Back
नावा नगर में उप जिला अस्पताल भूमि आवंटन विवाद तेज, राजास भूमि निरस्त की मांग
DIDamodar Inaniya
Dec 22, 2025 09:15:37
Nagaur, Rajasthan
जिला - डिडवाना
लोकेशन- नावां शहर
उप जिला अस्पताल भूमि आवंटन विवाद
नावा में ही बने उप जिला अस्पताल, राजास भूमि आवंटन के विरोध में जनआक्रोश
नावा में पहले से ही है आवंटित है अस्पताल भवन निर्माण के लिए भूमि
सेकड़ो लोगो ने नावा सर्व समाज के बैनर तले राजास में किये आवंटन को निरस्त करने की मांग करते हुए दिया ज्ञापन
उप जिला अस्पताल भूमि आवंटन विवाद के बारे में रिपोर्टिंग: नावां में उप जिला चिकित्सालय के भूमि आवंटन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम राजास में भूमि आवंटन के विरोध में नावा नगर में जनआक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उप जिला अस्पताल नावा नगर क्षेत्र में ही बनाया जाए। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2022 में नावा नगर की खसरा संख्या 1631 व 1632 की भूमि पहले ही उप जिला चिकित्सालय के लिए आवंटित की जा चुकी है, जो आज भी राजस्व रिकॉर्ड में नगरपालिका नावा के नाम दर्ज है ओ उपजिला अस्पताल भवन निर्माण हेतु पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है साथ उक्त भूमि शहर के मध्य स्थित है। उस भूमि पर लगाया गया न्यायालय का स्थगन आदेश भी अगस्त 2024 में समाप्त हो चुका है और न्यायालय ने सशर्त निर्माण कराने के आदेश दिए थे. ऐसे में बिना पूर्व आवंटन को निरस्त किए नई भूमि आवंटित करना नियमों के खिलाफ है.
लोगों ने बताया कि राजास की भूमि नावा से 8 से 10 किलोमीटर दूर है, जो नगरपालिका सीमा से बाहर स्थित है। वहां पहुंचने के लिए आवागमन के साधन भी पर्याप्त नहीं हैं, जिससे आमजन को इलाज के लिए भारी परेशानी होगी.
वाल्मीकि समाज, कुमावत समाज, नामदेव दर्जी समाज, जैन समाज सहित कई संगठनों ने एक सुर में कहा कि उप जिला अस्पताल नावा के अधिकार का सवाल है। यदि राजास में जरूरत है तो वहां अलग अस्पताल खोला जाए। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।
बाईट 01 सीताराम नागा- अध्यक्ष कुमावत समाज नावां- पहचान सफेद बाल
बाईट 02 माधव प्रसाद धुत- अध्यक्ष - माहेश्वरी समाज नावां- पहचान आखों पर चश्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNShashi Nair
FollowDec 22, 2025 10:38:590
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowDec 22, 2025 10:38:490
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 22, 2025 10:38:210
Report
RKRaj Kishore
FollowDec 22, 2025 10:37:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 10:36:300
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 22, 2025 10:36:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 22, 2025 10:35:400
Report
DBDURGESH BISEN
FollowDec 22, 2025 10:35:240
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 22, 2025 10:35:040
Report
RSRahul shukla
FollowDec 22, 2025 10:34:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 22, 2025 10:34:160
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 22, 2025 10:34:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 10:33:41Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोडा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार 'प्रशासन गांव की ओर बहुउद्देश्यीय शिविर' कार्यक्रम में शिरकत की.
0
Report