Back
नावा में संघ का ऐतिहासिक पथ संचलन: दो हजार स्वयंसेवक एकता की मिसाल
DIDamodar Inaniya
Oct 12, 2025 15:30:48
Nagaur, Rajasthan
नावा में संघ का ऐतिहासिक पथ संचलन
दो हजार स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता का उदाहरण
एंकर_डिडवाना जिले के नावां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नावा नगर में संघ का भव्य द्विधारा पथ संचलन आयोजित हुआ। नगर के इतिहास में पहली बार हुए इस आयोजन में लगभग दो हजार स्वयंसेवकों ने अनुशासन, देशभक्ति और संगठन की भावना के साथ भाग लिया। पूरा नगर भगवा रंग में रंगा दिखाई दिया और जनसमूह "भारत माता की जय" व "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा।
पथ संचलन की माधव धारा जोगियों के आसन स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई, जबकि केशव धारा का प्रारम्भ गोविंद मारवाल के मकान, गंगासागर रोड से हुआ। दोनों धाराओं का संगम नगर के पुराने बस स्टैंड पर महालक्ष्मी होटल के सामने हुआ, जहां नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों की महिला मंडलों ने रंगोली सजाई और सांস্কृतिक उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। निजी विद्यालय संचालकों ने भी सहयोग देते हुए विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति की, जिसमें भारतीय संस्कृति, इतिहास और संगठन के आदर्शों को दर्शाया गया। आयोजन स्थल पर पहुंचे निंबार्क पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “संघ का कार्य राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सतत साधना है। धर्म और संस्कृति की रक्षा ही सच्ची देशसेवा है। वहीं संघ के प्रांत बौद्धिक प्रभारी शंभूसिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में संघ की विचारधारा, कार्यपद्धति और समाज के प्रति उसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं, जो बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा में समर्पित रहते हैं। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और “संघ प्रार्थना” के साथ हुआ। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों की उत्साहजनक भागीदारी रही। यह पथ संचलन नावा नगर के लिए गर्व का क्षण बन गया, जिसने अनुशासन, एकता और समर्पण की मिसाल पेश की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
5
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 12, 2025 19:00:175
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 12, 2025 19:00:070
Report
1
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 12, 2025 18:48:135
Report
0
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowOct 12, 2025 18:33:543
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 12, 2025 18:33:410
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 12, 2025 18:33:31Noida, Uttar Pradesh:दीपावली के त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग एक्शन में
3000 किलो मिलावटी मावा किया जप्त,
हिंडोली में हुई नकली मावे के विरुद्ध कार्रवाई
कोल्ड स्टोरेज में रखवाया मावा स्लीपर बस से किया जप्त
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowOct 12, 2025 18:33:200
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 12, 2025 18:32:590
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 12, 2025 18:32:490
Report
JPJai Pal
FollowOct 12, 2025 18:32:350
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 12, 2025 18:32:260
Report