Back
युवा शक्ति ने पदभार ग्रहण समारोह में दिखाया जोश, बीजेपी ने नेशन फर्स्ट कहा
VSVishnu Sharma
Jan 30, 2026 11:31:13
Jaipur, Rajasthan
युवा शक्ति ने दिखाया जोश, बीजेपी मोर्चा अध्यक्ष पदभार ग्रहण में उमड़े युवा, राठौड़ बोले - भ्रम दूर करें, भ्रम फैलाने वालों को बेनकाब करें युवा
जयपुर
बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को युवा शक्ति ने जोश दिखाया। बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने युवाओं से कहा कि वो बीजेपी की ताकत बनें, देश में भ्रम को दूर करें, भ्रम फैलाने वालों को बेनकाब करें।
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी तादाद में युवक पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी को देखकर पार्टी पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गदगद नजर आए। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं के अलावा सामाजिक और आध्यात्मिक संतों को भी मंच पर स्थान दिया गया। इस मौके पर मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर भाजपा की कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ा रहे हैं।
योग्यता निखारें, नेशन फर्स्ट की भावना से आगे बढ़ें ......
मदन राठौड़ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता निखारें, भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें और “नेशन फर्स्ट” की भावना के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, युवा विश्वास के साथ आगे बढ़ें, केंद्र के मोदी और राजस्थान की भजन लाल सरकार रोजगार देने का काम करेगी। आज समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। युवा समाज में लोगों को समझाएगा कि भ्रम पैदा करने वालों पर विश्वास नहीं करें। उन्होंने कहा, शंकराचार्य भी 32 वर्ष की उम्र में विश्व गुरु बन गए। खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, विवेकानंद ने कम उम्र में सबकुछ पा लिया। अब दिखाने का समय आपका आया है । आप भारतीय जनता पार्टी की ताकत बनें। भ्रम को दूर करें भ्रम फैलाने वालों को बेनकाब करें। देश का भला किस में है यह सोचने की जरूर कोशिश करें। कौन नेशन फर्स्ट की बात कर रहा है। देश पहले और पार्टी बाद में सेल्फ लास्ट में है। वहीं कांग्रेस में एक नेता के परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, वो सेल्फ पहले की बात करते हैं। यह प्रदेश के युवाओं को समझने की जरूरत है।
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.....
मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, भजन लाल सरकार ने सरकारी नौकरियों का कैलेंडर जारी किया। पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई की। किसानों को दिन में बिजली में आत्मनिर्भर बनाया। ERCP योजना को आगे बढ़ाया। यमुना जल समझौते से राजस्थान को लाभ दिलाया। राइजिंग राजस्थान के जरिए निवेश को बढ़ाया। सड़क, रेलवे, नहर और ग्राम विकास के बड़े कार्य किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में भाजपा पूरी मजबूती से काम कर रही है।
लखनऊ कैसे जाएंगे, चेन्नई कैसे जाएंगे ? ...
गोरा ने कहा था कि वो गांव से जयपुर आए थे तब पूछ पूछकर बसों से विश्वविद्यालय पहुंचते थे। इसको आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा पूत का पग पालना में दिखते हैं। अब चौमूं से जयपुर बसों का पता नहीं पूछोगे, अब बीकानेर, जोधपुर कैसे जाएंगे, यह पता करना होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस भीड़ को देखकर लगता है कि भाई यह पता करने वाला है कि लखनऊ कैसे जाएंगे, चेन्नई कैसे जाएंगे ?
पार्टी की कमान युवा शक्ति के हाथ में .....
मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी की कमान अब युवा शक्ति के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में युवाओं को भरपूर अवसर दिए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि परिणाम देने वाली सरकार है। युवा शक्ति को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक जाकर सरकार की योजनाओं और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 19 पेपर लीक हुए, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि पेपर लीक के दोषियों को जेल भेजा जाएगा और आज कई आरोपी जेल में हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक लाख सरकारी नौकरियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें सिर्फ चुनाव नहीं, लोगों का दिल भी जीतना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 30, 2026 12:50:020
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 30, 2026 12:49:460
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 30, 2026 12:49:290
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowJan 30, 2026 12:49:020
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowJan 30, 2026 12:48:330
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 30, 2026 12:48:080
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowJan 30, 2026 12:47:510
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 30, 2026 12:47:030
Report
STSumit Tharan
FollowJan 30, 2026 12:46:380
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 30, 2026 12:46:130
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 30, 2026 12:45:530
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 30, 2026 12:45:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 30, 2026 12:45:150
Report