Back
GRAP-4 लागू: NCR में प्रदूषण खतरनाक, दिल्ली-भिवाड़ी में कड़े प्रतिबन्ध
KMKuldeep Malwar
Dec 14, 2025 08:02:06
Bagheri Kalan, Rajasthan
एनसीआर में प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली में 450 के पार पहुंचते ही सबसे सख्त चरण यानी GRAP-4 लागू कर दिया गया है। एनसीआर में दिन में पहले GRAP-3 लागू किया गया था, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ने के चलते शनिवार शाम सख्त पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि इस सर्दी के सीजन में पहली बार GRAP-4 लागू किया गया है। वहीं एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में आधी रात को AQI 566 रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक हवाओं की रफ्तार बेहद कम है, वातावरण स्थिर बना हुआ है और मौसम की परिस्थितियों के चलते प्रदूषक तत्व हवा में फंसे हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते दिल्ली और एनसीआर के सभी संबंधित विभागों को GRAP-4 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस भयावह स्थिति को देखते हुए दिल्ली में डीजल ट्रकों और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है, भिवाड़ी और पूरे एनसीआर में सभी तरह के निर्माण कार्य बंद करने को लेकर निर्देशित किया गया है, जिनमें सरकारी प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल पर भी सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि रविवार दोपहर को AQI के आंकड़े में कमी जरूर आई है, लेकिन अभी भी भिवाड़ी के आंकड़े चिंताजनक जरूर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो इतनी खराब हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है। साथ ही डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग सुबह और शाम बाहर निकलने से बचें, N95 मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों व बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें। लोगों से निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाने और खुले में कचरा जलाने से परहेज करने की अपील की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 03, 2026 06:15:250
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:15:140
Report
0
Report
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:05:190
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 03, 2026 06:05:010
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 03, 2026 06:04:430
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 03, 2026 06:03:310
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:02:430
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 03, 2026 06:02:320
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:02:210
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:01:350
Report
