Back
मकराना के जूसरी गांव ने एसटीपी आवंटन विरोध में ज्ञापन दिया
DIDamodar Inaniya
Feb 24, 2026 10:37:18
Nagaur, Rajasthan
HEADLINE - मकराना के जूसरी गांव के ग्रामीणों ने एसटीपी आवंटन के खिलाफ दिया ज्ञापन, आदेश रद्द करने की मांग\nINTRO - मकराना उपखंड के जूसरी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।\nBODY- ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर द्वारा 2 फरवरी 2026 को जारी आदेश संख्या को रद्द करने की मांग की है, जिसमें गांव के खसरा नंबर 178 निंबली नाड़ी की 15.1150 हेक्टेयर भूमि में से 3 हेक्टेयर को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए आवंटित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस आवंटन से उनकी आजीविका, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीण पैदल ही तख्तियां लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि उक्त भूमि के चारों ओर लगभग 50-60 घरों की आबादी है। एसटीपी की स्थापना से निवासियों को भारी परेशानी होगी, पर्यावरण दूषित होगा और दूषित वातावरण से बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि जुसरी गांव में दो गौशालाएं हैं, जहां लगभग 600 गायें हैं जो इसी गौचर भूमि पर चरती हैं। निंबली नाड़ी में पानी की व्यवस्था से गायें और अन्य पशु पानी पीते हैं। इस भूमि पर काफी मात्रा में पेड़-पौधे हैं, जिनकी कटाई से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आवंटित खसरा मकराना से लगभग 8 किलोमीटर दूर है और गंदे पानी की अवस्थिति से 100-150 फीट ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने मांग की कि एसटीपी को मकराना के निकटतम और ऊंचाई वाली भूमि पर स्थापित किया जाए। ज्ञापन में आगे कहा गया कि इसी गौचर भूमि में इंदिरा गांधी नहर का पीने के पानी का प्रोजेक्ट स्थित है, जो मकराना, परबतसर, बोरावड़ जैसे शहरों और आसपास के 20 गांवों को पानी सप्लाई करता है। एसटीपी की स्थापना से यह पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे आमजन को नुकसान होगा। इसके अलावा खसरा नंबर के पास देवलाजी महाराज, झूझार जी महाराज, किश्शतेर जी महाराज और अन्य देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। सोमवार को यहां मेला जैसा माहौल रहता है। निंबली नाड़ी से विभिन्न विद्युत लाइनें गुजरती हैं और नहर के पानी के प्लांट के लिए भी बिजली लाइन है, जो एसटीपी से प्रभावित हो सकती है।\nबाइट- महेंद्र किरडोलिया, स्थानीय निवासी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:03:08Noida, Uttar Pradesh:A dancing figure created only with hand shadow
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 24, 2026 12:02:560
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:02:450
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:02:290
Report
SJSubhash Jha
FollowFeb 24, 2026 12:02:200
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:01:35Noida, Uttar Pradesh:We always go out for our last walk at 8:30. It's now 8:31.
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:01:25Noida, Uttar Pradesh:This is a perfect model catwalk
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 24, 2026 12:01:140
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:00:52Noida, Uttar Pradesh:The real Tarzan is living among us
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:00:280
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 24, 2026 12:00:200
Report
0
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 11:53:06Noida, Uttar Pradesh:Irrigation water was pumped using his amazing skills
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 24, 2026 11:52:550
Report