Back
डीडवाना में महाश्रमण के मंगल पदार्पण पर सभी समाजों ने किया भव्य स्वागत
DIDamodar Inaniya
Feb 02, 2026 13:00:28
Nagaur, Rajasthan
डीडवाना : जैन धर्माचार्य महाश्रमण के मंगल पदार्पण से पावन हुई आभानगरी डीडवाना
आचार्य महाश्रमण के भव्य स्वागत जुलूस में उमड़ा डीडवाना का सर्व समाज
जगह जगह पुष्प वर्षा कर तथा स्वागत द्वार बनाकर किया स्वागत
आचार्य ने लोगों को सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का दिया संदेश
ऐंकर - अहिंसा, सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति जैसे जनकल्याणकारी सूत्रों से जन-जन को पिरोने निकले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के धर्माचार्य आचार्य श्री महाश्रमण अपनी धवल सेना संग आज डीडवाना पहुंचे, तो मानों पूरा डीडवाना स्वागत को उमड़ पड़ा।
मानवता के मसीहा आचार्य महाश्रमण के स्वागत में केवल तेरापंथी अथवा जैन समाज ही नहीं, बल्कि सभी समाज और संप्रदाय के लोग साझेदार बनकर सद्भावना की अलख जगा रहे थे।
इस यात्रा का डीडवाना के अनेक समाजों व धर्मों के लोगों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चेतन डूडी, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, शहरकाजी रेहान उस्मानी ने भी आचार्य महाश्रमण का अभिनंदन किया।
यह यात्रा डीडवाना शहर के अनेक मोहल्लों व मार्गों से होती हुई अग्रसेन भवन पहुंची, जहां जैन धर्मावलंबियों और प्रबुद्ध जनों को आचार्य ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया और प्रवचन दिए। आचार्य ने कहा कि यहां की जनता में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की भावना विद्यमान रहे। अच्छे संस्कार और धार्मिकता का अच्छा विकास होता रहे, यही कामना है।
उन्होंने कहा कि हम सभी मानव भाग्यशाली हैं जो हमें दुर्लभ मनुष्य जीवन प्राप्त है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि आदमी इस जीवन का कैसा उपयोग करता है। इस जीवन में आदमी धर्म, ध्यान, साधना, आराधना करे तो वह मोक्ष को भी प्राप्त कर सकता है। व्यसनों में, गलत कार्यों में, पापों में दुर्लभ मानव जीवन को गंवा देना मूर्खता की बात ही होती है। इसलिए प्राप्त मानव जीवन में आदमी को अपना समय धर्म-ध्यान में लगाने का प्रयास करना चाहिए। जीवन अहिंसापूर्ण, संयममय और नशामुक्त रहे। जिस आदमी का जीवन अच्छा होता है तो उसे सद्गति की भी प्राप्ति हो सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:170
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 18:16:430
Report