Back
गोरखपुर में फर्जी क्रिप्टो स्कीम: दो गिरफ्तार, ठगी का बड़ा शक
NTNagendra Tripathi
Mar 03, 2026 12:02:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी
Date: 03-03-2026
लोकेशन: गोरखपुर。
स्लग: गोरखपुर में फर्जी क्रिप्टो स्कीम का पुलिस ने किया पर्दाफाश, होटल से दो शातिर गिरफ्तार。
गोरखपुर में 10 गुना मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले एक फर्जी क्रिप्टो गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ‘नेक्स्ट बीट क्वाइन’ नाम से फर्जी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर लोगों को तीन से पांच साल में रकम 10 गुना करने का लालच दे रहे थे। पुलिस अब इस हाईटेक ठगी के पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है。
पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 315 में छापा मारकर दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया। आरोप है कि ये दोनों ‘नेक्स्ट बीट क्वाइन’ नाम से फर्जी क्रिप्टो स्कीम चला रहे थे और निवेशकों को कम समय में मोटा मुनाफा देने का झांसा दे रहे थे। एक मार्च को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वेबिनार आयोजित कर प्रयागराज, बिहार और देवरिया से करीब 14 लोगों को गोरखपुर बुलाया गया था। वेबिनार में निवेश योजना का प्रेजेंटेशन दिखाकर लोगों पर तुरंत पैसा लगाने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास न कोई पंजीकृत कार्यालय था और न ही किसी प्रकार का वैध लाइसेंस। मौके से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। लैपटॉप की शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है。
पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को निवेश के लिए बुलाया गया था, उनके नाम-पते दर्ज कर सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की रकम 50 लाख से कहीं ज्यादा हो सकती है。
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के खामपार बहोरवा निवासी संजीव कुमार कुशवाहा और गौरीबाजार के बंसहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संजीव कुशवाहा गिरोह का सरगना है, जबकि अंकित श्रीवास्तव पहले भी जालसाजी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और विनियमित स्कीम पाबंदी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को फंसा रहा था। अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर अन्य आरोपियों और संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है。
- क्रिप्टोकरेंसी क्या है?
क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा है, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होती है। इसमें लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड एक डिजिटल लेजर में सुरक्षित रहता है। इसे न तो छुआ जा सकता है और न ही पारंपरिक नोट या सिक्कों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इसे कानूनी मुद्रा का दर्जा भी प्राप्त नहीं है。
फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस हाईटेक ठगी के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने में जुटी है। विशेषज्ञों की अपील है कि बिना वैध लाइसेंस और आधिकारिक पंजीकरण वाली किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, वरना 10 गुना मुनाफे का सपना आपकी जिंदगी भर की कमाई डुबो सकता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSwapnil Sonal
FollowMar 03, 2026 13:31:13Patna, Bihar:भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने नीतीन नबीन के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर बधाई दिया
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:31:060
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 13:30:370
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:18:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:18:450
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:17:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 13:17:160
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:510
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:380
Report
MSManish Singh
FollowMar 03, 2026 13:16:250
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:16:140
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 13:16:00Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय उड्डयन मंत्री से पंजाब एनआरआई मिनिस्टर की मुलाकात
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 13:15:55Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के एनआरआई मिनिस्टर रवजोत सिंह ने किया एयरपोर्ट पर पंजाब हेल्प डेस्क का दौरा
गल्फ में फंसे पंजाब के लोगों के लिए बनाया हेल्प डेस्क नंबर किए जारी
0
Report
