Back
झाब पंचायत समिति रद्दीकरण के विरोध में झाब क्षेत्र में उग्र धरना, सड़कें जाम
HBHeeralal Bhati
Jan 03, 2026 12:27:59
Jalore, Rajasthan
सांचौर(जालोर)-झाब पंचायत समिति को रद्द कर भादरुणा करने का मामला, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, महिलाएं भी उतरी सड़क पर, लोगें ने सड़क जाम कर टायर जलाकर जताया विरोध
झाब पंचायत समिति को रद्द कर भादरुणा करने के निर्णय के विरोध में झाब क्षेत्र में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। झाब एवं आसपास के 24 गांवों के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। आज आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया, जब ग्रामीणों ने मुख्य सड़कों पर जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि झाब को पंचायत समिति का दर्जा समाप्त कर भादरुणा में विलय करना क्षेत्र के विकास के साथ अन्याय है। झाब पहले से ही प्रशासनिक, भौगोलिक और जनसंख्या के लिहाज से पंचायत समिति बनने के सभी मापदंड पूरे करता है। पंचायत समिति रद्द होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और विकास कार्यों के लिए दूर जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें भारी परेशानी होगी।
आंदोलन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक झाब को पुनः पंचायत समिति घोषित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, हालांकि अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है आंदोलन का नेतृत्व जालोर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाब कर रहे हैं।
सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KMKIRAN MANNA
FollowJan 05, 2026 11:18:210
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: हजरतगंज कोतवाली में बीती देर रात हुई पूछताछ के बाद लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
0
Report
SCSandip Chowdhury
FollowJan 05, 2026 11:15:260
Report
NRNarayan Roy
FollowJan 05, 2026 11:14:570
Report
ADAnup Das
FollowJan 05, 2026 11:13:350
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 05, 2026 11:13:100
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 05, 2026 11:12:340
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJan 05, 2026 11:12:130
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 05, 2026 11:11:170
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 05, 2026 11:10:350
Report
AMALI MUKTA
FollowJan 05, 2026 11:10:110
Report
NPNishit Pancholi
FollowJan 05, 2026 11:09:40Noida, Uttar Pradesh:खबर नहीं मिली: इनपुट में गिबरिश ने कहानी अधूरी छोड़ दी
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 05, 2026 11:09:270
Report