Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kushinagar274403

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत रामकोला की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

Feb 09, 2026 11:05:42
Kushinagar, Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत रामकोला, जनपद कुशीनगर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी एवं समस्त सम्मानित सभासदगण की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर नगरवासियों से विनम्र अपील-

नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें—

गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग कर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कर्मियों को अनिवार्य रूप से दें।

नगर पंचायत को सुदृढ़ बनाने हेतु देय समस्त करों का समय से भुगतान करें।

अतिक्रमण एक संज्ञेय अपराध है, अतः सार्वजनिक नालों, नालियों एवं सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण न करें।

खुले में शौच करना सामाजिक अपराध है। खुले स्थान पर शौच न करें एवं नालियों में मल इत्यादि न बहाएँ, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

जल अमूल्य है, इसके संरक्षण हेतु अनावश्यक दुरुपयोग से बचें।

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सड़े-गले एवं दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

भवन निर्माण से पूर्व भवन मानचित्र को नियमानुसार नगर पंचायत से स्वीकृत अवश्य कराएँ।

नगर के प्रत्येक भवन स्वामी कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगाएँ और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

वर्तमान समय में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहने हेतु नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

नगर में स्थापित पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

 

आइए, इस गणतंत्र दिवस पर स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित रामकोला के निर्माण का संकल्प लें।

जय हिंद! 🇮🇳

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Feb 27, 2026 18:45:36
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में होली की शुरुआत बसंत पंचमी के साथ हो जाती है। कुमाऊँ क्षेत्र में खड़ी और बैठकी होली का प्रचलन है। खड़ी होली में बड़े पैमाने पर पुरुष- महिला गीत और पारंपरिक नृत्य के साथ होली के गीत गाते हैं। होली छंद और राग में गाई जाती है। वहीं बैठकी होली में पुरुष-स्त्री किसी कक्ष में समूह में बैठकर होली के गीत गाते हैं। चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र की होली का अपना निराला रंग है; यहाँ सैकड़ों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य व गायन करते नजर आते हैं। इन दिनों लोहाघाट क्षेत्र में काली कुमाऊँ की प्रसिद्ध होली देखने को मिलती है। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी लोगों के साथ होली के गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। लोहाघाट की काली कुमाऊँ की होली का रंग इतना है कि देखने वाले इसी में रंगे रहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस होली में शामिल हुए और होली के गीत गाने के साथ पारंपरिक गीतों में डांस करते नजर आएं। होली के गीत छंद और राग में गाए जाते हैं, और बुजुर्ग और युवा एक साथ मिलकर गाते हैं। उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ होली का यह रंग बेहद निराला है; ढोल-दमाऊ की आवाज और हुड़के की थाप इसे और भी मनमोहक बनाती है। मसकबीन की सुरीली धुनों के बीच होली गाते लोग स्थानीय भाषा में ‘होल्यार’ कहलाते हैं।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 27, 2026 18:15:30
Munger, Bihar:मुंगेर: हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के शेख टोला पुल के समीप एक समुदाय के युवक के द्वारा दूसरे समुदाय के ऊपर सिगरेट का धुआं फेंकने के बीच हुए उत्पन्न विवाद ने शुक्रवार की देर शाम दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न कर दी ।दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें शिमपुर निवासी पीयूष कुमार एवं मन खुश कुमार घायल हो गए जिन्हें पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर सुबोध कुमार ने प्राथमिक उपचार की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में अन्य थाने की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों समुदाय के बीच शांति स्थापित हो पाई वही  पुलिस बल मौके पर कैंप कर रही।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 27, 2026 18:05:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट की गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 सें 10 बजे के बीच की लाल खिड़की वार्ड क्रमांक 9 स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक मंदिर के पास घूम रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे बच्चा चोर बताकर शोर मचा दिया। लाल खिड़की निवासी हेमराज चौधरी ने बताया कि युवक बाहर खड़े एक बच्चे और एक बच्ची के पास गया था, जिसके बाद लोगों को शक हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और युवक को पकड़कर पीटने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर युवक को अपने कब्जे में लिया और उसे मोटरसाइकिल से थाने ले गई। युवक के कपड़ों से दो-तीन रूमाल भी मिले हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में बच्चा चोरी की किसी गैंग के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 27, 2026 18:04:37
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ डीएवी कॉलेज में रोजगार मेले में 53 कंपनियों ने प्रतिभाग किया; 3000 बेरोजगार आवेदकों का तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार चयन किया गया। आजमगढ़ जिले के डीएवी कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले के आयोजन में 53 कंपनियाँ शामिल थीं, जिनके द्वारा 6000 से अधिक युवाओं को चिन्हित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रहा। डीएम ने बताया कि स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं; मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में 3500 से ज्यादा युवाओं को लोन दिया गया है, जो चार साल तक ब्याज मुक्त रहेगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि भी स्वरोजगार के अवसर देते हैं। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले और उनकी आमदनी बढ़े, ताकि राज्य और देश के विकास में सहयोग हो सके। उन्होंने प्रतिभाग कर रही कंपनियों से अधिक से अधिक लोगों को नौकरी देने की अपील की। युवाओं को रोजगार मेले में आवश्यक नियम बताए गए; सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की गई। 8 मार्च को लखनऊ में भी वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 27, 2026 18:04:18
:स्टोरी मेरठ: दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच टीम से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली में दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच टीम के साथ कथित धक्का-मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं समेत कुछ लोग टीम के साथ खींचतान करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, टीम हिस्ट्रीशीटर टीटू त्यागी उर्फ कलवा त्यागी की तलाश में गांव पहुंची थी। उस पर हाल ही में बस में एक छात्र से मारपीट का आरोप है। दबिश के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। आरोप है कि परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति संभाली। छात्र मारपीट मामले में दो आरोपियों — हरकित और मोहित पंडित — की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 27, 2026 18:03:58
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रॉपर्टी विवाद में साले ने जीजा को गोली, सरेआम बाइक सवार साले और उसके साथी द्वारा स्कूटी सवार जीजा को गोली मारने से क्षेत्र में हड़क़म्प, घायल जीजा अस्पताल पहुँचने पर मौत, प्रॉपर्टी को लेकर दोनों जीजा साले के बीच में विवाद, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम जांच में जुटी, घटना के तुरंत बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी में 5 टीमें लगा दीं, मृतक का नाम मोहम्मद असद है जो अलविना बेकरी के नाम से बेकरी चलाते थे, घटना के वक्त मृतक असद अपने दूसरे साले मजाहिर के साथ तराबी की नमाज अदा करने जा रहे थे, जानकारी के मुताबिक मृतक असद और उसके आरोपी साले जफ़र के बीच मकान को लेकर विवाद, मुरादाबाद के नागफनी थाना का गैंगस्टर है आरोपी साला जफ़र, मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गाँव चौराहे के पास की घटना
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top