Back
नयापुरा मुक्तिधाम में अस्थि चोरी एक बार फिर, CCTV लगाने की मांग तेज
RJRahul Joshi
Feb 03, 2026 07:46:54
Kota, Rajasthan
नयापुरा मुक्तिधाम में फिर अस्थि चोरी. तीसरे दिन की रस्म से पहले अस्थियां गायब. कोटा के नयापुरा मुक्तिधाम से लगातार हो रही अस्थि चोरी की वारदातों ने लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. एक बार फिर मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बृजराज कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय शंभूदयाल का रविवार को निधन हो गया था. आज परिजन तीसरे दिन की रस्मों के लिए नयापुरा मुक्तिधाम पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि मृतक की अस्थियां गायब हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. जनवरी महीने में ही तीन से चार बार मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. घटना की सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों ने पहले भी नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मुक्तिधाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, ताकि इस तरह की अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BBBimal Basu
FollowFeb 03, 2026 09:16:080
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 03, 2026 09:15:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 03, 2026 09:15:11Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कोटद्वार की घटना पर सपा सांसद आनंद भदौरिया की प्रतिक्रिया
0
Report
0
Report
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 03, 2026 09:08:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 03, 2026 09:07:49Raipur, Chhattisgarh:सैय्यद फाजिल , करियर काउंसलर (रायपुर स्टूडियो)
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:07:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 09:07:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:07:100
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 03, 2026 09:06:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:06:46Noida, Uttar Pradesh:क़वानु में हुई बस दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी।
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 03, 2026 09:06:090
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 03, 2026 09:05:480
Report