Back
सपोटरा में करणपुर घाटी पुनर्निर्माण का शिलान्यास, करोड़ों लागत से यातायात सुधरेगा
ACAshish Chaturvedi
Mar 15, 2026 13:47:45
Karauli, Rajasthan
सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के करणपुर में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी करणपुर घाटी के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार को विराम मिला। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस घाटी के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने करणपुर में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले स्टेट हाइवे-123 पर करणपुर घाटी सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क करीब 3 किलोमीटर लंबाई में बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का 40 मीटर का साफा और 51 फीट की माला पहनाकर स्वागत किया।
शिलान्यास के बाद रेंज की चौकी, करणपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रहा है। घाटी के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
गौरतलब है कि करणपुर-कैलादेवी मार्ग रणथंभौर टाइगर रिजर्व के द्वितीय भाग कैला देवी अभयारण्य से होकर गुजरता है। मार्ग की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण कैलादेवी से करणपुर स्थित गुमानो माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी काफी कम हो गई थी।
करणपुर क्षेत्र में स्थित गुमानो माता का मंदिर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है, जहां वर्षभर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घाटी के पुनर्निर्माण से श्रद्धालुओं के आवागमन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:5234
Report
61
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 15, 2026 14:48:3270
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:17111
Report
NMNilesh Mahajan
FollowMar 15, 2026 14:47:5789
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 15, 2026 14:47:4263
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 15, 2026 14:46:5383
Report
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी ने 697.17 लाख रुपए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किय
44
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 14:46:3975
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 15, 2026 14:46:18119
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 15, 2026 14:46:0738
Report
47
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 15, 2026 14:45:5736
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 15, 2026 14:45:31100
Report