Back
जोधपुर में लॉरेंस गैंग की धमकी देकर दो कारोबारी से रंगदारी मांग: पुलिस जांच
BBBhupendra Bishnoi
Feb 09, 2026 09:07:43
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर के दो व्यापारियों को लॉरेंस गैंग की धमकी
जोधपुर। शहर में दो कारोबारियों को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी देने और दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के दो लोगो को एक डिब्बा कॉल के जरिए धमकी दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए लॉरेंस का भाई “आरजू” होने का दावा किया। आरोपी ने दोनों कारोबारियों से 48 घंटे के भीतर एक-एक करोड़ रुपये, कुल दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाला और कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति दोनों ही भारत से बाहर थे। आरोपी ने पहले एक व्यक्ति को कॉल किया और फिर उसी के माध्यम से व्हाट्सएп कॉल से बात करवाई गई। बिचौलिए ने अपने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर धमकी देने वाले की आवाज दोनों को सुनाई। इस तरह की तकनीक को डिब्बा कॉल कहा जाता है, जिसमें कॉल को तीसरे व्यक्ति के माध्यम से जोड़कर बातचीत करवाई जाती है, जिससे कॉल का स्रोत ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। सूत्रों के अनुसार दोनों कारोबारी क्रिकेट सट्टे के व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें से एक हाल ही में दुबई से भारत लौटा है। धमकी मिलने के बाद उनके परिवार में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले भी कई बार लॉरेंस गैंग के नाम पर फर्जी लोगों द्वारा धमकी देने के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और बिचौलिए की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी वास्तविक गैंग से जुड़ी है या किसी ने फर्जी तरीके से डराने की कोशिश की है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 11:09:430
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 09, 2026 11:09:250
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 09, 2026 11:09:100
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 09, 2026 11:08:340
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 09, 2026 11:08:250
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 11:08:090
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 09, 2026 11:07:540
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 09, 2026 11:07:420
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 09, 2026 11:07:350
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 09, 2026 11:07:240
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 11:06:420
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 09, 2026 11:06:250
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 09, 2026 11:06:050
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 09, 2026 11:05:520
Report
0
Report