबों, महिलाओं, युवाओं व किसानों के सशक्तिकरण में बाधा डालने का ही मकसद रखने का आरोप लगाता है। यह विपक्ष से आग्रह करता है कि वे सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के बजाय संसद में मुद्दे उठाएं, क्योंकि राजनीतिक दायरे में सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुचित माना जाता है।0
0
Report
खरगे का दावा: सरकार तानाशाही, विरोधी डरकर नहीं रुकेंगे—लाखों का संघर्ष
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विरोध पर कहा, "ये लोकतांत्रिक सरकार नहीं है ये तानाशाही में सरकार चला रही हैं और संसदीय सदस्य को कोई महत्व नहीं देती है....कांग्रेस नेता और छात्र को डराने का काम वो करते हैं और आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और छात्र के साथ ऐसा कर रहे हैं लेकिन हमारे जो बड़े नेता है उनके साथ अगर आप ऐसा कर देंगे फिर लाखों में लोग आगे आएंगे फिर आप कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और हम डरने वालों में से हैं..."0
0
Report
कंगना रनौत ने सुरक्षा उल्लंघन पर राहुल गांधी पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "कल बहुत बड़ा सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने पूरी कोशिश की कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास की ओर आगे बढ़ा दिया जाए। जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था तब राहुल गांधी क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे... हमारी सरकार लगातार संवाद कर रही है... ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दें? वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं आखिर वे क्यों इस्तीफा देंगे?"0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की मांग लोकसभा में की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के प्रदर्शन पर कहा, ' राहुल गांधी ने संवैधानिक पद पर रहकर संविधान की गरिमा को तारतार किया है उनका ये आचरण बहुत खतरनाक है, राहुल गांधी के ऊपर तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए..'0
0
Report
उदयपुर के लकड़वास में पिंजरे में फंसा पैंथर, वन विभाग ने सुरक्षित किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के लकड़वास गाँव मे वन विभाग के पिंजरे में एक पैंथर कैद हो गया। पिंजरे में पैंथर के कैद होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम पैंथर को सुरक्षित लेकर रवाना हुई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पैंथर ने गांव में एक गाय का शिकार कर लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगा पैंथर को पकड़ने की मांग की। इस पर पैंथर के मूवमेंट वाले इलाके में विभाग ने पिंजरा लगाया और आखिर पैंथर उसमे कैद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
जंतर-मंतर पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना, अराजक तत्वों के आरोप
Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर जंतर-मंतर आंदोलन पर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला राहुल गांधी को लेकर भी रामलाल शर्मा ने दिया बयान कहा- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बनाया अराजकता का माहौल नीट मामले में धांधली के आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल जंतर-मंतर पर तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थी नहीं हो सकते: रामलाल शर्मा आंदोलन में छात्रों की आड़ में अराजक तत्वों के शामिल होने का लगाया आरोप0
0
Report
Advertisement
