icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
326001
Mahesh PariharMahesh PariharFollow20 Aug 2024, 12:55 pm

ABVP पदाधिकारी से थाना प्रभारी ने की अभद्रता, कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jhalawar, Rajasthan:

झालावाड़ के भवानीमंडी कस्बे में ABVP पदाधिकारी के साथ थानाप्रभारी द्वारा बिना कारण मारपीट के विरोध में कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही भवानीमंडी थाना प्रभारी रमेश मीणा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। ABVP कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी रमेश मीणा को बर्खास्त नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। एबीवीपी के नगर मंत्री राहुल कुमावत रात में दवाई लेने बाजार गया था, उसी दौरान थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स Sultanpur: मोतिगरपुर-जयसिंहपुर पुलिस ने अवैध स्मैक तस्करी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की मोतिगरपुर और जयसिंहपुर पुलिस ने मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार ने बताया कि बीती रात जयसिंहपुर और मोतिगरपुर की पुलिस रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान में जुटी थी। उसी समय मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कैथवारा मोड़ के पास पांच संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े जिनके पास तीन बैग थे। चेकिंग के दौरान उन्हें बाग से लगभग 864.41 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3:25 करोड रुपए आकी जा रही है। आरोपियों के पास से 3210 रुपए नगद भी बरामद हुए। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नाम दिनेश मिश्रा, अंकित मिश्रा, चित्रांश सिंह, अभिषेक गोस्वामी व आदित्य सिंह है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
0
0
Report

बेगूसराय में जमीन विवाद से दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष, अनेक घायल

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से महिला, पुरुष और बच्चों की पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव का है। यह तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि दूसरे पक्ष के लोग अचानकघर में घुस गए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से महिला, पुरुष और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इस घटना के संबंध में एक पक्ष की पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि जमीन को लेकर उनके चाचा राजकुमार शर्मा के साथ पहले से ही कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोप है कि केस उठाने को लेकर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता का कहना है कि अचानक दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। उन्होंने दावा किया कि मारपीट का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें घटना की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के राजकुमार शर्मा ने भी अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि उनकी भतीजी के साथ मारपीट की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल चकिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

नोएडा में प्रदूषण का कहर, AQI 423 तक पहुंचा; स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क किया

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में प्रदूषण का प्रहार, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की चिंता नोएडा की आबोहवा हुई बेहद खराब, सांस लेना हुआ मुश्किल, शहर के कई इलाकों में AQI 300 के पार, प्रदूषण का स्तर चिंताजनक, सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा AQI 423 दर्ज, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सेक्टर-150 में 349 और सेक्टर-110 में 347 AQI रिकॉर्ड, सेक्टर-39 में 324, सेक्टर-116 में 251 और सेक्टर-125 में 239 AQI, सेक्टर-1 में भी AQI 235 दर्ज, सुबह 8:02 बजे के आंकड़ों में सामने आई स्थिति, नोएडा के सभी 7 प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन पर निगरानी जारी, प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सुबह पार्क में टहलने से बचने की सलाह, जरूरी काम से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की अपील
0
0
Report
Advertisement

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक हादसा, ड्राइवर व कंडक्टर की मौत

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जलने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, सुबह करीब 3 बजे किलोमीटर संख्या 209.2 पर हुआ हादसा, ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा ट्रक, मैनपुरी से ईट लाद कर झांसी जा रहा था ट्रक, हादसे के बाद वाहन में लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर अंदर ही फंसे रहे थे, करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के कंकाल बाहर निकाले गए, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की, जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209.2 का मामला।
0
0
Report
Advertisement

आशीष सिंह ने गुणवत्ता और समयसीमा पर कड़ा निर्देश दिए; इंदौर-उज्जैन फोरलेन निरीक्षण

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश, क्वालिटी टेस्ट लैब में सामग्री की जांच रिपोर्ट भी देखी। सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए इंदौर-उज्जैन के बीच वैकल्पिक फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य का जायजा लेने मंगलवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ पानी की निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो, वहां पाइपलाइन डाली जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या न आए। इसके बाद अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर बनाई गई क्वालिटी टेस्ट लैब का निरीक्षण किया। यहां सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया देखी। साथ ही प्रतिदिन होने वाली जांच की रिपोर्ट और रजिस्टर भी चेक किए। संभागायुक्त आशीष सिंह ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। काम की नियमित निगरानी की जाए और निर्माण की गति बढ़ाते हुए इसे तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। इस दौरान अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित एमपीआरडीसी के अधिकारी, इंजीनियर और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे。
0
0
Report

भोपाल में खाद्य नमूनों की मिलावट जांच: 20 से अधिक पदार्थ भेजे गए

Ujjain, Madhya Pradesh:तराना की दूध डेयरियों और मिठाई दुकानों से लेकर नागदा-उन्हेल के प्रतिष्ठानों तक पहुंची टीम, कुल 20 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे। रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने तराना, नागदा और उन्हेल क्षेत्र में अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, घी, मावा, मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। तराना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध डेयरियों और मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान डोकर गांव के प्रताप सिंह, खोकरिया के सोनू राठौर और ग्राम बरसिमा के मोजीराम जाट से दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा मां पीताम्बरा दूध डेयरी, नागशक्ति दूध डेयरी और मस्ताना दूध डेयरी से भी दूध के नमूने लिए गए। वहीं, तराना की श्री चारभुजा स्वीट्स से मावा बर्फी और घी के नमूने लिए गए। श्रीनाथ जी डेयरी से घी, काजू कतली और बेसन के लड्डू के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए। इसी तरह नागदा में राजेंद्र स्वीट्स से मलाई बर्फी, श्री महावीर स्वीट्स सेंटर से मावा रोल और गुरु महिमा नमकीन एंड स्वीट्स से सेव नमकीन का नमूना लिया गया। वहीं उन्हेल में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर मैदा, सूजी, बेसन, हल्दी पाउडर, रसगुल्ला और सोहन पपड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। भोपाल से आएगी जांच रिपोर्ट, फिर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि त्योहारों पर मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें और मिलावट का संदेह होने पर विभाग को सूचना दें।
0
0
Report

सिंहस्थ 2028 के लिए बाधक शौचालय, यूरिनल हटाने प्रस्ताव मंजूर; अटल प्रतिमा भी स्वीकृत

Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 के लिए चौड़ीकरण में बाधक शौचालय, यूरिनल और पार्क हटाने के प्रस्ताव मंजूर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को भी मिली स्वीकृति। उज्जैन नगर निगम का स्थगित सम्मेलन मंगलवार को निगम मुख्यालय स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित किया गया। निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास और सिंहस्थ 2028 से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में शेष रहे प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सम्मेलन में कार्तिक मेला एवं प्रदर्शनी 2026 के आयोजन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इसके तहत पिछले वर्ष की व्यवस्था के अनुसार ही निविदाएं आमंत्रित कर मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एमआईसी द्वारा पहले पारित ठहराव को निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। हालांकि, फिलहाल मेले के आयोजन को केवल सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत पीपीपी मोड पर सीबीजी और एमआरएफ प्लांट स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। उज्जैन के साथ घटिया तहसील के ग्राम डबरी में भी प्लांट स्थापित करने के संशोधित प्रस्ताव को सदन ने मंजूरी दी। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और उन्नयन में बाधा बन रहे निर्माण हटाने के प्रस्ताव भी पास किए गए। इनमें नानाखेड़ा चौराहे से शांति पैलेस तक मार्ग पर बाधक सुलभ शौचालय, गाड़ी अड्डा चौराहे से बड़ी पुलिया तक के मार्ग पर प्रभावित सुलभ शौचालय और तीन यूरिनल हटाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा नानाखेड़ा से देवास गेट तक एमआर-2 मार्ग के उन्नयन में बाधक यूरिनल, पार्क और बस स्टैंड हटाने को भी मंजूरी दी गई।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा नगर निगम आयुक्त निलंबित, 8.44 करोड़ रुपये घोटाला उजागर

Saharsa, Bihar:सहरसा से बड़ी खबर है जहां वित्तीय गड़बड़ी और नियमों के अनदेखी के आरोप में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा नगर निगम के आयुक्त प्रभात कुमार झा को निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय गया जिला स्थित आयुक्त कार्यालय मगध प्रमंडल रहेगा. दरअसल नगर विकास एवं आवास विभाग की पांच सदस्यीय जांच टीम ने बीते 21 सितम्बर को सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट के मुताबिक यह पाया गया था कि 8 करोड़ 44 लाख रुपये की 4 विकास योजनाओं को 68 हिस्सों में बांटा गया ताकि खुली टेंडर प्रक्रिया से बचा जा सके. जांच समिति ने नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को दोषी पाया और फिर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है.
0
0
Report

तीसरे चरण के सरपंच चुनाव से ग्रामीण क्षेत्रों में सियासी हलचल तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक तीसरे चरण के सरपंच चुनाव को लेकर गांवों में सियासी हलचल तेज, कई पूर्व सरपंचों की साख दांव पर सरपंच पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के बीच गांवों में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। कई ग्राम पंचायतों में पूर्व सरपंचों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, वहीं नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं。 इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी मुद्दे भी काफी अहम रहने वाले हैं। गाँवों में सड़क, पानी, बिजली, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्यों को लेकर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे。 इसी को लेकर जी मीडिया की टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सरपंच चुनाव को लेकर उनकी राय जानी। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं, पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और आगामी सरपंच से अपनी उम्मीदों को लेकर खुलकर बात रखी。 अब देखना होगा कि इस बार ग्रामीण मतदाता पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हैं या विकास की नई उम्मीद के साथ किसी नए प्रत्याशी को मौका देते हैं।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में भजनों का अद्भुत आयोजन, हजारों की भीड़

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - भजनों की मधुर स्वर लहरियां, हजारों दर्शकों का उत्साह एंकर इंट्रो - डूंगरपुर शहर में भजनों की मधुर स्वर लहरियां, हजारों दर्शकों का उत्साह और लक्ष्मण मैदान में गूंजते भक्ति संगीत के सुर... शहर के दीपावली मेले की सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। नगर परिषद की ओर से आयोजित मेले में प्रसिद्ध भजन गायक प्रेमशंकर जाट और सुर लहरी के नाम से मशहूर एंकर एवं सिंगर दिलीप जोशी की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान भक्तिरस में डूब गया। भजनों की धुन पर दर्शक देर तक झूमते रहे। नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। बॉडी - लक्ष्मण मैदान में आयोजित इस भजन संध्या में प्रेम शंकर जाट ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच से गूंजते भक्ति गीतों के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भजनों पर झूमकर कार्यक्रम का आनंद लिया। मैदान में हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में सुर लहरी दिलीप जोशी ने भी अपनी मधुर आवाज और शानदार भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top