Back
मकराना में भाजपा का बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिला मोर्चा अध्यक्ष राठौड़ मुख्य वक्ता
DIDamodar Inaniya
Feb 05, 2026 15:47:31
Nagaur, Rajasthan
मकराना में केन्द्रीय बजट 2026 पर शहर की इंदौरा वाटिका स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदङ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ मौजूद रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राखी राठौड़ ने बताया कि 2026 का केन्द्रीय बजट महिलाओं को समर्पित है और सौभाग्य की बात है कि बजट प्रस्तुत करने वाली भी महिला है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या शौचालय पर पहली बार मोदी सरकार ने कार्य किया। उन्होंने उज्ज्वला योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा जन धन योजना में खोले गए अधिकांश खाते महिलाओं के ही हैं। वहीं जिला अध्यक्ष सुनीता रांदङ ने कहा कि महिला न सिर्फ घर गृहस्थी को चलाती है अपितु घर का बजट भी बनाती है। उन्होंने लखपति दीदी व ड्रोन दीदी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रत्येक जिला में महिला होस्टल खोले जाने के निर्णय का स्वागत किया। इसी प्रकार कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ महिलाओं को प्रयाप्त राजनीतिक हिस्सेदारी दी है अपितु मुद्रा योजना के तहत अधिकतम लाभार्थी महिलाओं को बनाया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाएं ही है जो न सिर्फ मोदी अपितु हर विधानसभा में प्रत्येक सरकार को लाने वाली अधिकांश महिलाएं ही है।इससे पूर्व महिला मोर्चा जिला संयोजक अमिता भींचर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मकराना निवृत्तमान प्रधान सुमिता भींचर ने बजट की सराहना की व महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार की योजनाओं पर जानकारी दी। मकराना से पूर्व विधायक रुपाराम मुरावतिया ने महिला सशक्तिकरण पर भाजपा के योगदान को बताते हुए कहा कि आज सुरक्षा क्षेत्र में महिलाओं की प्रयाप्त हिस्सेदारी है। इस दौरान उपखंड अधिकारी अंशुल बेनीवाल, बोरावड़ मंडल अध्यक्ष राजेश डारा, बूङसू मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, छोटी खाटू मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मकराना मंडल अध्यक्ष जे के इंदौरा, महामंत्री कृष्णा दाधीच, प्रेम मुरावतिया, देवेश स्वामी, नोरत राम नायक, रामचंद्र मेघवाल, नीरज जोशी, विष्णु सिंह राठौड़, विष्णु सिंह चौहान, मालचंद स्वामी, शिक्षाविद बीरमा राम किरङोलिया, कप्तान रामचंद्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, ऊषा राठी, सुषमा यादव, नीलम शर्मा, सारीका खंडेलवाल, कांता भंडारी, विजया भंडारी, मालचंद स्वामी मौजूद थे।
बाइट- राखी राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ी बेकाबू कार, एक महिला गंभीर रूप से घायल
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 07, 2026 04:19:150
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 07, 2026 04:19:020
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती की फीजिकल के लिए 10 DIG को बनाया गया है परीक्षा केंद्रों का अध्यक्ष तीन वाहिनी के सेनानियों को बनाया गया है मुख्य समिति का सदस्य 09 सेनानी और एक पुलिस उप महानिरीक्षक को बनाया गया है परीक्षा केंद्रों का प्रभारी
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:44Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP के दो IPS अफसरों IB में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर मिली पोस्टिंग केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश जारी दोनों अधिकारी भोपाल से रिलीव कर दिए गए मध्य प्रदेश के 2 IPS अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:250
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 04:18:160
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 04:17:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 04:16:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 04:16:210
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 07, 2026 04:16:050
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 07, 2026 04:15:580
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 07, 2026 04:15:390
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 07, 2026 04:15:250
Report