Back
करौली में सीजन का पहला घना कोहरा, तापमान में गिरावट जारी
ACAshish Chaturvedi
Nov 05, 2025 06:49:23
Karauli, Rajasthan
करौली जिले में बुधवार सुबह मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के असर से करौली जिले में सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला, वहीं शहरी इलाकों में भी कोहरे की चादर छाई रही। अचानक तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा महसूस किया गया। सुबह के समय दृश्यता का स्तर काफी कम हो गया, जिससे सड़क पर वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के चलते विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी अतिरिक्त समय लेकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात और सुबह के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर और बढ़ेगा। किसानों के लिए यह मौसम रवि फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है, लेकिन सुबह के कोहरे से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सर्दी ने जल्दी दस्तक दे दी है। लोग अब गर्म कपड़े और स्वेटर पहनते नजर आने लगे हैं। करौली में सर्दी का यह पहला दौर आने वाले ठिठुरन भरे मौसम का की शुरुआत हो चुकी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 05, 2025 09:33:550
Report
0
Report
KSKamal Solanki
FollowNov 05, 2025 09:33:410
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 05, 2025 09:33:150
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 05, 2025 09:33:030
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowNov 05, 2025 09:32:470
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 05, 2025 09:32:330
Report
ASAMIT SONI
FollowNov 05, 2025 09:32:070
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 05, 2025 09:31:520
Report
RKRampravesh Kumar
FollowNov 05, 2025 09:31:340
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 09:31:270
Report
KKKARAN KHURANA
FollowNov 05, 2025 09:31:09Haridwar, Uttarakhand:0511ZUP_hwd_holidip_wkt हरিদ्वार के हर की पौड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा की भीड़, गंगा स्नान के लिए लोग पहुंचे
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowNov 05, 2025 09:30:480
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowNov 05, 2025 09:30:300
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 05, 2025 09:30:080
Report