झालावाड़ में 24 लाख के मोबाइल बरामद, साइबर सेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस की साइबर सेल टीम ने ऑपरेशन एंटी-वायरस अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले से चोरी और गुमशुदा हुए 120 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद सभी मोबाइल की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से यह मोबाइल राजस्थान तथा मध्य प्रदेश से ट्रेस कर बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल को झालावाड़ SP रिचा तोमर द्वारा उनके मालिकों को एसपी कार्यालय बुला कर लौटाया गया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह स्वस्थ, 2-3 दिन आराम के बाद दिल्ली आवास लौटे
Noida, Uttar Pradesh:चौ. भूपेंद्र हुड्डा जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद अपने दिल्ली आवास पर आ गए हैं। उनको 2-3 दिन आराम की सलाह दी गई है। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।FFS खाद्य एप से किसानों की नाराज़गी: नेटवर्क और स्मार्टफोन कमी से खत पहुँचना मुश्किल
Shirur, Maharashtra:आधीच दुष्काळाच्या झळा सोसणाऱ्या बळीराजाच्या अडचणीत आता आणखी वाढ होण्याची चिन्हं आहेत. केंद्र सरकारने युरिया आणि डीएपीसारख्या अनुदानित खतांच्या खरेदीसाठी 'FFS' (Framework For Fertilizer Sale) ॲपवरून ऑनलाईन बुकिंग अनिवार्य केलं आहे. मात्र, ग्रामीण आणि दुर्गम भागातील नेटवर्कची समस्या, अँड्रॉइड मोबाईलचा अभाव आणि फार्मर आयडीची अडचण यामुळे हा निर्णय शेतकऱ्यांसाठी अत्यंत त्रासदायक ठरतोय. या किचकट प्रक्रियेमुळे खतांची टंचाई निर्माण होण्याची भीती व्यक्त करत सरकारने हा निर्णय तात्काळ मागे घ्यावा किंवा त्यात शिथिलता द्यावी, अशी मागणी आता शेतकरी आणि खत विक्रेत्यांमधून केली जातेय. खरेप आणि रब्बी हंगामाच्या पार्श्वभूमीवर रासायनिक खतांच्या काळ्या बाजाराला आळा घालण्यासाठी शासनाने 'FFS' प्रणाली सुरू केली आहे. यानुसार शेतकऱ्यांना ॲपवर नोंदणी करून, क्षेत्रानुसार ठरवून दिलेल्या मर्यादेतच खतांचे बुकिंग करता येणार आहे. मात्र, ग्रामीण भागात अजूनही अनेक शेतकऱ्यांकडे स्मार्टफोन नाहीत. शिवाय नेटवर्क नसणे, अंगठ्याचे ठसे न जुळणे आणि वारस नोंदी न झाल्याने फार्मर आयडी नसणे, अशा अनेक तांत्रिक अडचणींमुळे खत मिळणे दुरापास्त झाले आहे. या नियमावलीबाबत स्वतः शेतकरी आणि खत विक्रेत्यांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली आहे.सोनभद्र: संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध मौत पर पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में विद्युत विभाग में संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आकर सो गया था; सुबह शव मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर चोपन अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज: हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज
