Back
उदयपुर धोखाधड़ी मामले में पुलिस की तेजी पर हाईकोर्ट नाराज, 15 दिसम्बर पुनः सुनवाई
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 09, 2025 17:30:46
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर— उदयपुर में 30 करोड रूपए की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में विक्रम भट्ट की ओर से दायर विविध आपराधिक याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस की जल्दबाजी पर नाराजगी जाहिर की गई। जस्टिस समीर जैन की बेंच के समक्ष फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट व अन्य की ओर से पेश याचिका पर सुनवाई सुनवाई हुई। विक्रम भट्ट की ओर से अधिवक्ता महेन्द्र गोदारा ने कहा कि प्रतिवादी व वादी के बीच एक एग्रीमेंट को लेकर मामला था लेकिन पुलिस ने जल्दबाजी की है। रविवार के दिन इस तरह से अचानक उदयपुर पुलिस मुम्बई जाकर विक्रम भट्ट व उनकी पत्नि को गिरफ्तार कर लेकर आई है। अधिवक्ता गोदारा ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले को लेकर कडा रूख अपनाते हुए पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज,पुलिस अधीक्षक उदयपुर व मामले के अनुसंधान अधिकारी को हाईकोर्ट ने तलब किया है। कोर्ट ने हालाकि बाद में पुलिस महानिरीक्षक को 15 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की छूट दी है। अधिवक्ता ने कहा कि महज एग्रीमेंट का मामला था जबकि उदयपुर पुलिस का रवैया बड़े आपराधिक मामले जैसा रहा है। ऐसे में कोर्ट भी नाराज हुआ और 15 दिसम्बर को फिर से सुनवाई होगी। बाइट महेन्द्र गोदारा अधिवक्ता याचिकाकर्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report