Back
नकली पुलिसकर्मियों के फ्रॉड गैंग गिरफ्तार: कार चोरी की योजना उजागर
AMAnkit Mittal
Dec 22, 2025 10:35:04
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
नकली पुलिस असली ठगी
ये गैंग ऐसे लोगों की तलाश करता था जिन्हें पुरानी गाड़ी या मोटरसाइकिल की आवश्यकता होती है फिर इस गिरोह के सदस्य उस व्यक्ति को पुराना वाहन बेच दिया करते थे। जिसके बाद इस ग्रुप के अन्य सदस्य नकली पुलिसकर्मी बनकर जिस व्यक्ति ने वाहन खरीदा था उसके पास पहुंच जाते हैं और फिर उस वाहन को चोरी का बताकर उसे भी अपने साथ ले जाते हैं यानी की वाहन बेचकर पीड़ित से पैसे भी ले लेते हैं ओर फिर वर्दी का रोब ग़ालिब कर उस वाहन को भी अपने साथ ले जाते हैं जिससे पीड़ित के दोनों हाथ खाली रह जाते हैं।
दरअसल जानकारी के मुताबिक डिंडावली गांव निवासी आदित्य नाम के युवक को शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव खतोला निवासी नवाब उर्फ धौला ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 लाख 97 हजार रुपए की एक कार बची थी। जिसके कुछ दिनों बाद नवाब का साथी मुकीम जो खुद को दरोगा बताते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य के घर पहुंचता है जो वर्दी का रोब ग़ालिब करते हुए उसके द्वारा खरीदी गई गाड़ी को चोरी की बताता है जिस पर पीड़ित आदित्य डर जाता है और नकली पुलिस बताने वाले ये ठग खरीदी गई गाड़ी को अपने साथ ले जाते हैं।
जिस पर शक होने के बाद पीड़ित आदित्य ने इसकी शिकायत शाहपुर पुलिस को की थी जिस पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार को अभियुक्त नवाब और मुकीम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है गिरफ्त में आये इन शातिर ठगों के पास से पुलिस ने पुलिस की वर्दी और 50 हज़र रुपये नगद भी बरामद।
आलाधिकारियों की माने तो अब पुलिस इस गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी में भी जुट गई है साथ पुलिस ये भी पता लग रही है कि और किन-किन लोगों से इन लोगों ने वर्दी की आड़ में नकली पुलिसकर्मी बनकर इस तरह की ठगी करी है।
जिसकी जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि थाना शाहपुर पर आकर तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसमें वादी द्वारा शिकायत दी गई थी। उसने एक वेगनर सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी। बाद में कुछ पुलिस वाले आए और चोरी की गाड़ी बताकर उसको ले गए। बाद में उसमें पता चला वह नकली पुलिस वाला था। उसने सिर्फ वर्दी धारण कर रखी थी। इससे वादी की गाड़ी भी चली गई। और जो पैसे दिए थे। वह भी चले गए। इन्से तत्काल शाहपुर थाना में अभियोग दर्ज किया गया। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं दोनों शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक का नाम मुकीम है ,दूसरे का नाम नवाब है। जो गिरफ्तार किए गए हैं उनके पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद की गई है। जो फ्रॉड किया हुआ है। कैश लगभग ₹50000 वह भी उनसे बरामद किये गए हैं। और जो उनके ग्रुप में अन्य लोग थे। उनका नाम भी प्रकाश में आया है। आने वाले समय में जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:10:000
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 22, 2025 12:09:420
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 22, 2025 12:09:280
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 22, 2025 12:09:010
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 22, 2025 12:08:300
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 22, 2025 12:08:100
Report
SASALMAN AMIR
FollowDec 22, 2025 12:07:590
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 22, 2025 12:07:260
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 22, 2025 12:07:130
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 12:06:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 22, 2025 12:06:330
Report
RSRahul shukla
FollowDec 22, 2025 12:06:190
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 22, 2025 12:06:030
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 22, 2025 12:05:480
Report