Back
राजस्थान हाईकोर्ट ने जालोर के ADJ राजेंद्र साहू को तत्काल निलंबित किया
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 18, 2026 10:34:18
Jodhpur, Rajasthan
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के भीनमाल में पदस्थापित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) राजेंद्र साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, जिला न्यायाधीश कैडर के अधिकारी साहू के खिलाफ 6 अलग-अलग मामलों में गंभीर आरोपों की प्रारंभिक जांच चल रही है। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने और किसी भी प्रकार के प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था। निलंबन का आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा द्वारा पारित किया गया है। इसके लिए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 तथा 30 अक्टूबर 1971 के फुल कोर्ट रेजोल्यूशन के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया गया। आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान राजेंद्र साहू का मुख्यालय राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से जोधपुर में रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इस आदेश की प्रतियां राज्य सरकार के विधि विभाग, लोकायुक्त सचिवालय तथा जालोर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowMar 18, 2026 11:49:410
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 18, 2026 11:49:290
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 18, 2026 11:48:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 11:48:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 18, 2026 11:48:060
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 18, 2026 11:47:540
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 18, 2026 11:47:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 11:47:310
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 18, 2026 11:46:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 11:46:390
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 18, 2026 11:46:250
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 18, 2026 11:45:590
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 18, 2026 11:45:520
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:45:240
Report
0
Report