Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agra282001

आगरा में ब्लैकमेलिंग के चलते आत्महत्या: पड़ोसन समेत चार आरोपित

KAKapil Agarwal
Nov 05, 2025 09:33:03
Agra, Uttar Pradesh
05 nov आगरा. आगरा में एक लड़के ने अपने घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़के ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस की लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते वह सुसाइड कर रहा था। मोहब्बत का शहर कहे जाने वाले आगरा में यह मामला थाना सदर क्षेत्र के महादेव नगर क्षेत्र का है। महादेव नगर क्षेत्र के रहने वाले सागर के प्रेम संबंध पड़ोस की रहने वाली लड़की ज्योति से थे। ज्योति और सागर शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए, और लड़की परिवार के दबाव में आ गई कि उसने सागर और उसके परिजनों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए सागर के परिजनों ने लड़की के परिवार को 4 लाख रुपये भी दिये। लेकिन उसके बाद भी पैसे की डिमांड बढ़ने लगी। लड़की और उसके परिवार के लोग सागर को ब्लैकमेल करने के साथ ही धमकियाँ देने लगे। जिसके बाद रविवार की रात को सागर अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे; जब वे घर लौटे तो शव फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस ने सागर के परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी लड़की ज्योति सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRandhir Singh
Nov 05, 2025 12:00:03
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के दौरान मुसाबनी में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा दिये गए बयान को लेकर भाजपा ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, सीएम हेमंत सोरेन के द्वार दिए गए व्यापारी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए जाने कि बाते कही हैं। आज मंगलवार 04 नवंबर 2025 घाटशिला स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बीते कल सोमवार 3 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुसाबनी के कुईलीसुता में की गई सभा में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के खिलाफ जो आपत्तिजनक बयान दिया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है। आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन को किसने यह अधिकार दिया है, कि वे झारखंड के मेहनती, ईमानदार और समाजसेवी व्यापारियों को बार-बार गालियां देते हुए और उनका अपमान करें ? मुख्यमंत्री का यह बयान कि “व्यापारी पहले पैर पकड़ते हैं, और बाद में गर्दन पकड़ते हैं” ऐसा कहना पूरे व्यापारी समाज का अपमान है। यह सत्ता के अहंकार से भरा हुआ वक्तव्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड के व्यापारी वर्ग ने हमेशा समाज की सेवा की है। चाहे कोरोना काल की कठिन परिस्थितियाँ रहा हों। या रोजमर्रा की आर्थिक चुनौतियाँ। जब सरकार सोई हुई थी, तब इन्हीं व्यापारी वर्ग ने गरीबों को राशन, दवा, मास्क और छाता तक कि सहायता उपलब्ध करा रहे थे। ऐसे सेवा भावी वर्ग के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है। आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन को व्यापारी समाज से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो झारखंड के व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। श्री साहू ने आरोप लगाया कि वर्तमान झारखंड सरकार में बालू, कोयला, लोहा और जमीन की लूट मची हुई है। ₹ 500 का बालू ₹ 5000 में बिकता है, माफियाओं के संरक्षण में यह सब हो रहा है। “हेमंत सोरेन के संरक्षण में बालू-कोयला और जमीन की चोरी का कारोबार फल-फूल रहा है। आदिवासी मूलवासी की जमीनें प्रशासन और पुलिस की मदद से लूटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के भाव से देश के हर वर्ग के विकास में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सोरन समाज को बांटने और मेहनतकश वर्ग को अपमानित करने का काम कर रही है。 आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में आज व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। रंगदारी, धमकी और फोन पर वसूली जैसे अपराध बढ़े हैं। यह सब हेमंत सोरेन की शह पर हो रहा है। अगर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त होता तो व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर कारोबार कर पाता। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर यह आरोप लगाना कि पार्टी व्यापारियों की है, हास्यास्पद है। क्योंकि व्यापारी समाज वही वर्ग है जो रोजगार सृजन से लेकर गरीबों की मदद तक हर स्तर पर समाज को आगे बढ़ाता है। चंपई सोरेन की तुलना में हेमंत सोरेन को कमजोर और असंवेदनशील बताते हुए आदित्य साहू ने कहा कि “चंपई सोरेन ने जनता की सेवा की, जबकि हेमंत सोरेन ने कुर्सी के लिए अपने ही साथी को अपमानित किया। आज वे माफियाओं के बीच बैठकों में व्यस्त हैं, जनता से दूर हैं। सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा जनता और व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी है। और झारखंड में माफियातंत्र की सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 11:59:24
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 05, 2025 11:59:11
Jaipur, Rajasthan:वंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,सरकारी दफ्तरों में गाया जाएगा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में अब रोजाना वंदे मातरम की गूंज सुनाई देगी.150 साल पूरा होने पर भजनलाल सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है.सरकारी दफ्तरों में रोजाना राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाएगा.सुबह 9.30 बजे दफ्तर खुलने की शुरुआत राष्ट्रगान यानी वंदेमातरम से होगी.जबकि जब दफ्तर का समय खत्म होगा तब राष्ट्रगान गाया जाएगा.शिक्षा,पंचायती राज और संस्कृत विभाग में यह आदेश लागू होगा.तीनों विभागों ने इस संबंध में आदेश जारी किए है.शिक्षा-पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि वंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर राजस्थान सरकार ये फैसला लिया है. एक साथ गाया जाएगा- वंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर पूरे देश में 7 नवंबर को सुबह 10.15 बजे एक साथ गाया जाएगा.जयपुर में भी बडा कार्यक्रम होगा.राजस्थान में भी सभी स्कूलों में,सभी पंचायत राज दफ्तरों में एक साथ वंदे मातरम गाया जाएगा.इसके बाद से सरकारी दफ्तरों में ये फैसला लागू होगा.ये पहली बार नहीं है कि सरकारी दफ्तरों में वंदे मातरम और राष्ट्रगान की शुरुआत हुई हो,बल्कि इससे पहले भी जयपुर नगर निगम दफ्तर में इसकी शुरुआत हुई थी.सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य होगा.शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि यदि मौके पर मंत्री भी है तो वे भी इसमें शामिल होंगे. पहले हो चुकी सियासत- वंदेमातरम पर पहले से ही सियासत होती आई है.ऐसे में राजस्थान की बीजेपी सरकार ने वंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर तीन विभागों में गाना अनिवार्य किया है.ऐसे में अब पूरे मामले पर सियासत हो सकती है.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 05, 2025 11:58:57
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद महिलाओं की खरीद-फरोख्त का काला कारोबार… उजागर हुआ है। कमालगंज थाना क्षेत्र की नई बस्ती से पुलिस ने चार पुरुषों और चार महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चंदौली जनपद के तीन और फर्रुखाबाद के पांच आरोपी शामिल हैं। पुलिस सभी को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन सवाल सिर्फ इतना नहीं कि ये व्यापारी कौन हैं… सवाल ये भी है कि हमारे समाज में आज भी किसी महिला की "कीमत" लगाई कैसे जा सकती है? राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, हर साल औसतन 2,000 से अधिक महिलाएं तस्करी या बिक्री के मामलों में शामिल पाई जाती हैं। कभी रोजगार के नाम पर, कभी शादी के बहाने… और कभी गरीबी के दंश में दबकर। सोचिए… जिस शरीर पर वक्त ने जख्म छोड़े, उसे कोई सौदे की चीज़ बना देता है। कहीं दस हज़ार की रकम, कहीं पचास हज़ार – जैसे किसी इंसान की नहीं, किसी "सामान" की कीमत तय हो रही हो। ये मामला सिर्फ फर्रखाबाद या चंदौली का नहीं… ये उस सोच का आईना है जो औरत को इज़्जत नहीं, एक वस्तु समझती है। पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन असली लड़ाई समाज के ज़हन में छिपी इस दलदल से है। सवाल ये है… kब तक एक महिला को "मूल्य" की नज़र से देखा जाएगा, "मूल्यवान" इंसान की तरह नहीं?
0
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Nov 05, 2025 11:58:36
Samrala, Punjab:ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਮੰਗ ਜਦ ਤੱਕ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਤਦ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਧਰਨਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਤਿਲਾਂ ਨੂੰ ਜਦ ਤੱਕ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਤਦ ਤੱਕ ਧਰਨਾ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ । ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕੀ ਅਤੇ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਮੰਗ ਕੇ ਕਾਤਿਲਾਂ ਨੂੰ ਅਰੈਸਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਦ ਤੱਕ ਸੰਸਕਾਰ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਦਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕੀ ਦੇ ਸੂਏ ਕੋਲ ਰਾਤ ਨੂੰ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਸਫਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਸਨ ਅਚਾਨਕ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਟਾ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰੀ ਅਤੇ ਦੂਸਰੇ ਦੇ ਗੋਲੀ ਖਹਿਕੇ ਲੰਗ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਧਰਮਪਾਲ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਧਰਮਪਾਲ ਦੇ ਵਿਆਨਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਾਏ ਨੇਮ ਚਾਰ ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ। ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 05, 2025 11:58:06
Bhagalpur, Bihar:गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू के टिकट से चार दफे के विधायक रहे गोपाल मंडल इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने रहे हैं। गोपाल मंडल ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा — “नीतीश कुमार ठीक हैं, लेकिन उनका तंत्र खराब है!” अगर सरकार ध्यान नहीं देगी तो भिड़ेंगे और राइफल बंदूक हमको है हीं उठाइए न लेंगे, लेकिन हत्या नहीं होने देंगे। वाजिब बात के लिए हमरा सिंबल काट दिया, हम वाजिब बात बोलते रहेंगे, सरकार पर दोष लगाते रहेंगे।। अतिपिछड़ा के कारण हीं नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं लेकिन अतिपिछड़ा का हत्या हो रहा है , अतिपिछड़ा का हम दुष्कर्म हो रहा है। हम बोलने वाले लोग है और कोई नहीं बोलता है, हमको वोटवा मिले न मिले, वाजिब बात के लिए हमरा सिंबल काट दिया, हम वाजिब बात बोलते रहेंगे, सरकार पर दोष लगाते रहेंगे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने इस बार गोपाल मंडल का टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जेडीयू ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 05, 2025 11:57:42
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के गवालवस्ती में निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगे। लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। कहा – उनके शासनकाल में शाम होते ही कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। समाज में विवाद, हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की हालत बदतर थी। लालू हटे तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बना दिया। मुस्लिमों के लिए कोई काम नहीं हुआ। वही उन्होंने एनडीए सरकार की तारीफ कर कहा कि एनडीए के शासनकाल में बिहार का विकास हुआ। अब बिहार में डर-भय का माहौल नहीं है। एनडीए सरकार ने मुसलमानों के लिए 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया सबका विकास हुआ। वही जदयू नेता संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा – महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये महिलाओं के खाते में आए हैं, इन्हें लौटाना नहीं पड़ेगा। विपक्ष झूठी अफवाह फैला रहा है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भरोसा जताया – बिहार के मतदाता तैयार, फिर एक बार नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की भारी बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है...बिहार में एनडीए की लहर है। नीतीश जी के नेतृत्व में प्रचंड जीत तय है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 05, 2025 11:57:05
Krishnanagar, West Bengal:চাপড়া ঘটনার ফলোআপ সীমান্তবর্তী এলাকা রাজ্য সড়কে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ উদ্ধার করতে গিয়ে বিএসএফের হাতে আক্রান্ত পুলিশ। বিএসএফের মারাত্মক আঘাতে জখম ২ পুলিশ আধিকারিকসহ বেশ কয়েকজন পুলিশ কর্মী। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক উত্তেজনা তৈরি হয়েছিল গতরাতে—ভারত-বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী চাপড়া ব্লকের রাজ্য সড়কে সীমানানগর বিএসএফ জেলা হেড কোয়ার্টারের সামনে ঘটনা। এই ঘটনায় একজন বিএসএফ কর্মীকে আটক করে চাপড়া থানার পুলিশ। তবে পুলিশ সূত্রে জানা যায় কাউকে গ্রেপ্তার বা আটক করা হয়নি; কাপ সিরাপে মামলা রুজু করা হয়। ঘটনাস্থলে পুলিশের উচ্চ পদস্থ আধিকারিকরা রাতেই গিয়েছিলেন। সূত্রে জানা যায় করিমপুর থেকে কৃষ্ণনগর যাওয়া একটি যাত্রী বোঝাই বাসে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ এসে পৌঁছায়—চাপড়া থানার পুলিশ ও বিএসএফ একসাথে পৌঁছেছে ও কে সিজ করবে তা নিয়ে বচসা হয়েছে।
0
comment0
Report
NLNAND LAL
Nov 05, 2025 11:56:52
Solan, Himachal Pradesh:कांग्रेस, आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार : बिंदल भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला बद्दी में प्रारंभ, 7 मोर्चों एवं प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठों को करेंगे चाक चौबंद : बिंदल इस कार्यशाला के माध्यम से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए करेगी टेक ऑफ : बिंदल 3 साल पहले झूठ, फरेब का आवरण पहन कांग्रेस सत्ता में आई, जानता को ठगा बद्दी/सोलन, भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पहला वर्ग युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, ट्राइबल, अल्पसंख्यक और ओबीसी मोर्चा। इस प्रकार जो हमारे सात मोर्चे हैं उन मोर्चों को चाक चौबंद करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा हमारा विचार उसका विस्तार करने की योजना को लेकर हमारा पहला सत्र संपन्न हुआ। दूसरे सत्र में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग का एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग हुआ। आने वाले समय में पार्टी को किस तरह से और चुनाव के लिए पूरी तरह चाक चौबंद किया जाए इसपर रणनीति तय हुई। कल 6 तारीख को हमारे अलग-अलग जो प्रकोष्ठ हैं जो विभिन्न प्रकार के क्लासों में समाज में काम करने के लिए बनाए गए हैं उनके सभी प्रकोष्ठों का एक विशिष्ट वर्ग होगा। हम समाज में कैसे एंटर करें? कर्मचारियों में, पूर्व कर्मचारियों में, वरिष्ठ नागरिकों में, पूर्व अध्यापकों में इसी प्रकार हम व्यापारियों में, समाज के अलग-अलग वर्गों में किस प्रकार से पार्टी के कार्य का विस्तार हो उसकी संपूर्ण योजना, अर्थात यूं कहा जाए कि यह दो दिन की कार्यशाला के साथ आने वाले चुनाव के लिए हम टेक ऑफ की तैयारी की गई है। हमारा बूथ लेवल से लेकर प्रदेश तक का संगठन वो पूरी तरह से चाक चौबंद हो चुका है। आपदा में भाई भतीजावाद, उखाड़ फेंकेंगे कांग्रेस की निकम्मी सरकार : बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 3 साल पहले झूठ, फरेब और धोखे का एक आवरण ओढ़कर सत्ता में कांग्रेस पार्टी आई और तीन साल से उन्होंने बेरोजगार युवकों, हमारी बहनों माताओं को बुरी तरह से त्रस्त किया एवं ठगा। प्रदेश की 15 लाख बेरोजगार युवा जिसको 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वायदा इन्होंने पहली कैबिनेट में किया था और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की बात की थी, आज एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख पदों को समाप्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। 2000 से अधिक संस्थानों को बंद करने का काम इस सरकार ने खूब जोर से किया। यानी रोजगार के अवसरों को पूरी तरह से समाप्त किया, 28 लाख बहनें आज भी 1500 महीना की इंतजार कर रही। बड़ी मात्रा में कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया, सारी सड़कें टूटी, पेयजल योजनाएं टूटी हुई है। आपदा का प्रबंधन जिस और गलत तरीके से किया गया, हजारों परिवार आज भी बेघर होकर के बैठे हुए हैं। आपदा प्रबंधन के अंदर भाई भतीजावाद सरकार के संचालन में भाई भतीजावाद यूं कहा जाए कि यह सरकार आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। इस भ्रष्ट सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा इन दो दिन की कार्यशाला में अपने आप को चाक चौबंद करने की तैयारी कर रही है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 05, 2025 11:56:12
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 05, 2025 11:55:55
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SIR पर भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी का बयान पार्टी ने कल कार्यशाला आयोजित की थी सभी जिला अध्यक्ष भी कार्यशाला में शामिल हुए थे मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है,भाजपा ने भी तैयारी की है सभी विसंगतियां दूर होगी कांग्रेस गैर जिम्मेदारना व्यवहार करती आई है उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है जो बाहर से लेकर आए वोटर जोड़े गए। *राहुल गांधी के आरोपो पर बोले* राहुल गांधी आज तक एक प्रमाण नहीं दे पाए मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है तो दिक्कत क्या राहुल गांधी निर्वाचन आयोग से क्यों बात नहीं करते हैं राहुल गांधी गलत व्यवहार कर रहे है अगर SIR नहीं होता पकड़ ही नहीं हो पाती फर्जी वोटर की कांग्रेस को डर किस बात का है। ग्वालियर धर्मांतरण मामले पर कहा.. एमपी में भाजपा की सरकार है भाजपा सरकार में ही धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया गया धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाइट भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Nov 05, 2025 11:55:45
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) बजरी के डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, हादसा सड़क पार करते समय हुआ, शरीर के हुए तीन टुकड़े। फागी में जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर SDM कार्यालय के सामने हुआ हादसा। सड़क ख़ून से लाल, जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर काल बन कर दौड़ते हैं बजरी के डंपर। जयपुर हरमाडा में एक दिन पहले शराबी डंपर चालक द्वारा 14 लोगों को रौंदने के बाद भी हाईवे पर नहीं दिख रही सख्ती। सीएम भजनलाल शर्मा ने उच्च स्तरीय मीटिंग लेकर सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। लेकिन फिर भी बजरी के डंपर काल बनकर लोगों की जान ले रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, शव को बरामद कर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Nov 05, 2025 11:55:32
Jhajjar, Haryana:हरियाणा स्टेट गेम्स की तैराकी स्पर्धा में झज्जर और गुरूग्राम ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्गों में अव्वल स्थान पाया। झज्जर के अतुल धनखड़ ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक में गोल्ड जीते। गुरुग्राम की साम्या शिंगारी ने 200, 400, 800 और 1500 मीटर फ्री स्टाइल के साथ 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक तथा 400 मीटर आईएम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीते। तैराकी स्पर्धा 27वें हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बहादुरगढ़ स्थित चैम्पियनस एक्वेटिक अकादमी में आयोजित हुई। हेयर्याणा ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि खेलों के पहले से ही अच्छा प्रदर्शन रहा है और 2030 Commonwealth Games तथा 2036 Olympics के लिए एथलीटों की तैयारी चल रही है। भीम अवार्डी चरण सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अगले दिन पानी के पूल (वाटरपोलो) मुकाबले शुरू होंगे और शुक्रवार को ट्रायथलॉन का आयोजन होगा। विजेता एथलीट नेशनल गेम्स में भी भाग लेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top