Back
पाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेनसिंह महेचा को साहसी कार्य पर पुलिस पदक
SRSANDEEP RATHORE
Mar 02, 2026 07:30:52
Pali, Rajasthan
RPS चैनसिंह महेचा ने वर्ष 2024 से अब तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के पद पर निरन्तर रहते हुए तमिलनाडु थाना मुथाडुपेट के डकैती केस में ईनामी वांछित अपराधी अशोक विश्नोई को गिरफ्तार करवाने के साहसिक कार्य हेतु एडीजीपी काईम ब्रांच के द्वारा प्रंशसा पत्र सहित सम्मानित भी किया जा चुका है, महेचा द्वारा 2024 से अब तक थाना तखतगढ़, नाणा, बाली एवं सूमेरपुर थाना क्षेत्र में अनुसंधानिक दल का नेतृत्व करते हुए कुल 07 अज्ञात हत्या के प्रकरणों का खुलासा कर अज्ञात अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसमें धनराज जैन हत्या सहित लुट में 44 लाख की राशि, एवं थाना रानी में महिला बालकीदेवी की हत्या, लुट, खीमावत ट्रस्ट में 25 लाख की नकबजनी, केवलचंद जैन से 18 लाख की लूट के अपराधो में अज्ञात अपराधियो को गिरफ्तार कर बरामदगी की गई। मादक पदार्थो शराब, अवैध हथियार की तस्करी की रोकथाम करते हुए 50 प्रकरण NDPS में करीब 4000 किलो डोडा पोस्त, 18 किलो अफीम, MD, स्मेक, गांजा एवं आबकारी अधिनियम के 180 प्रकरणो में हजारो लीटर अवैध शराब तथा 03 पिस्टल व 25 कारतुस बरामदगी की कार्यवाही अपने सेक्टर में कर अपराध नियंत्रण का उत्कृष्ट कार्य किया गया। दिनांक 15.06.2024 पुलिस थाना सुमेरपुर एवं पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली के हाईवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी व एक कार मय सामान को यात्रियों से मारपीट कर पिस्टल की नोक पर लूट की दो निरन्तर वारदातें कर सनसनी फैलाने वाले 7 अज्ञात डकैतों को 24 घन्टे के अन्दर ट्रेस कर वैभव निवासी नई दिल्ली तथा मनोज निवासी महेन्द्रगढ हरियाणा की अन्तरराज्यीय कुख्यात गैंग को गिरफ्तार कर लुटे गए वाहन और दो पिस्टल बरामद करने में सफलता हासिल करते हुए अनुसंधानिक कौशल एवं साहस का परिचय दिया। दिनांक 25.11.2025 को पुलिस थाना साण्डेराव क्षेत्र में हाईवे पर होटल पर रूके विरेन्द्र प्रताप सिंह की स्कॉर्पियो गाडी का कॉच तोडकर अज्ञात बदमाश करीब 35 तोला सोने के जेवर भरा बेग लुटकर ले गए। जिनको तकनिकी अनुसंधान से ट्रेस कर हरियाणा के अन्तरराज्य गैंग का खुलासा करते हुए दिनांक 16.02.2026 को अपराधी उपेन्द्र उर्फ बिन्दु को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी कर सफलता अर्जीत की गई। स्वंत्रता दिवस 2025 को गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा श्री चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस सेवा में वर्ष 1990 से अब तक उप निरीक्षक, निरीक्षक थानाधिकारी, वृताधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के विभिन्न पदो पर रहते हुए चुनावो, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी विजिट एवं अपराध नियंत्रण में पूर्ण निष्ठा, अदम्य साहस, कठोर मेहनत व कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ठ सेवाएँ समर्पित करते हुए आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय के नारे को चरित्रात करते हुए राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया। फालना थाना क्षेत्र में आरोपियों द्वारा पिस्टल की नोक पर एक व्यक्ति से 1250 ग्राम सोने के लूट की वारदात में अनुसंधानिक सुपरविजन करते हुए वारदात का पर्दाफाश कर 100 प्रतिशत बरामदगी सहित अपराधियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करते हुए अनुसंधानिक कौशल एवं साहस का परिचय दिया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavikant Sahu
FollowMar 02, 2026 09:05:580
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 09:05:410
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 02, 2026 09:05:230
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 02, 2026 09:05:050
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 09:04:480
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 02, 2026 09:04:370
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 02, 2026 09:01:540
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 02, 2026 09:01:420
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 02, 2026 09:01:280
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 02, 2026 09:01:080
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 02, 2026 09:00:480
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 02, 2026 09:00:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
