306401
पाली और रोहट में अतिवृष्टि से फसलें नष्ट, किसानों ने मांगा मुआवजा
Pali, Rajasthan:पाली जिले के रोहट और पाली क्षेत्र में 4 अगस्त और 14 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण सैकड़ों गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। मूंग, ग्वार, तिलहन, बाजरा और मक्का जैसी फसलें सैकड़ों बीघा जमीन पर नष्ट हो गई हैं। आज रोहट और पाली उपखंड क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की। किसानों ने बताया कि कई वर्षों से उनसे फसल बीमा के लिए राशि ली जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें फसल का मुआवजा नहीं मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम पहुँची वाराणसी-वडनगर यात्रा संकल्प, मोदी-कार्यकर्ता उत्साह से स्वागत
Ratlam, Madhya Pradesh:चंदारशेखR सोलंकी /रतलाम वाराणसी से वडनगर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर को रतलाम पहुंची, जहां यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा के आगमन पर फव्वारा चौक पर प्रधान मंत्री narendr मोदी के संकल्पों औऱ भाजपा के कार्यो का नाट्य मंचन भी किया गया यात्रा के साथ मध्यप्रदेश के मंत्री चेतन कश्यप भी रतलाम पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और यात्रा के स्वागत में उत्साह दिखाई दिया। 17 सितम्बर को वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा 17अक्टूबर को वडनगर तक जाएगी। रतलाम में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 2 अक्टूबर को अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।0
0
Report
रायसेन में महिला अफसर के मारपीट केस में कारवाई, CCTV में कैद घटना
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन की थप्पड़बाज़ महिला अफसर पर पुलिस का एक्शन लिया है स्कूटी सवार युवती से मारपीट के मामले में PHE विभाग की सब इंजीनियर रंजना ठाकुर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को किया ज़ब्त कर लिया है. थाना प्रभारी रायसेन ने बताया की कार से स्कूटी टच होने के बाद महिला अधिकारी ने मारपीट की थी मारपीट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई थी रायसेन नगर के मुखर्जी नगर के सामने स्कूटी सवार एक युवती ऑफिस से अपने घर खाना खाने जा रही थी तभी पीछे से आ रही मध्यप्रदेश शासन लिखी कार चला रही महिला अधिकारी ने युवती को रोक कर गाड़ी में एक्सीडेंट करने का कहकर उसके साथ जमकर मारपीट की और मारपीट की ये पूरी घटना बहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कर चालक महिला स्कूटी सवार युवती के साथ कैसे जमकर मारपीट कर रही है जबकि उसकी गाड़ी से युवती की गाड़ी का कोई एक्सीडेंट हुआ ही नहीं था। वहीं मौके पर पहुंचे एक युवक ने युवती को पिटने से बचाया।0
0
Report
बहराइच होटल में युवक-युवती की फंदे से लटका शव: इलाके में हड़कंप
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच के होटल अवध कैलाश होटल में युवक युवती की फंदे से लटकी मिली लाश, शहर के मेडिकल कालेज के सामने की वारदात, होटल अवध कैलाश के रूम नंबर 201में फंदे से लटकते मिले युवक युवती कई दिनों से होटल में रुके थे युवक युवती जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे बहराइच एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, होटल के रूम में फॉरेंसिंग टीम कर रही है जांच, होटल के बाहर लगी भीड़, पुलिस कर रही हर पहलुओं की गहन जांच सूत्रों के अनुसार युवक रिंकू श्रावस्ती का रहने वाला है वही युवती पिंकी गौतम बुद्ध की रहने वाली है। घटना से इलाके में हड़कम्प,0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर जलभराव पर अजय राय का भाजपा-सरकार पर निशाना; प्रभावित सैलून मालिक से मुलाकात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को बेतियाहाता पहुंचे और जलभराव से प्रभावित ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव से मुलाकात की। करीब पांच मिनट की बातचीत में उन्होंने संध्या से नुकसान की जानकारी ली और कांग्रेस की ओर से साथ खड़े रहने का भरोसा दिया。 26 सितंबर की भारी बारिश के बाद संध्या यादव के किराए के मकान और ब्यूटी पार्लर में करीब तीन फीट तक पानी भर गया था। इससे पार्लर का सामान और घरेलू सामग्री खराब हो गई। संध्या के मुताबिक, उन्होंने जेवर गिरवी रखकर बैंक से ढाई लाख रुपये और परिचितों से छह लाख रुपये ब्याज पर लेकर पार्लर शुरू किया था। नुकसान का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात की。 मुलाकात के बाद अजय राय ने जलभराव को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन को शहर स्पेन जैसा दिखाई देता है, तो उन्हें गोरखपुर की सड़कों पर भी पैदल घूमना चाहिए। अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जमीन पर उतरकर लोगों की समस्याएं देखने की जरूरत है। अजय राय ने विकास के दावों के बावजूद जलभराव जैसी समस्याएं बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने राजघाट के गुंबद हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत और श्मशान घाट निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त मौजूद रहे।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के अफसर सूचना अधिकार की जानकारी भूल गए; आयुक्त ने जताई तीखी नाराजगी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:जन सूचना के सवाल पर फुस्स हुए मुजफ्फरनगर के अफसर मुज़फ़्फ़रनगर राज्य सूचना आयुक्त के मुज़फ़्फ़रनगर दौरे के दौरान अधिकारियों की तैयारियों की गुरुवार को पोल खुल गई। आयुक्त ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों के साथ दोपहर करीब एक बजे बैठक कर जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत होने वाले कामकाज की जानकारी ली तो कई अधिकारी उनके सवालों पर फुस्स नजर आए। यहां तक कि बैठक में मौजूद किसी भी जन सूचना अधिकारी को यह तक नहीं पता था कि सूचना के मामले में प्रथम अपील और द्वितीय अपील क्या होती है? अधिकारियों की इस स्थिति पर राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को जन सूचना अधिकार अधिनियम की प्रक्रिया और अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। प्रथम और द्वितीय अपील की जानकारी न होने को लेकर भी आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और समाज कल्याण अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। दोनों अधिकारियों को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने बताया कि मुज़फ़्फ़रनगर जिले से जुड़े 162 मामले फिलहाल सूचना आयोग में लंबित हैं। वहीं, समय पर सूचना नहीं देने या सूचना उपलब्ध नहीं कराने जैसे मामलों में जिले के 565 जन सूचना अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दंडित किया गया है। आपको बता दें कि ऐसे मामलों में अधिकतम 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है।0
0
Report
जोधपुर विनायका अस्पताल प्रोस्टेट ऑपरेशन में लापरवाही, मरीज ने न्याय की मांग की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. बावड़ी खुर्द निवासी मांगीलाल ने जोधपुर शहर के विनायका हॉस्पिटल पर प्रोस्टेट के ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि ऑपरेशन के बाद कई महीनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने और दवाइयां लेने के बावजूद तकलीफ दूर नहीं हुई। महाराष्ट्र में इलाज के दौरान जांच में शरीर के अंदर प्लास्टिक की नली का टुकड़ा मिलने की बात सामने आई। दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कर यह टुकड़ा निकाला गया। पीड़ित का आरोप है कि विनायका अस्पताल अब जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रहा। न्याय की मांग को लेकर RLP नेता थानसिंह डोली अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं।0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक नगरपालिका ने बिजली, पानी और सड़कों के लिए युद्ध-स्तर पर सुधार शुरू किया
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक पालिकाध्यक्ष पवन मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक, अध्यक्ष ने अधिकारियों से काम को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश, बिजली, सड़क और पानी की समस्या को लेकर दिए निर्देश, जल्द ही युद्ध स्तर पर विभागों के साथ मिलकर किए जाएंगे कार्य, बिजली लाइनें, पेयजल लाइने दुरुस्त करने के निर्देश, प्रशिशु IAS विभोर भारद्वाज, SDM ऋषिराज कपिल, TDR पवन कुमार, EO छगन लाल यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापत, BCMHO डॉ राज चौधरी, PHED, PWD सहित कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, एंकर - पर्यटक नगरी सांभरलेक में SDM ऋषिराज कपिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बिजली, पानी और सड़कों की बदहाल स्थिति में सुधार लाना और आम जनता को राहत पहुँचाना था। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष पवन मोदी ने मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में काम को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना न पड़े, इसके लिए बिजली और पेयजल की लाइनों को दुरुस्त करने का काम जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा सांभरलेक नगर पालिका को राजस्थान की श्रेष्ठ नगर पालिका बनाना है।0
0
Report
एशियन गेम्स पदक विजेताओं आशी चौकसे और ऐश्वर्य से मंत्री सारंग ने किया सम्मान
Bhopal, Madhya Pradesh:एशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं भोपाल। गुरुवार , 01 अक्टूबर, टी.टी. नगर स्टेडियम में गुरुवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतकर लौटे प्रदेश के स्टार खिलाड़ियों आशी चौकसे और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग में रजत पदक जीतकर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल आठ पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य और आशी जैसे खिलाड़ी प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपलब्धियों के बाद भी बेहतर करने की सोच जरूरी श्री सारंग ने कहा कि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का यह कहना कि उन्हें अभी और बेहतर करना है, एक खिलाड़ी की सकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होकर रुकते नहीं हैं, बल्कि लगातार बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशी और ऐश्वर्य आने वाले समय में ओलंपिक स्तर पर भी देश के लिए पदक जीतेंगे। खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान मंत्री श्री सारंग ने बताया कि खिलाड़ियों का आज प्रतीकात्मक स्वागत किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए भव्य सम्मान समारोह और प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के अनुभवों को साझा करने के लिए मीडिया संवाद भी आयोजित किया जाएगा。 6 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होगी प्रतिभाओं की ग्रूमिंग श्री सारंग ने बताया की खेल प्रतिभाओं को शुरुआती उम्र से तैयार کرنے की दिशा में प्रदेश में विभिन्न खेलों के फीडर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इन केंद्रों में 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों का चयन कर उनकी प्रतिभा को शुरुआती स्तर से विकसित किया जाएगा। इसके बाद 12 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल अकादमियों से जोड़ा जाएगा। श्री सारंग ने कहा कि खेल अकादमियों में प्रवेश टैलेंट सर्च के माध्यम से दिया जा रहा है और अकादमियों का संचालन विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है。 टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स मेडिसिन पर भी रहेगा जोर मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और कोचेस से अलग-अलग संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को जाना जाए। इन सुझावों के आधार पर प्रदेश के खेल इकोसिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन का उपयोग बढ़ाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में ऐसी मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करना है, जिससे जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके。0
0
Report
देवरिया विधायक ने पेंशन-ग्रेच्युटी मांग को लेकर अधिकारी पर कड़ी चेतावनी दी
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट... त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन...देवरिया एंकर... देवरिया जनपद के सदर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मोबाइल पर एक अधिकारी को सख्त लहजे में हिदायत दे रहे हैं कि पीड़ित महिला आपके कार्यालय में 26 बार जा चुकी है। अगर इसका काम नहीं हुआ तो 27वीं बार में खुद कार्यालय में पहुंचूंगा। आप को बता दें एक महिला जिसका नाम तृप्ति दीक्षित है जिसके पति का देहांत विगत मार्च माह में हो गया था। उनके पति मारकंडे दीक्षित थे जो बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद महिला लगातार बेसिक विभाग के लेखा अधिकारी कार्यालय का चक्कर काट रही है। अभी तक इस महिला को पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं मिली है। जिसे लेकर यह आए दिन लेखा अधिकारी कार्यालय जाती है और सिर्फ इस महिला को आश्वासन दिया जाता है। आज थक हार कर यह महिला अपनी गुहार लेकर सदर विधायक के आवास पर पहुंची। महिला की फरियाद सुनते ही सदर विधायक गुस्से में आपे से बाहर हो गए और उन्होंने लेखा अधिकारी को फोन पर सख्त हिदायत दी कहा महिला आपके कार्यालय में 26 बार जा चुकी है। अगर इसका काम नहीं हुआ 27वीं बार इस महिला के साथ में खुद कार्यालय पहुंचूंगा। वहीं इस मामले में जब हमने पीड़ित महिला से बात की तो महिला ने बताया कि मार्च में मेरे पति का देहांत हुआ था, जो अध्यापक थे और तभी से मैं लगातार लेखाधिकारी कार्यालय का चक्कर काट रही हूँ। छह महीने हो गए अभी तक पेंशन, ग्रेजुएटी हमें नहीं मिल पाया है। इसी बात को लेकर आज हम सदर विधायक के पास पहुंचे थे। बाइट...तृप्ति दीक्षित पीड़ित महिला0
0
Report
Advertisement
मॉनसून विदा: अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम रहेगा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ से मॉनसून की बिदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून विदा हो जाएगा. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की है. अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है. रायपुर में भी आसमान साफ रहेगा0
0
Report
उज्जैन: बंजारा समाज का SP कार्यालय घेराव—डबल मर्डर पर निर्दोषता का ज्ञापन
Ujjain, Madhya Pradesh:सैकड़ो की संख्या में समाजजनों में एसपी ऑफिस घेरा, डबल मर्डर के आरोपीयों को बेगुनाह बताते हुए बंजारा समाज ने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन किया, पुलिस पर ₹50 लाख मांगने और मारपीट का आरोप लगाया, उज्जैन में कानीपुरा रोड स्थित लक्की दरबार ढाबे पर 26-27 अगस्त की रात राहुल दरबार और जितेंद्र ठाकुर की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएसपी श्वेता गुप्ता को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर सोनू कछावा उर्फ सोनू बंजारा और अनिल बंजारा को मामले में निर्दोष बताते हुए जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सोनू कछावा ने 28 सितंबर को पत्नी और बहन के साथ चिमनगंज थाने में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसे थाने में बैठाकर रखा गया और रात में उसके साथ मारपीट की गई। परिजन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने केस से नाम हटाने के लिए 50 लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर सोनू के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई।वर्तमान में उसका इलाज चलने की बात ज्ञापन में कही गई है। समाज ने सोनू और अनिल की भूमिका की जांच के लिए सिविल अस्पताल, लकी ढाबे और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ आरोपियों की टावर लोकेशन की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि बंजारा समाज ने डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सोनू बंजारा की घटना के समय मौजूदगी को लेकर शिकायत की है। समाज ने कुछ तथ्य पुलिस के सामने रखे हैं। इन तथ्यों की जांच की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी。0
0
Report
झalasवाड़ जिले अस्पताल लापरवाही से घायल किशोरी: परिजन हाईवे पर स्ट्रेचर लेकर प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के जिला अस्पताल के बाहर आज शाम गंभीर घायल किशोरी को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। भर्ती के लिए परिजन जिला एसआरजी अस्पताल तथा जिला जनाना अस्पताल के बीच भटकते रहे। लगभग 2 घंटे तक परेशान होने के बाद गंभीर हालत में किशोरी को लेकर आए परिजन आक्रोशित हो गए और घायल किशोरी को स्ट्रेचर पर डालकर जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस सहित जनाना अस्पताल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और किशोरी को जनाना अस्पताल की ICU में भर्ती कराया गया। फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले में किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह रायपुर क्षेत्र के पालखंदा के निवासी है और उसकी 17 वर्षीय बेटी साविता खेत पर काम करते समय दुपट्टा थ्रेसर मशीन में आ गया जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे झालावाड़ जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाए, जहां फाइल बनवाने के नाम पर परिजनों को भटकाया गया और गंभीर हालत होने के बावजूद उपचार शुरू नहीं हुआ। बाद में किशोरी की उम्र 17 वर्ष ही बताई गई और उसे जिला जनाना अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद फॉर्म/काउंटर पर फाइल जिला एसआरजी अस्पताल की बताई गई और भर्ती करने से मना कर दिया गया। परिजन करीब 2 घंटे तक भटकते रहे, लेकिन उपचार शुरू नहीं हुआ। ऐसे में परिजन घायल किशोरी को स्ट्रेचर पर ही लेकर हाईवे पर पहुंच गए जहां जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी और कोतवाली मौके पर पहुंची और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। बाद में जिला जनाना अस्पताल के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और किशोरी को ICU में भर्ती कराया गया। उधर जिला जनाना अस्पताल की अधीक्षक ने बताया कि उपचार शुरू कर दिया गया है और उसकी हालत ठीक है। भर्ती में देरी के मामले की जांच की जाएगी और यदि किसी की लापरवाही रही, तो कार्रवाई होगी। कब जांच होगी और कार्रवाई कब होगी, यह बाद में पता चलेगा, लेकिन जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाहियों के चलते यदि किसी मरीज की जान चली जाती, तो जिम्मेदार कौन होगा?0
0
Report
Advertisement
नागौर कांग्रेस का जोरदार पंचायतीराज सम्मेलन, डोटासरा-जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला
Nagaur, Rajasthan:डेगाना ,नागौर कांग्रेस नागौर जिला स्तरीय पंचायतीराज कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 हजार से अधिक की उमड़ी भीड़ चार घंटे देरी से पहुंचे डोटासरा, जूली ने भी सरकार पर साधे तीखे निशाने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में कहा कि नागौर उनका ननिहाल है और वे यहां के भाणु हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार ननिहाल से टोपला पहनाए कि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चुनाव बाद मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता चुनाव में ही सरकार का हिसाब कर देगी। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर तंज कसते हुए कहा कि "वे कहते हैं पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और नियुक्तियां देंगे, मैं कहता हूं पंचायत चुनाव के बाद इस पर्ची सरकार व मुख्यमंत्री का ही हिसाब हो जाएगा।" डोटासरा ने कहा कि भाजपा बेवजह वादे करती है। कांग्रेस यह नहीं कहती कि सरकार आने पर किसी को बैरिस्टर बन देंगे या स्कॉर्पियो दे देंगे, लेकिन बिजली, पानी, रोजगार, समस्याओं की सुनवाई और विकास के लिए बजट जरूर उपलब्ध कराएगी। इस दौरान उनके अंदाज पर सभा में कई बार ठहाके और तालियां गूंजीं। डेगाना विधायक पर तंज, बोले—किलक व डांगा पर तंज कसे:- डोटासरा ने डेगाना विधायक अजयसिंह किलक को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विधायक किलक साफा लगाकर विधानसभा जाते हैं, लेकिन उनसे पूछो कि सरकार से डेगाना के लिए कितना बजट मिल रहा है। विधायकों की ही सुनवाई नहीं हो रही तो विकास कार्यों के लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने खींवसर विधायक रेंवतराम डांगा का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी स्थिति भी ऐसी ही है। बिना नाम लिए आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस से ऐसी क्या दुश्मनी है। कुछ करना है तो भाजपा का गला दबाओ। जूली बोले—सरकार को पंचायत चुनाव में हार का डर:- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाने के लिए मैदान में हैं और भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला कलेक्टरों को चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की सूची मांगने की बात सामने आई है। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव लड़ने वालों की सूची पहले से मांगने की जरूरत सरकार को क्यों पड़ रही है। जूली ने कहा कि इस संबंध में डोटासरा और उन्होंने प्रमाण सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से प्रमाणों पर जवाब देने को कहा। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि गांवों में न पर्याप्त बिजली मिल रही है, न पानी और न किसानों को खाद। पेंशन, पालनहार, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं के भुगतान में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खरीद और सिंचाई की समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए किसानों से पूछा कि कांग्रेस सरकार के समय बिल कम आते थे या भाजपा सरकार में? उन्होंने कहा कि बिल बढ़ने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। बाइट - गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस। बाइट - टिकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष ।0
0
Report
नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:खबर: जिला बानसर (कोटपुतली-बहरोड़) में बानसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत SMS स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और बैड टच करने का मामला दर्ज हुआ। आज कस्बे में सामाजिक संगठनों व युवाओं ने स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च रामलीला चबूतरे से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होकर गया, जहां बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग की गई। थाना क्षेत्र में निजी स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और बैड टच करने का मामला दर्ज हुआ। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को स्कूल प्रबंधन की ओर से पिकनिक ट्रिप पर बच्चों को वाटर पार्क में ले जाया गया, जहां स्कूल डायरेक्टर प्रवेश बोहरा ने छात्रा के साथ नशे में छेड़खानी और बैड टच करने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षकों को बताए जाने पर अनसुना कर दिया और आरोपी के पक्ष में पढ़ाया गया। छात्रा घर आकर रोने लगी और अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना बताई; इसके बाद परिजनों ने स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
नकली दूध के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा छापा, तीन टैंकर सप्लाई पकड़ी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर : नकली दूध के कारोबार पर पुलिस का बड़ा छापा, कोतवाली थाना क्षेत्र में जायद ढाबे के पीछे संचालित ठिकाने पर दबिश दी गई। एसपी विकास सांगवान की सूचना पर थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में कार्रवाई सूचना है कि यहां से रोजाना तीन टैंकर नकली दूध की सप्लाई होती थी。 पुलिस की कार्रवाई से कारोबारियों में मच गया हड़कंप मौके पर कार्रवाई जारी है, नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी。 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दी सूचना टीम पहुंच रही मौके पर0
0
Report
Advertisement
