Back
सपोटरा के मेधावी छात्रों को हवाई यात्रा से प्रोत्साहन
ACAshish Chaturvedi
Jan 04, 2026 06:47:19
Karauli, Rajasthan
विगत वर्ष प्रतिभाशाली रहे छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर कराई गई हवाई यात्रा,
सपोटरा विधायक द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए रखा गया शैक्षणिक भ्रमण,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए एक अलग पहल नजर आई । सपोटरा विधायक हंसराज मीणा की पहल पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के उन प्रतिभाशाली छात्र–छात्राओं, जिन्होंने विगत वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह अभिनव शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह पूरी पहल सपोटरा विधायक हंसराज मीणा की सोच और प्रयासों का परिणाम है。
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से रेल द्वारा दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद विद्यार्थियों को हवाई यात्रा के माध्यम से आगे के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इसी क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट से विद्यार्थियों का दल विमान द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुआ。
हवाई यात्रा और शैक्षणिक भ्रमण को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा, बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा भी देगा।
विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर और सम्मान देना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उनका प्रयास रहेगा कि सपोटरा क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ABArup Basak
FollowJan 05, 2026 05:19:530
Report
PDPradyut Das
FollowJan 05, 2026 05:18:390
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 05, 2026 05:17:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 05, 2026 05:16:240
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 05, 2026 05:16:120
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 05, 2026 05:15:440
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 05:06:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 05:05:350
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 05, 2026 05:04:520
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 05, 2026 05:03:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 05:03:200
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 05:02:430
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 05:02:320
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 05, 2026 05:02:170
Report