Back
खैरथल मुंडावर में पशु चोरी पर ग्रामीणों का धरना, पुलिस करेगी जांच
KMKuldeep Malwar
Feb 04, 2026 10:17:59
Bagheri Kalan, Rajasthan
खैरथल जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा में पशु चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। दो दिन पूर्व गांव से दो भैंस और एक पाड़ी चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। चोरी की इस घटना को लेकर पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी सकतपुरा बावद ने मुंडावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात चोर उसके मकान के अंदर बंधी भैंसों और पाड़ी को चुरा ले गए, वहीं चोरी को अंजाम देने के दौरान चोरों ने पास में बनी चारदीवारी को भी तोड़ दिया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर मुंडावर थाना प्रभारी रामनिवास मीणा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 15:01:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश
फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक
एई को किये मैसेज..मांगे रुपये
पिछले 4 महीने में दूसरी बार आईएएस संस्कृति जैन के नाम से बना फर्जी अकाउंट
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 15:01:41Kota, Rajasthan:JEE Mains 2026 के परिणाम जारी, NTA ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 13 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 15:01:060
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 15:00:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 15:00:190
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 15:00:070
Report
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:47:540
Report
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 16, 2026 14:47:45Noida, Uttar Pradesh:The world reaction to Princess Diana’s passing (1997)
0
Report