Back
धनबाद के बरमसिया ओवरब्रिज के पास कचरे में भीषण आग, अड्डे की आशंका
NMNitesh Mishra
Mar 02, 2026 09:05:41
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के बगल में कचरे के ढेर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग से उठता काला धुआँ इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा आसमान धुएँ से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत धनसार थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, वह इलाका लंबे समय से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखी गई। स्थानीय मंटू चौहान ने कहा कि यह जगह आए दिन नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। आशंका है कि नशे के दौरान किसी ने जलती माचिस की तिल्ली कचरे में फेंक दी, जिससे यह आग भड़क गई। गनीमत रही कि आसपास पेड़ होने की वजह से आग आगे नहीं फैल सकी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग लगने की जगह के ठीक बगल में रेलवे लाइन और कुष्ठ आश्रम भी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 02, 2026 10:21:380
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 02, 2026 10:21:240
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 02, 2026 10:21:110
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 02, 2026 10:20:540
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 02, 2026 10:20:450
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 02, 2026 10:20:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 02, 2026 10:20:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 02, 2026 10:19:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 02, 2026 10:19:240
Report
RSRahul shukla
FollowMar 02, 2026 10:19:100
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 02, 2026 10:18:080
Report
RSRahul shukla
FollowMar 02, 2026 10:17:560
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 02, 2026 10:17:390
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 10:15:32Noida, Uttar Pradesh:आज सुबह कुवैत एयरस्पेस में ईरानी मिसाइलों ने तीन अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराया है।
0
Report
