Back
दादाल गांव में डॉ अशोक जैन ने सात करोड़ के नए विद्यालय का लोकार्पण
HBHeeralal Bhati
Dec 22, 2025 13:24:22
Jalore, Rajasthan
जिला रिपोर्टर हीरालाल लोकेशन सायला जालौर इन्फॉर्मर -सुखदेवसिंह, सायला. शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों की भूमिका को साकार करते हुए दादाल गांव के मूल निवासी एवं अमेरिका प्रवासी प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार जैन ने अपने गांव को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। करीब सात करोड़ रुपए की लागत से निर्मित, पुरानी संसद भवन की तर्ज पर बने अत्याधुनिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर तीन कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, साधु-संत और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यालय भवन का लोकार्पण तारातरा मठ के महंत एवं पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज, दादाल मठ के विजयानन्द महाराज तथा जैन मुनिराज कार्यदक्ष आनंद विजय महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मुख्य अतिथि रहे, जबकि सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। डॉ. अशोक जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा तीन तक इसी विद्यालय में पेड़ की छांव में बैठकर प्राप्त की थी। उस समय विद्यालय में कक्षा-कक्षों और मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। वर्तमान में वे पिछले तीस वर्षों से अमेरिका में ‘किड्स केयर 65’ अस्पतालों का सफल संचालन कर रहे हैं। बचपन के संघर्ष, गांव से जुड़ाव और शिक्षा के प्रति संस्कारों ने उन्हें इस भव्य विद्यालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। डॉ. जैन ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि गांव के विद्यालय में पक्के कमरे बनें, वहीं उनकी माता का कहना था कि केवल कमरे नहीं, बल्कि पूरा विद्यालय भवन बनवाकर सरकार को समर्पित किया जाए। माता-पिता की इसी प्रेरणा और भावनाओं को साकार करते हुए उन्होंने यह आधुनिक विद्यालय भवन बनवाया, जिसे राज्य सरकार को समर्पित किया गया। विद्यालय परिसर में उनके माता-पिता की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है और भामाशाहों के सहयोग से ही शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है। मंत्री गौतम दक और के.के. बिश्नोई ने डॉ. अशोक जैन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यदि हर गांव में ऐसे भामाशाह आगे आएं, तो राजस्थान की शिक्षा और भविष्य दोनों उज्ज्वल हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया, जब डॉ. अशोक जैन ने अपने 92 वर्षीय शिक्षक मोहब्बत सिंह चौहान का सम्मान किया। घोड़े पर बैठकर विद्यालय आने वाले अपने गुरु के चरण छूते हुए डॉ. जैन भावुक हो गएं। गुरु-शिष्य का यह मिलन देख उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं। लोकार्पण से पूर्व देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालबेलिया नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने पूरे गांव को उत्सव के माहौल में बदल दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह परमार, पूर्व महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, एसडीएम सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, बागोड़ा थानाधिकारी बलदेव चौधरी, वालाराम दादाल, झालाराम राजपुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठन मौजूद रहे। दादाल जैन संघ सहित विभिन्न जैन संगठनों की ओर से भामाशाह डॉ. अशोक जैन का बहुमान किया गया। दादाल गांव के लिए यह विद्यालय भवन केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ieros के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा है। यह उदाहरण बताता है कि जब संकल्प सेवा से जुड़ता है, तो गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSR.B. Singh
FollowDec 22, 2025 15:04:280
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 22, 2025 15:03:530
Report
NMNISHANT MAHENDRABHAI MAHA
FollowDec 22, 2025 15:03:390
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 15:02:070
Report
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 22, 2025 15:01:390
Report
0
Report
33
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 22, 2025 14:53:20Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दो नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है...आरोप है की दोनों नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगते थे
पूछताछ में दोनों ने गिरोह से जुड़े और सदस्यों का नाम लिया है...पुलिस आने वाले समय में उनकी भी गिरफ्तारी का दावा कर रही है
0
Report
KRKishore Roy
FollowDec 22, 2025 14:53:070
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 22, 2025 14:52:460
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 22, 2025 14:52:330
Report
BBBindu Bhushan
FollowDec 22, 2025 14:52:120
Report
YMYadvendra Munnu
FollowDec 22, 2025 14:51:550
Report
MVManish Vani
FollowDec 22, 2025 14:50:480
Report