Back
जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर जानलेवा हमला, दुकान में तोड़फोड़
DIDamodar Inaniya
Mar 15, 2026 09:04:41
Nagaur, Rajasthan
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,भतीजे ने किया चाचा पर जानलेवा हमला
एयू बैंक के पास स्थित टीवी रिपेयर की दुकान पर हुआ हमला
भींवाराम कुमावत के सिर में गम्भीर चोटे, भतीजे राजेश व उसकी पत्नी पर लगाये जनलेवा हमले के आरोप
जमीनी विवाद एक बार फिर हिंसक रूप लेता नजर आया है। एयू बैंक के पास मुख्य सड़क पर स्थित एक टीवी रिपेयरिंग की दुकान पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया और दुकान में भी तोड़फोड़ की गई है। नावा के जोगियों का आसन निवासी भींवाराम कुमावत की एयू बैंक के पास मुख्य सड़क पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भींवाराम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी उनके भतीजे व उसकी पत्नी व अन्य लोग एकराय होकर अचानक लाठी-सरिए लेकर दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने पहले दुकान के काँच तोड़े और उसके बाद भींवाराम कुमावत पर हमला कर दिया। हमले में भींवाराम के काफी चोटे आई है और हमले में भींवाराम के सिर पर लोहे के सरिए से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान दुकान के अंदर व बाहर जमकर तोड़फोड़ की गई जिससे दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि भींवाराम कुमावत और उनके भतीजे के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इस मामले में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं व भतीजे राजेश ने पहले भी अपने चाचा के साथ मारपीट की थी जिसका मामला पुलिस में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2023 में उनकी जमीन का कथित रूप से फर्जी पट्टा नगरपालिका से भतीजे राजे व उसकी पत्नी ने बनवा लिया गया था,जिसका मामला नावा थाने में दर्ज है और उस मामले में जांच के आदेश न्यायालय द्वारा पुलिस को दिए गए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भींवाराम कुमावत को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया। वही दूसरी तरफ हमला करने वाले भतीजे राजेश व उसकी पत्नी ने भी चाचा भींवाराम पर मारपीट करने के गम्भीर आरोप लगाए है।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 15, 2026 10:15:150
Report
ADAnup Das
FollowMar 15, 2026 10:07:1819
Report
NSNeha Sharma
FollowMar 15, 2026 10:05:5439
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 10:05:4393
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 10:05:3221
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 10:05:1921
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 10:05:01100
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 10:04:4779
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 15, 2026 10:03:4678
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 15, 2026 10:03:1854
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 15, 2026 10:03:0526
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 15, 2026 10:02:5071
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 15, 2026 10:02:3749
Report