icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
326001
Mahesh PariharMahesh PariharFollow12 Sept 2024, 05:28 am

झालावाड़ प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी का झालावाड़ दौरा, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

Jhalawar, Rajasthan:

झालावाड़ जिले के प्रभारी और प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी झालावाड़ दौरे पर रहे। मंत्री देवासी के झालावाड़ सर्किट हाउस पहुंचने पर BJP जिलाध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस में BJP कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक लीे, कार्यों को शीघ्र धरातल पर लाने के निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरधना में संगीत सोम के समर्थक 2027 के चुनाव के लिए उत्साहित

सरधना, मेरठ। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरधना विधानसभा क्षेत्र में जनता का मूड जानने के लिए ग्राउंड पर बातचीत में ज्यादातर लोगों की बातों में एक ही नाम बताया गया - संगीत सोम। क्या कह रहे हैं लोग - एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा - "जनता कह रही है दिल से संगीत सोम फिर से। विपक्ष के जो यहां समाजवादी के विधायक हैं, उन्होंने पैर पकड़े, झूठ बोला, फरेब किया, लोगों को लूटा। जब 2022 में संगीत सोम यहां से चुने गए थे, उससे पहले सरधना ज्वालामुखी पर खड़ा था। समाजवादी शासन में कर्फ्यू लगते थे, हत्याएं होती थीं। संगीत सोम ने सरधना को नया जन्म दिया था।" लोगों ने मौजूदा विधायक अतुल प्रधान पर विकास न करने का आरोप लगाया। एक दुकानदार ने कहा - "मौजूदा विधायक से 100 प्रतिशत लोग नाखुश हैं। उन्होंने गुंडाराज दिया है, झूठ दिया है, दंगे दिए हैं, लोगों को भिड़ाने का काम किया है। विकास से जनता संगीत सोम को फिर से चुनना चाहती है।" दूसरे व्यक्ति ने कहा - "विपक्ष के विधायक तो सरधना में आकर देखते भी नहीं। जनता रात-दिन यहीं से काम कराती है।" कई लोगों ने संगीत सोम के कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाया - "जब 10 साल संगीत सोम विधायक रहे तो विकास ने तेज रफ्तार पकड़ी। 403 विधायकों में अगर किसी क्षेत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी आई तो संगीत सोम अपने क्षेत्र में लाए। सरकारी अस्पताल बनाए, नई मंडियां बनाईं, गांव-गांव पानी की टंकी लगवाई। लेकिन पिछले 5 साल में जीरो काम हुआ है।" एक युवक आकाश सोम ने कहा - "हम तो मौजूदा विधायक को विधायक मानते ही नहीं। हमारे लिए पहले भी यही विधायक थे, आज भी यही हैं। विकास पुरुष के नाम से संगीत सोम को जाना जाता है। मुद्दे शिक्षा और स्वास्थ्य रहेंगे।" कुछ लोगों ने भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था की भी तारीफ की और कहा - "योगी राज में आप कभी भी कहीं भी बिना डर के निकल सकते हैं।" कुल मिलाकर सरधना की जनता इस बार बदलाव के मूड में नजर आ रही है और ज्यादातर लोगों का दावा है कि 2027 में फिर से भाजपा और संगीत सोम 50 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगे।
0
0
Report

सोनभद्र में रिश्वत प्रकरण पर जिलाधिकारी ने सर्वे अधिकारी को निलंबित कर दिया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। एक व्यक्ति से पैसा लेने का वीडियो सामने आने के बाद सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। मामला तहसील ओबरा के कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी से जुड़ा है, जहां सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार के पद पर तैनात सूबेदार सिंह पर एक व्यक्ति से पैसा लेने का वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है और संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

IIT कानपुर में उद्घोष 2026: 9–11 अक्टूबर, 20 खेलों के मुकाबले

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर IIT कानपुर में नौ अक्टूबर से उद्घोष 2026 का होगा आगाज -इंडिया की कई IIT लेगी कार्यक्रम में हिस्सा 20 खेलों में होंगे मुकाबले, एक्वेटिक्स की वापसी, OAT में होगा फुटबॉल शोकेस आईआईटी कानपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष'26 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। उद्घोष के 22वें संस्करण में देशभर के विभिन्न संस्थानों से खिलाड़ी और प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार महोत्सव की थीम "Arcana Ascension" रखी गई है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे。 उद्धोष'26 में ई-स्पोर्ट्स सहित 20 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। लंबे अंतराल के बाद इस बार एक्वेटिक्स प्रतियोगिताओं की भी वापसी होगी। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी。
0
0
Report

हमीरपुर में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लागू की मांग पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, अधिवक्ताओं के विरुद्ध पारित किये जा रहे आदेशों पर पुनर्विचार करने की मांग, अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कार्य के दौरान होने वाली घटनाओं के रोकथाम के कठोर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग, एक दिवसीय हड़ताल पर रहकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
0
0
Report

UPI टैक्स विरोध पर शाहजहांपुर में पुतला दहन, पुलिस से भिड़ंत

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। शहर का अंटा चौराहा बुधवार को उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र०के प्रांतीय आह्वान पर व्यापारी यूपीआई पर लगने वाले टैक्स के विरोध में पुतला फूंकने पहुंचे। व्यवसायी पुतले में आग लगाने ही वाले थे कि पुलिस ने धावा बोल दिया। पुतले पर कब्जे को लेकर व्यापारियों और दरोगा जी के बीच सड़क पर ही जोरदार छीना-झपटी और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर चले ड्रामे और हंगामे के बीच दरोगा जी ने फुर्ती दिखाई और पुतले को बगल में दबाकर चौराहे से सीधे सरपट दौड़ लगा दी। दरोगा जी पुतला तो बचा ले गए, लेकिन व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए व्यापारी नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि डिजिटल लेनदेन पर टैक्स छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ने वाला है; यदि यह फैसला वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन पूरे सूबे में फैलेगा। हंगामे के चलते चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली मायापुरी में चोरी के मामले: सोने की ज्वेलरी के साथ दो गिरफ्तार

Delhi, Delhi:दिल्ली के नागलराय घर से सोने की ज्वैलरी चोरी मायापुरी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों को सीमापुरी इलाके से किया गिरफ्तार चोरी की सोने की ज्वेलरी बरामद एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बालियां और चार सोने के टॉप्स बरामद आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के मायापुरी थाने की पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उनके पास से चोरी की सोने की ज्वेलरी भी बरामद की है ।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल उर्फ बब्बू उर्फ साहिल 28 गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसका साथी मोहम्मद आजाद 20 सीमापुरी इलाके का रहने वाले हैं। दोनों पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वहीं पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, दिल्ली के नांगल राय की रहने वाली श्रीमती निशा ने चोरी की रिपोर्ट की जिसमें उनकी सोने की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। इसके अनुसार, U/s 305/331(3) BNS, PS मायापुरी में रजिस्टर किया गया।जांच के दौरान, टीम ने आरोपियों की मूवमेंट का पता लगाने के लिए कई सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की। लगातार कोशिशों और फुटेज के डिटेल्ड एनालिसिस से, टीम को उनके ठिकानों के बारे में लीड मिली。 आज टीम ने सीमापुरी इलाके में रेड की और ट्रैप लगाया, जिससे मोहम्मद साहिल उर्फ ​​बाबू उर्फ ​​साहिल और मोहम्मद आज़ाद पकड़े गए। जांच के दौरान, मामले से जुड़ी चोरी की सोने की ज्वेलरी बरामद हुई। ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और केस में सेक्शन 317(2) और 3(5) BNS जोड़ दिए गए。
0
0
Report

गजरौला से अमरोहा तक निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सैकड़ों लोग हुए शामिल

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow10m ago
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा। धनौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में बुधवार को गजरौला से अमरोहा तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की शुरुआत गजरौला के कुमराला चौकी के निकट से हुई। यात्रा गजरौला के विभिन्न मार्गों से होकर इंदिरा चौक और चौपला चौकी पहुंची। इसके बाद यात्रा अमरोहा की ओर रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी की। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने पार्टी के समर्थन में माहौल बनाया और एकजुटता का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में पहली महिला SSP रवीना त्यागी की तैनाती: सख्त इमेज, संवेदनशील प्रशासन

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- सख्त तेवर, संवेदनशील अंदाज और ईमानदार छवि... बाराबंकी की पहली महिला SP रवीना त्यागी की ऐसी है पहचान उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बाराबंकी को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। वर्ष 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद से हटाकर बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के बाद अब रवीना त्यागी बाराबंकी में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगी। वह बाराबंकी के इतिहास में पहली महिला पुलिक कप्तान होंगी। रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रत्यक्ष भर्ती (RR) के तहत आईपीएस में प्रवेश किया था। उन्होंने 22 दिसंबर 2014 को भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की। उनका आईपीएस पहचान नंबर 20141170 है। उनकी शैक्षिक योग्यता बीटेक है और उनका गृह राज्य मध्य प्रदेश दर्ज है। जानकारी के मुताबिक, रवीना त्यागी का जन्म 11 नवंबर 1987 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से जुड़ी हैं। उनके पिता वन विभाग में अधिकारी हैं। रवीना ने शुरुआती पढ़ाई भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर से की। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक करने के बाद रवीना त्यागी ने एक निजी कंपनी में करीब दो साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और वर्ष 2014 में आईपीएस अधिकारी बनीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई और निजी क्षेत्र में काम करने के बाद पुलिस सेवा में आने का उनका सफर उनके करियर का अहम पड़ाव रहा। रवीना त्यागी अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। वह कानपुर में डीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एसपी साउथ, सीबीसीआईडी, डीसीपी साउथ और डीसीपी मुख्यालय जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। तबादले से पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थीं। उपलब्ध सेवा विवरण के अनुसार, वह 2 फरवरी 2024 से पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उनकी तैनाती पे लेवल-12 में दर्ज है। अब उन्हें बाराबंकी जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवीना त्यागी को पुलिस सेवा में योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक (DG) की ओर से प्रशस्ति डिस्क भी मिल चुकी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें वर्ष 2022 में सिल्वर, 2023 में गोल्ड और 26 जनवरी 2025 को प्लेटिनम प्रशस्ति דיס्क से सम्मानित किया गया। रवीना tyागी के पति गौरव गर्ग भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रवीना की शादी आईपीएस बनने से पहले ही गौरव गर्ग से हो गई थी। गौरव गर्ग ने वर्ष 2016 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रवीना त्यागी की पहचान पुलिस सेवा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी को लेकर भी रही है। महिलाओं और छात्राओं से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता का जिक्र होता रहा है। दिवाली के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाने की उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे थे। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया उनकी कार्यशैली से जुड़ी प्रमुख बातों के रूप में बताया जाता है। अब बाराबंकी में उनकी नई तैनाती के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली पर नजर रहेगी। वहीं, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वर्ष 2017 बैच के अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय अब लखनऊ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
0
0
Report

इंदौर के आईडीए ग्राउंड में सेवा ज्योति यात्रा के साथ विकसित भारत संकल्प सभा का आगाज़

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। विजया नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंदौर के विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवा, विकास और विकसित भारत के संकल्प को लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न बातें रखी गईं। आईडीए ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में विकसित भारत संकल्प पर बीजेपी की बड़ी सभा; मोदी ने संबोधित किया

Mandla, Madhya Pradesh:विकसित भारत के संकल्प को लेकर बीजेपी की बड़ी सभा मण्डला - नगर के कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आज विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके समेत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ‘सेवा ज्योति संकल्प’ बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंची। बीजेपी कार्यालय में सभा के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
0
0
Report

राजनांदगांव के मोहारा रोड पर ट्रैक्टर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के मोहारा रोड पर सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खुद को बचाने के लिए वाहन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। राजनांदगांव सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी यात्रा के अंत में हंगामा

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी की सेवा ज्योति यात्रा के समापन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। यहाँ सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए एक महिला कार्यकर्ता को घेर लिया। अचानक हुए विरोध के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी की यात्रा के समापन के दौरान सफाईकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान सफाईकर्मियों ने एक महिला कार्यकर्ता को घेर लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। यात्रा के समापन के दौरान हुए इस विरोध के चलते कुछ देर के लिए मौके पर गहमागहमी देखने को मिली। मौके पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की कोशिश की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top