Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

बोरखेड़ा में किराने व्यापारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या, पोस्टमार्टम शुरू

RJRahul Joshi
Nov 10, 2025 10:20:33
Kota, Rajasthan
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में देवली अरब रोड पर किराना व्यापारी ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस करवा रही पोस्टमार्टम, शहर के बोरखेड़ा इलाके के देवली अरब रोड पर बालाजी आवास सेकिंड में एक किराना व्यापारी महावीर पुत्र सूरजमल पालीवाल ने अपने घर में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बोरखेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हरीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बालाजी नगर सेकिंड निवासी महावीर पुत्र सूरजमल जो कि किराने की दुकान लगाते हैं फांसी लगा ली। पता चलने पर उनको उतारकर एमबीएस अस्पताल लाये जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। हेड कांस्टेबल ने बताया कि रात्रि को अपने घर में सकुशल सोए थे सुबह फांसी पर लटके मिले। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
Mar 03, 2026 12:02:48
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर, शराब की खबर को ZEE न्यूज ने दिखाया था प्रमुखता से, रेहड़ी और दुकानदारों का बिना लाइसेंस के खुले में शराब पिलाने के वायरल वीडियो मामले में जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने कार्यवाही के दिए आदेश, आवकारी टीम ने अवैध तरीके से सड़क पर शराब पिलाने वालों पर कसा शिकंजा, आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर तिरपाल में रेहड़ी और ठेले पर शराब बेच रहे दुकानदारों को हड़काया और मौके से हटवाई तिरपाल, दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ टीम ने सख्त चेतावनी देते हुए कड़ी कार्यवाही की कही बात, आबकारी विभाग की कार्यवाही से अवैध रूप से शराब बेच रहे ठेले और रेहड़ी कर्मियों में मचा हड़कंप, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड चौंकी के सामने का मामल
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 03, 2026 12:02:25
Jaipur, Rajasthan:जयपुर आईपीएल के नजदीक आते ही RCA में विवाद गहराता जा रहा है। RCA के चार सदस्यों ने सहकारी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर नया संयोजक नियुक्त करने की मांग उठाई है। धनंजय सिंह खींवसर, आशीष तिवारी, पिंकेश पोरवाल और हेमंत मीणा ने पत्र लिखा है। सदस्यों ने अपने पत्र में के हालिया आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि अदालत ने दीनदयाल कुमावत के संयोजक के रूप में कार्य करने पर रोक लगा दी है। ऐसे में वर्तमान व्यवस्था के चलते RCA के प्रशासनिक और वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि लंबे समय से बैंक खाते का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे खिलाड़ियों के भुगतान, आयोजन संबंधी तैयारियां और अन्य नियमित कार्य अटके हुए हैं। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह की प्रशासनिक अस्थिरता को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई है।चारों सदस्यों ने रजिस्ट्रार से आग्रह किया है कि स्थिति को देखते हुए शीघ्र नया संयोजक नियुक्त किया जाए, ताकि RCA के कामकाज को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। उनका कहना है कि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी क्रिकेट गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आरटीए में संयोजक व नए सदस्य के रूप में किसी अन्य व्यक्ति को मनोनीत कर आरसीए के कार्य को आगे बढ़ाया जाए जिससे प्रदेश में क्रिकेट प्रभावित न हो।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 03, 2026 12:02:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 03-03-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 स्लग: गोरखपुर में फर्जी क्रिप्टो स्कीम का पुलिस ने किया पर्दाफाश, होटल से दो शातिर गिरफ्तार。 गोरखपुर में 10 गुना मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले एक फर्जी क्रिप्टो गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ‘नेक्स्ट बीट क्वाइन’ नाम से फर्जी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर लोगों को तीन से पांच साल में रकम 10 गुना करने का लालच दे रहे थे। पुलिस अब इस हाईटेक ठगी के पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है。 पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 315 में छापा मारकर दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया। आरोप है कि ये दोनों ‘नेक्स्ट बीट क्वाइन’ नाम से फर्जी क्रिप्टो स्कीम चला रहे थे और निवेशकों को कम समय में मोटा मुनाफा देने का झांसा दे रहे थे। एक मार्च को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वेबिनार आयोजित कर प्रयागराज, बिहार और देवरिया से करीब 14 लोगों को गोरखपुर बुलाया गया था। वेबिनार में निवेश योजना का प्रेजेंटेशन दिखाकर लोगों पर तुरंत पैसा लगाने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास न कोई पंजीकृत कार्यालय था और न ही किसी प्रकार का वैध लाइसेंस। मौके से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। लैपटॉप की शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है。 पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को निवेश के लिए बुलाया गया था, उनके नाम-पते दर्ज कर सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की रकम 50 लाख से कहीं ज्यादा हो सकती है。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के खामपार बहोरवा निवासी संजीव कुमार कुशवाहा और गौरीबाजार के बंसहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संजीव कुशवाहा गिरोह का सरगना है, जबकि अंकित श्रीवास्तव पहले भी जालसाजी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और विनियमित स्कीम पाबंदी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को फंसा रहा था। अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर अन्य आरोपियों और संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है。 - क्रिप्टोकरेंसी क्या है? क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा है, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होती है। इसमें लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड एक डिजिटल लेजर में सुरक्षित रहता है। इसे न तो छुआ जा सकता है और न ही पारंपरिक नोट या सिक्कों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इसे कानूनी मुद्रा का दर्जा भी प्राप्त नहीं है。 फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस हाईटेक ठगी के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने में जुटी है। विशेषज्ञों की अपील है कि बिना वैध लाइसेंस और आधिकारिक पंजीकरण वाली किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, वरना 10 गुना मुनाफे का सपना आपकी जिंदगी भर की कमाई डुबो सकता है。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 03, 2026 12:01:48
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में होली त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट और गोंडा पुलिस ने सकुशल ढंग से त्यौहार संपन्न कराने के लिए अपनी कमर को कस लिया है। आज गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गोंडा शहर में आज भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इसके साथ ही साथ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल होली त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों से जानकारी लिए बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निर्देश दिया है कि लगातार सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों की पुलिस के अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाए। यातायात व्यवस्था को भी देखा जाए ताकि होली त्यौहार को लेकर के खरीदारी करने आ रहे हैं लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में माहौल खराब करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया है किसी भी व्यक्ति को छोड़ नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की अपना वर्दी के भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को लेकर के निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़भाड़ और अति संवेदनशील वाले इलाकों में लगातार ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई दिक्कत होली त्यौहार के दौरान ना होने पाए। वहीं गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि होलिका दहन, होली और रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए गोंडा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की जा रही है, शांति समिति की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो संवेदनशील हमारे इलाके हैं, जहाँ से शोभायात्राएं निकलनी हैं, वहाँ ड्रोन कैमरों से भी लगातार नजर रखी जा रही हैं। हमारी सोशल मीडिया सेल भी लगातार एक्टिव है और 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। जो आगामी हमारे प्रमुख त्योहार हैं होलिका दहन और होली का त्योहार है, और रमजान का महीना भी चल रहा है। इन्हीं त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई है। जो स्थानीय हमारे यहाँ के व्यापारी हैं, आयोजक हैं, विभिन्न जगहों पर जहाँ होलिकाएं रखी गई हैं, उन लोगों से वार्ता की गई है। उनके कार्यक्रमों के संबंध में उनसे चर्चा की गई है.
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 03, 2026 12:01:22
0
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Mar 03, 2026 11:49:58
Noida, Uttar Pradesh:अमृता हॉस्पिटल परिसर में आज श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ पोंकाला महोत्सव का आयोजन किया गया। केरल की प्रसिद्ध धार्मिक परंपरा Attukal Pongala से प्रेरित इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर माता शक्ति की आराधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधानपूर्वक गणपति प्रतिष्ठा (Ganapati Prathishta) से हुआ। भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आयोजन के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की गई। इस अवसर पर अविल (चिवड़ा), मलर (लाई), पज़हम (केला), गुड़, पुष्पदल, तेल, बत्ती, वेतिला-पाक (पान-सुपारी) आदि अर्पित किए गए। सभी श्रद्धालुओं से गणपति प्रतिष्ठा हेतु एक-एक नारियल लाने का आग्रह किया गया तथा संभव हो तो दीप (विलक्कु/चिराग) भी साथ लाने का अनुरोध किया गया। इसके उपरांत पारंपरिक पोंकाला अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें मिट्टी के पात्र (पॉट) में चूल्हे (अडुप्पु) पर लकड़ी से अग्नि प्रज्ज्वलित कर चावल और गुड़ से पवित्र नैवेद्य तैयार किया गया। प्रसाद में नारियल, घी, इलायची और किशमिश का विशेष मिश्रण मिलाया गया। केले के पत्ते से पात्र को ढककर पूर्ण श्रद्धा के साथ देवी को अर्पित किया गया। पूजा के दौरान कपूर, अगरबत्ती तथा तेल से दीप प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की आध्यात्मिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा परिवार, समाज और विश्व कल्याण की मंगलकामना करना रहा। सामूहिक रूप से एक साथ प्रसाद बनाने की यह परंपरा एकता, समर्पण और स्त्री शक्ति का अद्भुत प्रतीक है.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 03, 2026 11:49:44
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा Gandhi basti में बनी पानी की टंकी ओवरफ्लो होने से करीब एक घंटे तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा। बताया जा रहा है कि टंकी भरने के लिए सप्लाई लाइन तो चालू कर दी गई, लेकिन समय पर बंद करना विभागीय कार्मिक भूल गए। टंकी से सड़क पर बहते पानी को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत PHED अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन सूचना के बावजूद कर्मचारी करीब आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। इस दौरान लगातार पानी बहता रहा और बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो गया। पानी संकट झेल रहे क्षेत्र में विभाग की यह छोटी सी लापरवाही लोगों में नाराजगी का कारण बन गई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 03, 2026 11:49:32
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर के बीचों-बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... आरोपियों पर लोहट बाजार स्थित एक दुकान पर गोली चलाने का आरोप है... मामला 28 फरवरी को लाखन सिंह निवासी कुंवरपुर की शिकायत से शुरू हुआ था... उन्होंने बताया कि बाइक सवार कुछ लोगों की मोटरसाइकिल की चाबी नाली में गिर गई थी... इसे निकालने को लेकर उनके साथ मारपीट की गई और तमंचे से जान से मारने की कोशिश की गई... इसके बाद 1 फरवरी को सौरभ अग्रवाल, निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने कोतवाली नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई... उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने उनकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे थे... इसी बात से नाराज होकर मोटरसाइकिल सवार मनीष सोनी और उसके साथी ने उनकी दुकान पर आकर फायरिंग की... मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भूतेश्वर बगीची से पहले बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया...
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top