Back
20 दिनों में 108 गुमशुदा दस्तयाब: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
HUHITESH UPADHYAY
Feb 05, 2026 06:51:30
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिला पुलिस की ओर से गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत महज 20 दिनों में 108 गुमशुदाओं को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष महिला अपराध अनुसंधान यूनिट के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान 11 से 30 जनवरी 2026 तक चलाया गया। अभियान के तहत जिले की सभी थाना सीमाओं में गुमशुदाओं की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में दबिश देकर गुमशुदाओं की खोज की। पुलिस टीमों की ओर से जिन 108 गुमशुदाओं को दस्तयाब किया गया, उनमें 13 पुरुष एवं 95 महिलाएं शामिल हैं। थानावार विवरण के अनुसार, थाना छोटीसादड़ी से सर्वाधिक 14 महिला एवं एक पुरुष, थाना सालमगढ़ से 9 महिला व 1 पुरुष, थाना प्रतापगढ़ से 9 महिला व 5 पुरुष, थाना पीपलखूंट से 8 महिला व 3 पुरुष, थाना सुहागपुरा से 7 महिला व 1 पुरुष, थाना अरनोद व घण्टाली से 7-7 महिला, थाना देवगढ़ से 6 महिला, थाना पारसोला से 6 महिला व 1 पुरुष, थाना राठांजना से 2 महिला, थाना कंसरियावद से 3 महिला, थाना बाना जलोदा जागीर, कोटड़ी व घोलापानी से 4-4 महिला, थाना धरियावद से 3 महिला व 1 पुरुष तथा थाना चमोत्तर से 2 महिला गुमशुदाओं को दस्तयाब किया गया। गुमशुदगी के निस्तारण के लिए पूर्व में अपनाई गई एसओपी को पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे राज्य में लागू किया गया था। इसी एसओपी के तहत अनुसंधान अधिकारियों ने गुमशुदाओं के परिजनों एवं मित्रों से संपर्क कर जानकारी एकत्र की। साथ ही तकनीकी साक्ष्य, आसूचना तंत्र और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से गुमशुदाओं की प्रभावी तलाश की गई। जिला पुलिस प्रतापगढ़ की इस कार्रवाई से गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 09, 2026 18:04:110
Report