Back
चतरा में 15 लाख कीमत की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
DPDharmendra Pathak
Jan 05, 2026 11:13:10
Chatra, Jharkhand
चतरा को मिली बड़ी कामयाबी: 15 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 हाई-प्रोफाइल तस्कर गिरफ्तार, जंगल में चल रही थी सफेद जहर की डील! 15 लाख का 'जहर' बरामद: तस्करों के पास से 31.19 ग्राम प्योर ब्राउन शुगर और आलीशान आई-20 कार जब्त। चतरा जिले में नशे के काले साम्राज्य के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने नशा माफियाओं की कमर तोड़ दी है। चतरा पुलिस ने एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर तुढाग जंगल में फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर 15 लाख रुपये मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर लग्जरी कार में सवार होकर जंगल की ओट में नशे की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे। एसडीपीओ और सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के तुढाग जंगल में एक आई-20 कार के जरिए नशीले पदार्थों की बड़ी डील होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में एक विशेश छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब जंगल में चिन्हित स्थान पर घेराबंदी की, तो वहां मौजूद अपराधियों में भगदड़ मच गई। लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने चारों तरफ से घेरकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए 5 तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़े गए तस्करों की जब सघन तलाशी ली गई, तो उनके पास से 31.19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की गयी सफेद रंग की आई-20 कार (नंबर JH02BH-1938) और 5 स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में सदर थाना में काण्ड सं०-06/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए ये पांचों आरोपी चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं और काफी समय से पुलिस की रडार पर थे। इनके नाम हैं: रूपेश कुमार दांगी (मघनिया, मयूरहंड), नीरज कुमार यादव (ढोढ़ी, मयूरहंड), प्रकाश कुमार दांगी (ढोढ़ी, मयूरहंड), लक्ष्मण कुमार दांगी (ढोढ़ी, मयूरहंड), राकेश कुमार दांगी (लोवागड़ा, सदर थाना). पुलिस अब इन तस्करों के 'बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज' की तलाश कर रही है ताकि यह पता चल सके कि नशे की यह खेप कहां से आई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। चतरा पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिले में 'उड़ता चतरा' बनाने की कोशिश करने वालों की खैर नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NRNarayan Roy
FollowJan 08, 2026 16:34:360
Report
BSBhabananda Singha
FollowJan 08, 2026 16:34:130
Report
BSBhabananda Singha
FollowJan 08, 2026 16:33:400
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowJan 08, 2026 16:33:08Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার - কলকাতা আইপ্যাক দপ্তরে ইডির হানা । রাজ্য জুড়ে প্রতিবাদের ডাক মুখ্যমন্ত্রীর। কোচবিহার জেলা কার্যালয় থেকে প্রতিবাদ মিছিল করল জেলা তৃণমূল কংগ্রেস । কুচবিহার রাজপথে এই প্রতিবাদ মিছিল হয়।
0
Report
PDPradyut Das
FollowJan 08, 2026 16:32:550
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowJan 08, 2026 16:32:270
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowJan 08, 2026 16:32:070
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 08, 2026 16:31:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowJan 08, 2026 16:30:560
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowJan 08, 2026 16:30:320
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 08, 2026 16:30:10Noida, Uttar Pradesh:एमन रिजवी की तलाश में पुलिस जहां पहुंची थी वहां से रिपोर्टर Syed Mubashir ka वॉक थ्रू और कुछ पड़ोसियों से बातचीत
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report