Back
जोधपुर के साध्वी प्रेम बाईसा मामले की जांच अभी तक नतीजे नहीं दे सकी
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 06, 2026 13:46:28
Jodhpur, Rajasthan
जोद्धपुर में साध्वी प्रेम बाईसा मामले को लेकर जांच शुरू हुए 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस संबंध में आज एसीपी छवि शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान अब तक करीब 37 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें साध्वी के परिवार से जुड़े लोग, उन से संबंधित व्यक्ति, सोशल मीडिया हैंडल संचालित करने वाले लोग, प्रेक्षा व अस्पताल से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस सभी बयानों और साक्ष्यों का आपस में मिलान कर रही है ताकि किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके। अब तक 40 मोबाईल के सीडीआर भी चेक किये हैं।
एसीपी छवि शर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे की जांच में डीएनए जांच और पॉलीग्राफ टेस्ट (झूठ पकड़ने की जांच) जैसे वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने इन संभावनाओं से इंकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच की दिशा को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
बाइट – छवि शर्मा, एसीपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 06, 2026 15:18:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 15:17:450
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 06, 2026 15:17:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:17:14Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर में एक शादी के दौरान बहू की विदाई चर्चा का विषय बन गई क्योंकि दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा था दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई के दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही ताकि आपात स्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 06, 2026 15:17:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:16:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 15:16:340
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 06, 2026 15:16:230
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:15:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 06, 2026 15:15:290
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 06, 2026 15:15:170
Report
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:04:090
Report