Back
ACB ने कुचामन में 6 लाख रिश्वत के साथ सिरसा साइबर क्राइम टीम पकड़ी
DIDamodar Inaniya
Dec 21, 2025 11:48:02
Nagaur, Rajasthan
कुचामन, डीडवाना
कुचामन के नारायणपुरा में ACB की बड़ी कार्रवाई
अजमेर ACB की बड़ी कार्रवाई,
हरियाणा साइबर क्राइम टीम 6 लाख की संदिग्ध रिश्वत राशि सहित पकड़ी गई
जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर ए.सी.बी. इकाई ने डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अजमेर ACB ने हरियाणा के सिरसा जिले की साइबर क्राइम पुलिस टीम को 6 लाख रुपये की संदिग्ध अवैध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है।
यह कार्रवाई ACB अधीक्षक डॉ. महावीर सिंह राणावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक नरेंद्र सिंह द्वारा की गई। एसीबी को गोपनीय सूचना मिली थी कि हरियाणा पुलिस की साइबर क्राइम टीम राजस्थान में दर्ज मामलों की जांच एवं आरोपियों की तलाश के बहाने संदिग्ध व्यक्तियों को डराने-धमकाने के बाद अवैध रूप से रिश्वत राशि वसूल कर हरियाणा वापस जा रही है।
सूचना के आधार पर अजमेर ACB टीम ने कुचामन सिटी थाना क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान पुलिस थाना साइबर क्राइम सिरसा (हरियाणा) के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एवं उनके साथ मौजूद पुलिस स्टाफ के अन्य सदस्यों को 6,00,000 रुपये की अवैध व संदिग्ध रिश्वत राशि का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी द्वारा आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत राशि किन-किन लोगों से वसूली गई तथा इसमें अन्य कौन-कौन शामिल हैं।
ACB की इस कार्रवाई से पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी एवं सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 21, 2025 13:06:150
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 21, 2025 13:05:170
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 21, 2025 13:05:060
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 21, 2025 13:04:570
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 21, 2025 13:04:150
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 21, 2025 13:03:530
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 21, 2025 13:03:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 21, 2025 13:03:230
Report
PVPankaj Verma
FollowDec 21, 2025 13:03:131
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 21, 2025 13:02:560
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 21, 2025 13:02:360
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 21, 2025 13:02:230
Report
1
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 21, 2025 13:01:210
Report