Back
खेत में आग से 20 क्विंटल से अधिक गेहूं व चारा जल, मदद की गुहार
ACAshish Chaturvedi
Mar 29, 2026 15:15:56
Karauli, Rajasthan
खेत मे लगी आग से 20 क्विंटल से अधिक गेहूं और पशु चारा जलकर राख, प्रशासन से मदद की गुहार,
जिला करौली
किसान रामसा माली ने तीन बीघा जमीन में गेहूं की फसल उगाई थी, जिसे हाल ही में काटकर थ्रेसर से कटाई के लिए एकत्रित कर रखा था। रविवार दोपहर बाद अचानक मचान में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।
किसान और आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन आग बुझने तक करीब 20 क्विंटल से अधिक गेहूं और पशुओं का चारा जलकर पूरी तरह राख हो गया।
घटना के बाद किसान रामसा माली और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत कुछ ही पलों में खत्म हो गई। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया और किसान को सांत्वना दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि घटना की जांच कर किसान को अधिकतम सरकारी सहायता एवं आपदा राहत राशि प्रदान की जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 29, 2026 16:17:250
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 29, 2026 16:17:100
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 29, 2026 16:16:320
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 16:15:120
Report
1005
Report
808
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 16:04:35759
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 16:04:16941
Report
IAImran Ajij
FollowMar 29, 2026 16:03:45919
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 29, 2026 16:03:27941
Report
847
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 29, 2026 16:02:17830
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 29, 2026 16:01:57910
Report