Back
गोंडा में Holi के लिए पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
AKAtul Kumar Yadav
Mar 03, 2026 12:01:48
Gonda, Uttar Pradesh
जहां गोंडा जिले में होली त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट और गोंडा पुलिस ने सकुशल ढंग से त्यौहार संपन्न कराने के लिए अपनी कमर को कस लिया है। आज गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गोंडा शहर में आज भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इसके साथ ही साथ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल होली त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों से जानकारी लिए बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निर्देश दिया है कि लगातार सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों की पुलिस के अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाए। यातायात व्यवस्था को भी देखा जाए ताकि होली त्यौहार को लेकर के खरीदारी करने आ रहे हैं लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में माहौल खराब करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया है किसी भी व्यक्ति को छोड़ नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की अपना वर्दी के भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को लेकर के निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़भाड़ और अति संवेदनशील वाले इलाकों में लगातार ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई दिक्कत होली त्यौहार के दौरान ना होने पाए। वहीं गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि होलिका दहन, होली और रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए गोंडा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की जा रही है, शांति समिति की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो संवेदनशील हमारे इलाके हैं, जहाँ से शोभायात्राएं निकलनी हैं, वहाँ ड्रोन कैमरों से भी लगातार नजर रखी जा रही हैं। हमारी सोशल मीडिया सेल भी लगातार एक्टिव है और 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। जो आगामी हमारे प्रमुख त्योहार हैं होलिका दहन और होली का त्योहार है, और रमजान का महीना भी चल रहा है। इन्हीं त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई है। जो स्थानीय हमारे यहाँ के व्यापारी हैं, आयोजक हैं, विभिन्न जगहों पर जहाँ होलिकाएं रखी गई हैं, उन लोगों से वार्ता की गई है। उनके कार्यक्रमों के संबंध में उनसे चर्चा की गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSwapnil Sonal
FollowMar 03, 2026 13:31:13Patna, Bihar:भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने नीतीन नबीन के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर बधाई दिया
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:31:060
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 13:30:370
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:18:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:18:450
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:17:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 13:17:160
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:510
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:380
Report
MSManish Singh
FollowMar 03, 2026 13:16:250
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:16:140
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 13:16:00Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय उड्डयन मंत्री से पंजाब एनआरआई मिनिस्टर की मुलाकात
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 13:15:55Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के एनआरआई मिनिस्टर रवजोत सिंह ने किया एयरपोर्ट पर पंजाब हेल्प डेस्क का दौरा
गल्फ में फंसे पंजाब के लोगों के लिए बनाया हेल्प डेस्क नंबर किए जारी
0
Report
