230001
लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनाम प्रतापगढ़ी के मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। शहर में पहुंचने के बाद अनाम प्रतापगढ़ी समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरा भवन पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश सचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी। अनाम प्रतापगढ़ी ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, कुंवर शांतनु प्रताप सिंह, अनिल मौर्य, विकास यादव, सुनील यादव, राजीव विश्वकर्मा, तौफीक आलम, मानवेंद्र पटेल, अंकुश पाल, रामकिशुन सरोज, सलाउद्दीन, अनस, हासिम, प्रवेश मौर्य, राजेश गौड़, महताब, साहेब अली, अखिलेश समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
230001
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा
ACHALPUR, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा तुलसी सदन से अंबेडकर चौराहे तक निकली यात्रा, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। तुलसी सदन से शुरू हुई शोभायात्रा अंबेडकर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी मांग को लेकर जनजागरण किया।शोभायात्रा के समापन पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई।महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि रामजन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। शोभायात्रा का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को शासन तक पहुंचाना और लोगों को इस विषय के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शोभायात्रा की रणनीति तैयार की थी। इसमें यात्रा के आयोजन और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई थी।शोभायात्रा में मंडल प्रभारी अनुज सिंह, किन्नर समाज की संजना नंद गिरी समेत महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण अभियान जारी रखा जाएगा।0
0
Report
230001
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बने मो. अनाम
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रतापगढ़ निवासी मो. अनाम को समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मो. अनाम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। मो. अनाम ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। अधिक से अधिक युवाओं और लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने मो. अनाम को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
Advertisement
230001
अनाम अहमद बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर प्रतापगढ़ निवासी अनाम अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। अनाम अहमद निवासी अहमद नगर, सदर बाजार, प्रतापगढ़ को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अनाम अहमद समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा एवं सक्रिय पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अनाम अहमद के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूती देने के साथ पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
230001
गुरुजी की पहली पुण्यतिथि पर छलक उठीं आंखें, भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजली
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीरापुर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को उस समय माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया, जब पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित लक्ष्मी नारायण पांडेय 'गुरुजी' की प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। मंच पर सजी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। गुरुजी की यादों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरुजी का जाना केवल एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि संगठन और समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी का सपना था कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला एक परिवार बने। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर उनके इसी सपने को साकार करें। आलोक पांडेय ने कहा कि राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा होता है। जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति को अनेक कठिनाइयों और अपमान का सामना करना पड़ता है, लेकिन स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी ने कभी अपने सिद्धांतों और सेवा भाव से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान दिया और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी हजारों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुजी के अभिन्न सहयोगी आचार्य राजेश्वर दूबे ने की। उन्होंने अपने संबोधन में गुरुजी के साथ बिताए गए अनेक संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने कभी पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि जनता की भलाई के लिए राजनीति की। यही कारण है कि उनके निधन के एक वर्ष बाद भी लोग उन्हें उतनी ही श्रद्धा और सम्मान से याद कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में कई वक्ता भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि गुरुजी का स्नेह, मार्गदर्शन और अपनापन आज भी हर कार्यकर्ता को याद आता है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन उनके आदर्श, विचार और जनसेवा का मार्ग हमेशा नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, अशोक सरोज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, रानीगंज मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, गौरा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री सत्यम शुक्ला, भाजपा नेता बृजेश यादव, दिनेश दूबे, अनिल सिंह, प्रवीण मौर्य, निसार अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
