Back
यूजीसी 2026 के समर्थन पर SC/ST/OBC संगठनों ने महापंचायत से ज्ञापन सौंपा
ACAshish Chaturvedi
Feb 06, 2026 13:46:12
Karauli, Rajasthan
एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों ने महापंचायत आयोजित कर रैली निकाली तथा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यूजीसी विनियम 2026 के समर्थन में अमरगढ़ डांग स्टैंड स्थित सैनी धर्मशाला में महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता होडीलाल पटेल ने की। इसके बाद पूर्व आईएएस पी.आर. मीणा के नेतृत्व में सैनी धर्मशाला से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक रैली निकली गई। रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी पंकज बडगुजर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि संगठन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक न्याय और समता स्थापित करने के उद्देश्य से लाए गए यूजीसी विनियम 2026 का पूर्ण समर्थन करते हैं। इसे उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। ज्ञापन के अनुसार, विनियम लागू होने से शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित होंगे, शैक्षणिक मानक मजबूत होंगे और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व अवसर मिलेंगे। साथ ही जाति, धर्म, लिंग और दिव्यांगता के आधार पर होने वाले भेदभाव पर रोक लगाने तथा सुरक्षित और समावेशी शैक्षणिक वातावरण बनाने में भी यह सहायक होगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 06, 2026 15:18:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 15:17:450
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 06, 2026 15:17:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:17:14Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर में एक शादी के दौरान बहू की विदाई चर्चा का विषय बन गई क्योंकि दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा था दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई के दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही ताकि आपात स्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 06, 2026 15:17:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:16:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 15:16:340
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 06, 2026 15:16:230
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:15:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 06, 2026 15:15:290
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 06, 2026 15:15:170
Report
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:04:090
Report