Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhar454001

सालपुर पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

KSKamal Solanki
Nov 05, 2025 09:33:41
Dhar, Madhya Pradesh
धार जिले की सालपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त करते हुए शराब तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अवैध शराब से भरे वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामला सालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना प्रभारी साविता चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अशोका लोडिंग वाहन क्रमांक MP09 GH 0632 अवैध शराब लेकर गुजर रहा है। इसके बाद टीम ने इंदौर-अहमदाबाद रोड, ग्राम गुणावद के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन में MOUNTS-6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर की 690 पेटियाँ, कुल 16560 लीटर बीयर, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख 21 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी रहित पटेल पिता रमेश पटेल, निवासी धुटलपुर, थाना राजगढ़ को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक खेलालाल गुर्जर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और शराब को ज़ब्त कर कुल 28 लाख 21 हजार 600 रुपये की अवैध सामग्री बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। सालपुर पुलिस की इस कार्रवाई में एसआई प्रमोद वर्मा, राहुल मीणा, विशाल भदौरिया, रविंद्र विश्वकर्मा और विजय नगर थाना टीम का विशेष योगदान रहा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVarun Kaushal
Nov 05, 2025 11:58:36
Samrala, Punjab:ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਮੰਗ ਜਦ ਤੱਕ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਤਦ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਧਰਨਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਤਿਲਾਂ ਨੂੰ ਜਦ ਤੱਕ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਤਦ ਤੱਕ ਧਰਨਾ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ । ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕੀ ਅਤੇ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਮੰਗ ਕੇ ਕਾਤਿਲਾਂ ਨੂੰ ਅਰੈਸਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਦ ਤੱਕ ਸੰਸਕਾਰ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਦਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕੀ ਦੇ ਸੂਏ ਕੋਲ ਰਾਤ ਨੂੰ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਸਫਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਸਨ ਅਚਾਨਕ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਟਾ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰੀ ਅਤੇ ਦੂਸਰੇ ਦੇ ਗੋਲੀ ਖਹਿਕੇ ਲੰਗ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਧਰਮਪਾਲ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਧਰਮਪਾਲ ਦੇ ਵਿਆਨਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਾਏ ਨੇਮ ਚਾਰ ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ। ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Nov 05, 2025 11:58:06
Bhagalpur, Bihar:गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू के टिकट से चार दफे के विधायक रहे गोपाल मंडल इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने रहे हैं। गोपाल मंडल ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा — “नीतीश कुमार ठीक हैं, लेकिन उनका तंत्र खराब है!” अगर सरकार ध्यान नहीं देगी तो भिड़ेंगे और राइफल बंदूक हमको है हीं उठाइए न लेंगे, लेकिन हत्या नहीं होने देंगे। वाजिब बात के लिए हमरा सिंबल काट दिया, हम वाजिब बात बोलते रहेंगे, सरकार पर दोष लगाते रहेंगे।। अतिपिछड़ा के कारण हीं नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं लेकिन अतिपिछड़ा का हत्या हो रहा है , अतिपिछड़ा का हम दुष्कर्म हो रहा है। हम बोलने वाले लोग है और कोई नहीं बोलता है, हमको वोटवा मिले न मिले, वाजिब बात के लिए हमरा सिंबल काट दिया, हम वाजिब बात बोलते रहेंगे, सरकार पर दोष लगाते रहेंगे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने इस बार गोपाल मंडल का टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जेडीयू ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 05, 2025 11:57:42
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के गवालवस्ती में निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगे। लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। कहा – उनके शासनकाल में शाम होते ही कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। समाज में विवाद, हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की हालत बदतर थी। लालू हटे तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बना दिया। मुस्लिमों के लिए कोई काम नहीं हुआ। वही उन्होंने एनडीए सरकार की तारीफ कर कहा कि एनडीए के शासनकाल में बिहार का विकास हुआ। अब बिहार में डर-भय का माहौल नहीं है। एनडीए सरकार ने मुसलमानों के लिए 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया सबका विकास हुआ। वही जदयू नेता संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा – महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये महिलाओं के खाते में आए हैं, इन्हें लौटाना नहीं पड़ेगा। विपक्ष झूठी अफवाह फैला रहा है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भरोसा जताया – बिहार के मतदाता तैयार, फिर एक बार नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की भारी बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है...बिहार में एनडीए की लहर है। नीतीश जी के नेतृत्व में प्रचंड जीत तय है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 05, 2025 11:57:05
Krishnanagar, West Bengal:চাপড়া ঘটনার ফলোআপ সীমান্তবর্তী এলাকা রাজ্য সড়কে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ উদ্ধার করতে গিয়ে বিএসএফের হাতে আক্রান্ত পুলিশ। বিএসএফের মারাত্মক আঘাতে জখম ২ পুলিশ আধিকারিকসহ বেশ কয়েকজন পুলিশ কর্মী। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক উত্তেজনা তৈরি হয়েছিল গতরাতে—ভারত-বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী চাপড়া ব্লকের রাজ্য সড়কে সীমানানগর বিএসএফ জেলা হেড কোয়ার্টারের সামনে ঘটনা। এই ঘটনায় একজন বিএসএফ কর্মীকে আটক করে চাপড়া থানার পুলিশ। তবে পুলিশ সূত্রে জানা যায় কাউকে গ্রেপ্তার বা আটক করা হয়নি; কাপ সিরাপে মামলা রুজু করা হয়। ঘটনাস্থলে পুলিশের উচ্চ পদস্থ আধিকারিকরা রাতেই গিয়েছিলেন। সূত্রে জানা যায় করিমপুর থেকে কৃষ্ণনগর যাওয়া একটি যাত্রী বোঝাই বাসে নিষিদ্ধ কাপ সিরাপ এসে পৌঁছায়—চাপড়া থানার পুলিশ ও বিএসএফ একসাথে পৌঁছেছে ও কে সিজ করবে তা নিয়ে বচসা হয়েছে।
0
comment0
Report
NLNAND LAL
Nov 05, 2025 11:56:52
Solan, Himachal Pradesh:कांग्रेस, आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार : बिंदल भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला बद्दी में प्रारंभ, 7 मोर्चों एवं प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठों को करेंगे चाक चौबंद : बिंदल इस कार्यशाला के माध्यम से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए करेगी टेक ऑफ : बिंदल 3 साल पहले झूठ, फरेब का आवरण पहन कांग्रेस सत्ता में आई, जानता को ठगा बद्दी/सोलन, भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पहला वर्ग युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, ट्राइबल, अल्पसंख्यक और ओबीसी मोर्चा। इस प्रकार जो हमारे सात मोर्चे हैं उन मोर्चों को चाक चौबंद करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा हमारा विचार उसका विस्तार करने की योजना को लेकर हमारा पहला सत्र संपन्न हुआ। दूसरे सत्र में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग का एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग हुआ। आने वाले समय में पार्टी को किस तरह से और चुनाव के लिए पूरी तरह चाक चौबंद किया जाए इसपर रणनीति तय हुई। कल 6 तारीख को हमारे अलग-अलग जो प्रकोष्ठ हैं जो विभिन्न प्रकार के क्लासों में समाज में काम करने के लिए बनाए गए हैं उनके सभी प्रकोष्ठों का एक विशिष्ट वर्ग होगा। हम समाज में कैसे एंटर करें? कर्मचारियों में, पूर्व कर्मचारियों में, वरिष्ठ नागरिकों में, पूर्व अध्यापकों में इसी प्रकार हम व्यापारियों में, समाज के अलग-अलग वर्गों में किस प्रकार से पार्टी के कार्य का विस्तार हो उसकी संपूर्ण योजना, अर्थात यूं कहा जाए कि यह दो दिन की कार्यशाला के साथ आने वाले चुनाव के लिए हम टेक ऑफ की तैयारी की गई है। हमारा बूथ लेवल से लेकर प्रदेश तक का संगठन वो पूरी तरह से चाक चौबंद हो चुका है। आपदा में भाई भतीजावाद, उखाड़ फेंकेंगे कांग्रेस की निकम्मी सरकार : बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 3 साल पहले झूठ, फरेब और धोखे का एक आवरण ओढ़कर सत्ता में कांग्रेस पार्टी आई और तीन साल से उन्होंने बेरोजगार युवकों, हमारी बहनों माताओं को बुरी तरह से त्रस्त किया एवं ठगा। प्रदेश की 15 लाख बेरोजगार युवा जिसको 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वायदा इन्होंने पहली कैबिनेट में किया था और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की बात की थी, आज एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख पदों को समाप्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। 2000 से अधिक संस्थानों को बंद करने का काम इस सरकार ने खूब जोर से किया। यानी रोजगार के अवसरों को पूरी तरह से समाप्त किया, 28 लाख बहनें आज भी 1500 महीना की इंतजार कर रही। बड़ी मात्रा में कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया, सारी सड़कें टूटी, पेयजल योजनाएं टूटी हुई है। आपदा का प्रबंधन जिस और गलत तरीके से किया गया, हजारों परिवार आज भी बेघर होकर के बैठे हुए हैं। आपदा प्रबंधन के अंदर भाई भतीजावाद सरकार के संचालन में भाई भतीजावाद यूं कहा जाए कि यह सरकार आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। इस भ्रष्ट सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा इन दो दिन की कार्यशाला में अपने आप को चाक चौबंद करने की तैयारी कर रही है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 05, 2025 11:56:12
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 05, 2025 11:55:55
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SIR पर भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी का बयान पार्टी ने कल कार्यशाला आयोजित की थी सभी जिला अध्यक्ष भी कार्यशाला में शामिल हुए थे मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है,भाजपा ने भी तैयारी की है सभी विसंगतियां दूर होगी कांग्रेस गैर जिम्मेदारना व्यवहार करती आई है उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है जो बाहर से लेकर आए वोटर जोड़े गए। *राहुल गांधी के आरोपो पर बोले* राहुल गांधी आज तक एक प्रमाण नहीं दे पाए मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है तो दिक्कत क्या राहुल गांधी निर्वाचन आयोग से क्यों बात नहीं करते हैं राहुल गांधी गलत व्यवहार कर रहे है अगर SIR नहीं होता पकड़ ही नहीं हो पाती फर्जी वोटर की कांग्रेस को डर किस बात का है। ग्वालियर धर्मांतरण मामले पर कहा.. एमपी में भाजपा की सरकार है भाजपा सरकार में ही धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया गया धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाइट भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Nov 05, 2025 11:55:45
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) बजरी के डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, हादसा सड़क पार करते समय हुआ, शरीर के हुए तीन टुकड़े। फागी में जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर SDM कार्यालय के सामने हुआ हादसा। सड़क ख़ून से लाल, जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर काल बन कर दौड़ते हैं बजरी के डंपर। जयपुर हरमाडा में एक दिन पहले शराबी डंपर चालक द्वारा 14 लोगों को रौंदने के बाद भी हाईवे पर नहीं दिख रही सख्ती। सीएम भजनलाल शर्मा ने उच्च स्तरीय मीटिंग लेकर सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। लेकिन फिर भी बजरी के डंपर काल बनकर लोगों की जान ले रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, शव को बरामद कर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Nov 05, 2025 11:55:32
Jhajjar, Haryana:हरियाणा स्टेट गेम्स की तैराकी स्पर्धा में झज्जर और गुरूग्राम ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्गों में अव्वल स्थान पाया। झज्जर के अतुल धनखड़ ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक में गोल्ड जीते। गुरुग्राम की साम्या शिंगारी ने 200, 400, 800 और 1500 मीटर फ्री स्टाइल के साथ 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक तथा 400 मीटर आईएम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीते। तैराकी स्पर्धा 27वें हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बहादुरगढ़ स्थित चैम्पियनस एक्वेटिक अकादमी में आयोजित हुई। हेयर्याणा ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि खेलों के पहले से ही अच्छा प्रदर्शन रहा है और 2030 Commonwealth Games तथा 2036 Olympics के लिए एथलीटों की तैयारी चल रही है। भीम अवार्डी चरण सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अगले दिन पानी के पूल (वाटरपोलो) मुकाबले शुरू होंगे और शुक्रवार को ट्रायथलॉन का आयोजन होगा। विजेता एथलीट नेशनल गेम्स में भी भाग लेंगे।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Nov 05, 2025 11:54:54
Sirsa, Haryana:सरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में 8 नवंबर को लाइफ एंड फिलॉसफी ऑफ श्री गुरु तेग बहादुर जी विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि Shिरकत करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पंजाबी विभाग तथा उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के जीवन एवं दर्शन पर आयोजित सेमिनार का मुख्य उद्देश्य है श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और जीवन दर्शन का अन्वेषण और प्रसार करना है जिसमें मानवीय मूल्यों और धर्म के लिए उनके बलिदान के संदेश पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समकालीन समय में गुरु तेग बहादुर जी के दर्शन की प्रासंगिकता पर चर्चा करने के लिए विद्वानों और शिक्षाविदों को एक साथ लाना भी है। कुलगुरु ने कहा कि सिखों के 9वें गुरु श्री तेग बहादुर जी के धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा में दिए सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें हिंद की चादर व मानवता के रक्षक के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में अनेक राज्यों के शिक्षाविद शिरकत करेंगे। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में नवंबर माह विविध शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय तीन महत्वपूर्ण आयोजनों की मेजबानी करेगा — श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन एवं दर्शन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, साइंस कॉन्क्लेव–2025 'उड़ान' तथा 12वाँ त्रिवेणी युवा महोत्सव। उन्होंने कहा कि ये तीनों आयोजन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, वैज्ञानिक नवाचार और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ परंपरा और तकनीक, मूल्य और दृष्टि, शिक्षा और सशक्तिकरण का सुंदर समन्वय हो। उन्होंने बताया कि साइंस कॉन्क्लेव सीडीएलयू का पहला ऐसा कॉन्क्लेव है जो स्कूली बच्चों से लेकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स एवं साइंटिस्ट्स को एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव हरियाणा स्टेट कॉउन्सिल ऑफ साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि विश्वविद्यालय के इन प्रेरणादायी प्रयासों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। इस अवसर पर साइंस कॉन्क्लेव–2025 ‘उड़ान' की समन्वयक डॉ मंजू नेहरा ने बताया कि यह कॉन्क्लेव हरियाणा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस इनोवेशन एंड टेक्निकल... भारत सरकार की “विकसित भारत @2047” की भावना के अनुरूप विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई उड़ान भरने का अवसर प्रदान करेगा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 12वाँ त्रिवेणी युवा महोत्सव 10 से 14 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसकी भी विस्तृत जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह युवा महोत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसके उद्धघाटन सत्र में जाने-माने पॉप गायक गजेंद्र फोगाट को आमंत्रित किया गया है। यह विश्वविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक उत्सव है जिसमें विद्यार्थियों की कलात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाता है। महोत्सव में संगीत की 17, नृत्य की 6, नाट्य कला की 5, साहित्यिक गतिविधियों की 8 तथा ललित कला की 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Nov 05, 2025 11:53:14
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के सदर इलाके में किराए पर मकान लेकर रह रहे कि युवक युवती में से युवती की लाश मकान में मिली। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवती के साथ रहने वाला युवक मौके से फरार हो गया है कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर मकान का दरवाजा़ तोड़कर कमरा खुलवाया तो अंदर युवती की लाश पड़ी थी बताया जाता है कि विशाल केसरवानी के मकान में किराए से एक युवक और युवती करीब 1 साल से रह रहे थे दो दिन पहले उन्होंने त्यौहार भी मनाया था लेकिन इसके बाद आज जब मकान से दुर्गंध आई तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी मकान मालिक को समझ में नहीं आ रहा की आखिर माजरा क्या है वही मामले के बाद महिला के साथ रहने वाला युवक फरार हो गया है। मृत महिला का नाम अंजू बताया जा रहा है बताया जाता है कि दोनों सतना इलाके के रहने वाले हैं मकान मालिक ने इनसे आधार कार्ड भी लिया था वही कैंट पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है सब इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में जैसे भी तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी वहीं उसके साथ रहने वाली युवक की तलाश भी की जा रही है। मामला आत्महत्या क्या है हत्या का इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं महिला के साथ रहने वाले युवक की तलाश के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Nov 05, 2025 11:52:54
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:देश से सशस्त्र माओवाद खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 के लिए अब 5 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है, इस बीच संगठन को बचाने के लिए माओवादियों ने अपनी रणनीति बदल दी इस बात का खुलासा खुद माओवादियों द्वारा जारी किए गए पत्रों से हुआ है, हाल ही में उड़ीसा स्टेट कमेटी की ओर से जारी एक प्रेस नोट में माओवादी लीडर देवजी के पोलित ब्यूरो महासचिव बनने के दावों का खंडन किया गया था वहीं तेलंगाना स्टेट कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर 6 महीने के युद्ध विराम को आगे बढ़ा दिया है जबकि दंडकारण स्पेशल जोनल कमेटी माओवादी लीडर भूपति और रूपेश के आत्म समर्पण के बाद बेहद कमजोर हो चुकी है। दोनों माओवादी लीडर की पकड़ छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा थी। वो 1- माओवादियों की बदली रणनीति के बीच फोर्स ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है फोर्स अब बचे हुए माओवादी नेताओं को बस्तर से बच निकलने का कोई मौका नहीं देना चाहती, बता दें कि देश भर में सबसे ज्यादा माओवाद प्रभावित बस्तर का ही इलाका रहा है, ऐसे में फोर्स किसी भी स्थिति में कमजोर हुए माओवादी संगठन को दूसरा मौका नहीं देना चाहती, बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने स्पष्ट कर दिया है कि शीर्ष माओवादी नेताओं के पास अब आत्म समर्पण के अलावा दूसरा कोई भी विकल्प नहीं बचा है सूत्रों की माने तो बस्तर में फोर्स बड़े शीर्ष कैडर के माओवादियों के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त ऑपरेशन लांच कर सकती है ऐसे में फोर्स ने अंतिम चेतावनी के रूप में बड़े केडर के माओवादियों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी है। वो 2- साल 2025 माओवादी संगठन के लिए काफी भारी साबित हुआ है इस साल अलग अलग मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के टॉप 9 माओवादी मारे जा चुके है जबकि पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति उर्फ वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र, केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश ने छत्तीसगढ़ बस्तर और केंद्रीय समिति सदस्य सुजाता एवं पुल्लुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना ने तेलंगाना में आत्म समर्पण कर दिया, यह एक बड़ा कारण बना जब माओवादी संगठन को अपनी रणनीति बदलने की मजबूर होना पड़ा, नारायणपुर के माड़ में पोलित ब्यूरो महासचिव बसवराजू के मारे जाने के बाद 6 महीने बीत गए लेकिन माओवादी संगठन इस पद पर दूसरी नियुक्ति नहीं कर पाया । वो फाइनल - हाल ही में बस्तर के दौरे में आए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी शीर्ष कैडर के माओवादियों के आत्म समर्पण को लेकर बड़ा इशारा किया दुर्दांत माओवादी और केंद्रीय समिति सदस्य हिड़मा को लेकर विजय शर्मा ने कहा जल्द सुखद समाचार मिल सकता है, सूत्रों की माने तो बड़े केडर को सरकार ने आत्म समर्पण का अल्टीमेटम दे दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top