Back
झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा: गांवों में समाधान की उम्मीद बढ़ी
MPMAHESH PARIHAR1
Jan 30, 2026 16:47:40
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़
झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत सिंह इन दिनों झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद पदयात्रा पर है। तीसरे दिन पदयात्रा धरोनिया गांव से शुरू हुई, जो सरोनिया, दिलावरा मोड़, ओडियाखेड़ी, होते हुए जेताखेड़ी पहुंचकर संपन्न हुई। सांसद दुष्यंत सिंह ने भी यात्रा मार्ग के करीब आधा दर्जन गांवो में रुक कर ग्रामीणों से मुलाकात की और वहां अधिकारियों के साथ बैठकर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित भी किया। जनसंवाद पदयात्रा के दौरान विभिन्न गांव में पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े व डीजे के साथ ग्रामीणों ने अभिवादन किया, तो महिलाओं और बच्चों ने भी सांसद दुष्यंत सिंह के साथ जमकर सेल्फी ली और फोटो सेशन करवाया। उधर सांसद दुष्यंत सिंह भी बहुत ही आत्मीयता के साथ ग्रामीणों से मिले, तो वहीं कुछ जगहों पर तो घरों के बाहर खड़े ग्रामीण उसे समय अचंभित हो गए जब माला लेकर खड़े परिवार वालों के साथ वे घर के अंदर ही चले गए और गुफ्तगू करने लगे। सांसद दुष्यंत सिंह की सादगी देखकर ग्रामीण भी खुशी से गदगद हो गए। सांसद ने स्वागत में उमड़े जनसमूहों को संबोधित करते हुए झालावाड़ के संतरे को जिले की पहचान बताया, तो युवाओं को डेरी उद्योग से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा की हमारे संतरे ने देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले में सिंचाई संसाधनों का भरपूर विकास किया है, जिससे हमारा कृषि उत्पादन बेहतर हुआ है। उन्होंने युवाओं को डेरी से जुड़ने की सलाह देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हमारा दुग्ध उत्पादन हमारे राज्य में ही रहे, पड़ोसी राज्य को ना भेजा जाए, बल्कि झालावाड़ डेरी को मजबूत बनाएं। सांसद दुष्यंत सिंह ने गांवों में जन सुनवाई करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को कहा कि नियमित जलापूर्ति जनता का अधिकार है। इसके लिए गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने पिड़ावा-गुराडिया 11 केवी विद्युत लाइन को बदलने तथा सरोनिया को ओड़ियाखेड़ी फीडर से जोड़कर विद्युत व्यवस्था में सुधार के भी निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुलियाओं की मरम्मत के लिए भी सांसद ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया। पदयात्रा में आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, झालावाड़ सभापति प्रदीप सिंह राजावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRavi Kant
FollowJan 30, 2026 20:00:44Noida, Uttar Pradesh:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प: "हमारा एक विशाल नौसैनिक बेड़ा इस समय ईरान की ओर बढ़ रहा है, जो वेनेजुएला में हमारे पास मौजूद बेड़े से भी बड़ा है।"
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 30, 2026 20:00:15Noida, Uttar Pradesh:आईडीएफ: हिजबुल्लाह द्वारा बार-बार युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने के जवाब में, आईडीएफ दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ढांचे के ठिकानों पर हमला कर रही है
0
Report
0
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 19:00:37Raipur, Chhattisgarh:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे; स्थिति पर जानकारी दी
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 19:00:270
Report
रायगढ़ पुलिस जवान ने मधुमक्खियों के हमले में फंसे युवकों की जान बचाई मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 30, 2026 18:45:430
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 30, 2026 18:31:110
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 30, 2026 18:30:480
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 30, 2026 18:30:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 18:15:120
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 18:03:270
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 30, 2026 18:03:040
Report