Back
जोधपुर HC शिक्षा विभाग के एसीएस को अगली सुनवाई में तलब करेगा
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 09, 2025 17:33:40
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक सोसायटी को अनुदान भुगतान के आदेश के बावजूद अभी तक पालना होने पर याचिका पर सुनवाई करते हुए 17 दिसम्बर को अगली सुनवाई पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव को तलब किया है। जस्टिस गणेश राम मीणा की बेंच ने शिशु शिक्षा सदन समिति द्वारा दायर याचिका पर सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव को कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता संस्था की ओर से अधिवक्ता वसुंधरा गोपा व मुकुल कृष्ण व्यास ने पैरवी करते हुए कहा कि राज्य सरकार संस्था विद्यालय भवन के किराये के रूप में देय अनुदान तथा बकाया राशि का भुगतान करे। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि प्राथमिक शिक्षा, बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी ने 21 जनवरी 2015 के पत्र के माध्यम से संस्था के दावों को स्वीकार किया था, किंतु बजट स्वीकृति न होने के कारण भुगतान लंबित है। कोर्ट ने इससे पहले 3 जुलाई 2018 को आदेश दिया था कि यदि संस्था अनुदान प्राप्त करने की पात्र पाई जाती है, तो राशि तुरंत प्रदान की जाए। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से कोई भी अधिकारी या अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ जिस पर कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्वयं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति होकर यह स्पष्ट करें कि अनुदान का भुगतान अब तक क्यों नहीं किया गया और कोर्ट के पूर्व आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। कोर्ट ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को आदेश की प्रति विशेष संदेशवाहक के माध्यम से संबंधित अधिकारी को भेजने के निर्देश भी दिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report