343001
सांचोर की सरपंच प्रेमा देवी को मिला 'यशस्वी सरपंच' सम्मान
Jalore, Rajasthan:सांचोर की चितलवाना ग्राम पंचायत की सरपंच प्रेमा देवी जगदीश बिश्नोई को 'यशस्वी सरपंच' सम्मान से नवाजा गया। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और साफा पहनाकर सम्मानित किया। राजस्थान में कुल 20 सरपंचों का इस सम्मान के लिए चयन किया गया था। प्रेमा देवी के सम्मानित होने पर ग्राम पंचायत में खुशी की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाड़मेर में अकाल की काली छाया: नौ तहसीलों में सूखाग्रस्त, राहत के दावे सवाल
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में अकाल का साया PKG बाड़मेर पर अकाल का पहरा: सूखे खेत, प्यासे पशु और बेबस किसान... छह महीने की अग्निपरीक्षा! नौ तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित, 10 चारा डिपो खोलने की मंजूरी, 31 दिसंबर तक टैंकरों से पेयजल आपूर्ति जारी रखने का ऐलान... सरकारी राहत की तैयारी शुरू, लेकिन क्या मरुस्थल के हर गांव तक पहुंचेगी मदद? बाड़मेर। थार की धरती पर इस बार मौसम की बेरुखी ने जिंदगी का गणित बिगाड़ दिया है। खेतों में हरियाली की जगह दरारें हैं, खलिहानों में अनाज की जगह मायूसी है और पशु बाड़ों में चारे-पानी का इंतजार। जिस किसान ने बारिश के भरोसे बाजरा, मूंग, मोठ और ग्वार के सपने बोए थे, आज वही किसान अपनी मेहनत को सूखती आंखों से देख रहा है। पीटीसी सूखते तालाब बाड़मेर में अकाल अब आशंका नहीं, सरकारी तौर पर दर्ज गंभीर संकट है। खरीफ संवत 2083 में कम बारिश और फसल खराबे के आकलन के बाद जिले की नौ तहसीलों गडरारोड, चौहटन, बाड़मेर, बायतू, सेड़वा, रामसर, शिव, धनाऊ और बाड़मेर ग्रामीण को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। यह घोषणा छह महीने के लिए प्रभावी है। जबकि किसानों के हाल बेहाल है। बाइट : किसानों की 2 बाईट्स लेकिन सूखे की सबसे भयावह तस्वीर पशुपालकों के घरों में दिखाई दे रही है। यहां पशुधन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों की पूंजी है। खेत में चारा नहीं उगा, तालाबों में पानी नहीं बचा और पशुओं के लिए सूखा चारा जुटाना भी मुश्किल होने लगा है। ऐसे में आने वाले महीने पशुपालकों के लिए सबसे कठिन साबित हो सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार का राहत प्लान क्या है? सरकार ने संकट को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण कदम घोषित किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 30 सितंबर को बाड़मेर दौरे के दौरान घोषणा की कि गर्मियों में शुरू की गई आकस्मिक पेयजल व्यवस्था और टैंकरों से जल परिवहन 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा। कम बारिश वाले क्षेत्रों में आवश्यक आपात कार्यों के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से एक करोड़ रुपये तक के कार्य स्वीकृत किए जा सकेंगे। बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में चारा डिपो शुरू करने की भी घोषणा की गई है। बाइट : किसान 2 बाईट्स जिला प्रशासन ने पहले चरण में शिव, रामसर और गडरारोड तहसीलों की 10 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से चारा डिपो खोलने की मंजूरी दी है। इनमें शिव की पांच, रामसर की तीन और गडरारोड की दो समितियां शामिल हैं। यहां पात्र पशुपालकों को रियायती दरों पर चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत चारा डिपो में अनुदान का लाभ लघु एवं सीमांत किसानों के लिए निर्धारित है। पशु शिविरों और चारा डिपो के संचालन के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया भी तय की गई है। सरकारी घोषणाएं अपनी जगह हैं, लेकिन जमीनी जरूरतें कहीं ज्यादा बड़ी हैं। क्या 10 चारा डिपो पूरे जिले के पशुधन के लिए पर्याप्त होंगे? क्या जरूरत के मुताबिक और डिपो खोले जाएंगे? क्या पशु शिविर समय पर शुरू होंगे? क्या टैंकरों की आपूर्ति उन ढाणियों तक भी पहुंचेगी, जहां पानी के स्रोत सूख चुके हैं? फसल खराबे के मुआवजे, पशुधन संरक्षण और ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त रोजगार को लेकर भी स्पष्ट और समयबद्ध राहत की जरूरत है। उपलब्ध सरकारी घोषणाओं में इन सभी मोर्चों पर विस्तृत सहायता पैकेज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यही इस अकाल की सबसे बड़ी चुनौती है। किसान को सिर्फ सरकारी आंकड़ों में सूखाग्रस्त घोषित करना पर्याप्त नहीं, उसे आर्थिक संबल भी चाहिए। पशुपालक को सिर्फ आश्वासन नहीं, उसके पशुओं के लिए चारा और पानी चाहिए। थार में अकाल सिर्फ फसलें नहीं सुखाता, यह परिवारों की उम्मीदें, पशुओं की जिंदगी और गांवों की अर्थव्यवस्था को भी झकझोर देता है। अगले छह महीने बाड़मेर के लिए बेहद अहम हैं। यह समय प्रशासन की संवेदनशीलता, सरकार की इच्छाशक्ति और राहत व्यवस्था की असली परीक्षा का है। क्योंकि सवाल सिर्फ इतना नहीं कि इस साल बारिश कितनी कम हुई, सवाल यह है कि अगली बारिश तक बाड़मेर के किसान और उनका पशुधन कैसे जिंदा रहेंगे? एडिंग PTC0
0
Report
लखीमपुर-खीरी दतेली कलां में पंचम दिवसीय श्रीराम कथा में सुनाई गई शिव विवाह की मार्मिक कथा।
Hargaon, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत दतेली कलां में आयोजित श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर कथावाचक पंकज महारथी ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान शिव विवाह की सुंदर प्रस्तुति सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने भगवान शिव के विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश दिया। कथा के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस श्रीराम कथा का आयोजन राधा कृष्ण दीक्षित एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष अनुराग दीक्षित के द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता बनी हुई है।0
0
Report
हापुड़: इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ रवाना हुए सपा नेता पदम सिंह जाटव।
Saravani, Uttar Pradesh:आज दिनांक 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के बैनर तले आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए सपा नेता पदम सिंह जाटव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान पदम सिंह जाटव ने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता के अधिकारों और संविधान की मजबूती के लिए है। हम सभी लोकतंत्र और संविधान की आवाज को बुलंद करने दिल्ली जा रहे हैं। जनसमर्थकों में इस महारैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, वकील की हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, वकील की अपहरण के बाद हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप, बीते दिन फाइल के बहाने फोन कर दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाकर कार सवारो ने किया था अपहरण, अपहरण की सूचना पर परिजनों ने दी पुलिस को दी थी शिकायत, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था अपहरण का मुकदमा, कानपुर में संदिग्ध हालत में शव मिलने से परिजनों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची जालौन की कालपी पुलिस कर रही पूछताछ, घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही तलाश, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र की घटना। बाइट:- एड. देवेन्द्र कुमार--म्रतक के साथी अधिवक्ता बाइट:- एड. अमर सिंह--म्रतक के साथी अधिवक्ता0
0
Report
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्कूटी में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा शहर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जयनगरा के पास शनिवार देर रात 11:00 बजे के करीब समय हड़कंप मच गया। जब गोंडा से बलरामपुर जा रहे रेलवे कर्मचारी शिव शंकर यादव के स्कूटी में अचानक आग लग गई। पैर के नीचे आज की लपट उठाता देख तत्काल स्कूटी सवार शिव कुमार और उनके साथी दोनों लोगों ने कूद करके किसी तरीके से जान बचाई है। स्कूटी में आग लगा देख तत्काल स्थानीय लोग भी पहुंच गए घंटों तक कड़ी मशक्कत करके किसी तरीके से आग पर काबू पाया गया है। लेकिन 1 घंटे तक स्कूटी में आग लगने के कारण स्कूटी धू-धू करके जल गई है जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है की स्कूटी के निचले हिस्से में अचानक शार्ट सर्किट हुई और फिर शार्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई थी। शिव शंकर बलरामपुर रेलवे कॉलोनी के रहने वाले हैं जो गोंडा अपने किसी काम से आए हुए थे काम करके वापस जा रही थी इसी दौरान उनकी स्कूटी में आग लगी थी।0
0
Report
झिलमिल एरिया न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जुए-सट्टे के अड्डे पर पुलिस रेड, हिरासतें
New Delhi, Delhi:नोट: मुमताज और छेनू गैंग से संबंध की बात फिलहाल सूत्रों के हवाले से रखी गई है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद इसे पुख्ता तथ्य के रूप में लिखा जा सकता है। झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 2 दर्जन से अधिक लोग हिरासत में छेनू गैंग के कथित शार्प शूटर मुमताज के सट्टे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, लाखों रुपये की जुए की रकम बरामद होने की सूचना राजधानी दिल्ली के यमुनापार स्थित शाहदरा जिले के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस ने जुए और सट्टे के एक बड़े अड्डे पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एटीएस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए एक फैक्ट्री में रेड की। इस दौरान मौके से लाखों रुपये की जुए की रकम बरामद होने की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी बताया जा रहा है कि यह जुए और सट्टे का कारोबार छेनू गैंग के कथित शार्प शूटर मुमताज से जुड़ा हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान शाहदरा जिले की एटीएस टीम भी मौके पर मौजूद रही। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। इनमें कई बड़े कारोबारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री के अंदर बड़े स्तर पर जुए का कारोबार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और जुए के इस कारोबार के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी और बरामद रकम का विस्तृत विवरण सामने आने का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ के खंडिया पार्क में बदहाली के खिलाफ नागरिकों की मांग: साफ-सफाई और सुरक्षा
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ ZEE राजस्थान की हेल्पलाइन टीम लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों व कस्बों में बदहाली से जूझ रहे पार्कों का जायजा ले रही है. ZEE हेल्पलाइन टीम ने झालावाड़ के खंडिया पार्क का जायजा लिया, तो वहां हालात संतोषजनक नहीं मिले. पार्क में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे, जैसे बच्चों के लिए उपयोग किए जाने वाले स्लाइडर और झूले भी टूटे पड़े थे. पार्क के फव्वारे की जालियां टूटी थी और फव्वारा बेजान और मायूस सा दिखाई दिया. पार्क की सीढ़ियों पर जमा गंदगी यहां ताजी हवा पाने की सोच लेकर आने वालों के लिए अभिशाप सी दिखाई दे रही थी. पार्क की सीढ़ियाँ टूटी थी, जिन पर चढ़कर जब पार्क के उस किनारे पर पहुंचे, जहां से कभी तालाब का मनमोहक नजारा दिखाई देता था, लेकिन वहां भी हालत ठीक नहीं थे. पार्क किनारे की रेलिंग और बैठने के लिए लगी कुर्सियां टूटी पड़ी थी. वही सीढ़ियों के किनारे बने कमरे में भी पार्क का टूटा समान ही भरा हुआ था, जिन्हें कभी मरम्मत कर स्थापित करने का भी नगर परिषद द्वारा प्रयास नहीं किया गया. पार्क के तालाब किनारे वाले हिस्से पर कुछ लोग जरूर बेंच पर सोए नजर आए, लेकिन तालाब किनारे पर उगी जलकुंभी की बदबू यहाँ की ताजी हवा पर भारी पड़ रही थी. पार्क में बिखरी शराब की बोतले भी देर शाम को होने वाले असामाजिक तत्वों के जमावड़े की इशारा कर रही थी. पार्क के निरीक्षण के दौरान कहीं भी कोई चौकीदार नहीं नज़र आया. लेकिन कुछ पेंशनर्स और कर्मचारीगण वहां चहल कदमी करते नजर आए. जी मीडिया से बात करते हुए इन वॉकर्स का दर्द छलक उठा. पार्क में मौजूद वॉकर्स ने बताया कि झालावाड़ का खंडिया पार्क कभी अपनी खूबसूरती के लिए शहर का सबसे सुंदर व स्वच्छ स्थलों में शामिल था. लेकिन नगर परिषद की लापरवाही के चलते यह पार्क अब बदहाली के आंसू रो रहा है. पार्क में डस्टबिन जरूर लगे हैं, लेकिन गंदगी उनके बाहर ज्यादा दिखाई दे रही है. ओपन जिम की कुछ मशीनरी सही है, वह भी इसलिए क्योंकि इन्हें कुछ महीनों पूर्व ही स्थापित किया गया था. लेकिन ताजी हवा की आस लिए यहां आने वाले शहर के नागरिकों और बुजुर्गों को तो यहां लगभग मायूसी का ही सामना करना पड़ता है. ऐसे में उनकी मांग है कि झालावाड़ के खंडिया पार्क की सही देखभाल हो ताकि आमजन इसका लाभ उठा सके. यहां एक चौकीदार को नियुक्त किया जाए जिससे शराबी व नशा करने वाले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहाँ न दिखाई दे. इसके साथ ही यहां लाइटिंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएं, जिससे देर शाम को घूमने आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो. इसके साथ ही कई वर्षों से वह इस पार्क में घूमने आते हैं लेकिन पहले यह खूबसूरत पार्क रहा, इसकी सुंदरता खंडिया तालाब की वजह से भी रही. अब खंडिया तालाब के पार्क किनारे जलकुंभी व गंदगी आड़ी पड़ी है जिससे पार्क की ताजी हवा दूषित हो रही. पार्क के मेंटेनेंस के साथ ही पार्क के किनारे से सटे तालाब की सफाई करवाएं ताकि यहाँ आने वाले लोग पार्क की ताजी हवा के साथ तालाब का सुंदर नजारा देख सकें.0
0
Report
उधम सिंह नगर में भाजपा पदयात्रा: धामी के नेतृत्व में 10 हजार कार्यकर्ता तैयार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – लोकतंत्र बचाओ यात्रा स्थान–उधम सिंह नगर ऐंकर– लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के पहले चरण में तीन नवंबर को रुद्रपुर में भाजपा पदयात्रा निकालेगी।इस पदयात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस पदयात्रा को लेकर भाजपा द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। वॉइस 1– भाजपा की यह पदयात्रा रुद्रपुर के गांधी पार्क से शुरू होगी।जो मुख्य बाजार,अग्रवाल धर्मशाला,काशीपुर बाइपास से होते हुए वापिस गांधी पार्क पहुंचेगी जहाँ एक सभा होगी जिसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि इस पदयात्रा में उधम सिंह नगर और काशीपुर जनपद के दस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे。0
0
Report
ब्रेकिंग: जालौन में ई-रिक्शा हादसे में चार साल की मासूम की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चलते ई-रिक्शा से कूदी 4 साल की मासूम बच्ची की मौत, मामा को देखकर चलते ई-रिक्शा से कूदी चार वर्षीय मासूम, सड़क पर गिरते ही ई-रिक्शा का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ा, जिस ई-रिक्शा में बैठी थी मासूम उसी की चपेट में आकर हुई मौत, गंभीर रूप से जख्मी मासूम बच्ची को ग्वालियर ले जाते समय रास्ते मे तोड़ा दम, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का बुरा हाल, मां के साथ अपने मामा के घर जा रही थी 4 साल की बच्ची सिद्धि, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके की घटना。0
0
Report
Advertisement
जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे: शव बरामद, परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर चमोली जिले के जोशीमठ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों के शव बरामद कर लिए हैं। चूंकि दुर्घटनास्थल बहुत ही दुर्गम और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके में था, इसलिए भारतीय सेना, ITBP, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने पांडुकेश्वर की तरफ से कठिन पहाड़ी रास्तों से पैदल यात्रा की और देर शाम तक घटनास्थल पर पहुंचीं।0
0
Report
INDIA गठबंधन की मेगा रैली: महाभियोग की मांग पर कांग्रेस के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली पर कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा कहती हैं, "जो काम संसद में होना चाहिए था—यानी महाभियोग—वह यहाँ हुआ। हमें इसे यहाँ, राजाजी मार्ग पर स्थित हमारे अध्यक्ष के आवास पर आयोजित करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि हमें कहीं और इसकी अनुमति नहीं मिली। सत्ताधारी दल और मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमारे लोकतंत्र को इतने बड़े खतरे में कैसे डाल दिया है?... यहाँ तक कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी इस बात का जिक्र किया है कि किस तरह हेरफेर की जाती है0
0
Report
होलोग्राफिक फैन का विस्मयकारी प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Extraordinary display of a holographic fan0
0
Report
Advertisement
मेवात में साइबर ठगी का नेटवर्क: 35 गांवों तक फैला जाल, 135 गिरफ्तार
Bagheri Kalan, Rajasthan:मेवात बेल्ट के मेवात क्षेत्र में साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। खैरथल तिजारा जिले के जेरोली थाना क्षेत्र में इन ठगियों के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार सिर्फ पिछले पांच महीनों में 135 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन नेटवर्क से जुड़े कई आरोपी अभी भी पकड़ में नहीं आए हैं। जी मीडिया की टीम ने मेवात क्षेत्र में जाकर पाया कि जेरोली थाने के अंतर्गत करीब 35 गांव हैं, जहां कई मामलों में संलिप्त लोग सामने आए हैं। इस अवैध धंधे में उम्र 14 से 45 साल के लोग शामिल हैं। नेटवर्क में फर्जी सिम, फर्जी बैंक खाते, और सोशल मीडिया के जरिए शिकार तलाशने जैसे हिस्से हैं। थानाधिकारी हरुमान सिंह यादव के अनुसार साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके देश के दूसरे राज्यों के लोगों तक पहुंचते हैं; फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर सस्ते दामों के लालच से लोगों को फंसाते हैं। झूठी वस्तुओं को सही बताकर, नकली व्यापार, पुराने सिक्कों की खरीद-फरोख्त, या पुरानी गाड़ियाँ बेचने जैसा विज्ञापन देकर लोग संपर्क करते हैं, फिर विश्वास जीतकर पैसा ऐंठ लेते हैं और बाद में नंबर बदल देते हैं।0
0
Report
वाराणसी: देश का पहला अर्बन रोपवे काशी रोपवे प्रोजेक्ट बनकर तैयार, ट्रायल अंतिम चरण में
Varanasi, Uttar Pradesh:देश का पहला अर्बन रोपवे काशी रोपवे प्रोजेक्ट बनकर तैयार - जल्द PM मोदी करेंगे लोकार्पण मयंक कश्यप/ वाराणसी। देश के पहले अर्बन रोपवे प्रोजेक्ट - काशी रोपवे का निर्माण कार्य पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। वर्तमान में रोपवे का ट्रायल अपने अंतिम चरण में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक परियोजना को देश को समर्पित करेंगे। काशी रोपवे बनने के बाद वाराणसी में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और पर्यटकों व श्रद्धालुओं को कैंट से गोदौलिया तक का सफर मिनटों में तय करने की सुविधा मिलेगी। यह रोपवे न सिर्फ काशी की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाएगा, बल्कि विश्व पटल पर काशी के विकास का नया प्रतीक भी बनेगा।0
0
Report
धनबाद में 108 सेंटरों में जेटेट परीक्षा शुरू, 48 हजार परीक्षार्थी शामिल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के 108 सेंटरों में जेटेट की परीक्षा प्रारम्भ, 48 हजार परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि जेटेट 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण और भ्रष्टाचारमुक्त करने के लिए प्रशासन मुस्तैद। सेंटरों पर लगातार गश्ती हो रही है। अभ्यर्थियों ने मीडिया से बातचीत में सेंटरों का पूरा एड्रेस पता सही ढंग से प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड में प्रकाशित न होने के कारण परेशानी और परीक्षा केंद्र में पहुँचने में देर का शिकायत बताया।0
0
Report
Advertisement
